एक्सप्लोरर

तस्लीमा नसरीन को रहमान की बेटी खतिजा का मुंहतोड़ जवाब, बुर्का पहनने पर जताई थी आपत्ति

सिंगर ए आर रहमान की बेटी खातिजा एक बार फिर से बुर्का पहनने को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं. इस बार तस्लीमा नसरीन ने खतिजा पर टिप्पणी की जिसका खतिजा ने मुंहतोड़ जवाब दिया है.

ऑस्कर विनिंग सिंगर ए आर रहमान की बेटी खातिजा एक बार फिर से बुर्का पहनने को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं. मशहूर लेखिका तस्लीमा नसरीन ने रहमान की बेटी के बुर्का पहनने पर आपत्ति जताई थी. इसी को लेकर सोशल मीडिया पर खतिजा ने जवाब दिया है. खतिजा का ये पोस्ट अब काफी तेजी से वायरल हो रहा है.

तसलीमा नसरीन का कहना है कि किसी ने खातिजा का ब्रेनवॉश कर दिया है. तस्लीमा ट्वीट ने किया था, "मुझे रहमान का म्यूजिक काफी पसंद है. लेकिन मैं जब भी उनकी बेटी की तरफ देखती हूं तो मुझे घुटन सी होने लगती है. ये बहुत दुख की बात है कि एक पढ़ी-लिखी महिला का भी आसानी से ब्रेनवॉश हो सकता है."

तसलीमा के इसी ट्वीट का खतिजा ने जबरदस्त अंदाज में रिप्लाई दिया है. इसके लिए खतिजा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा, "मैं माफी चाहूंगी कि आपको मेरे कपड़ों को देख घुटन होती है. आप प्लीज जाकर साफ-सुथरी हवा खाइए क्योंकि मुझे ये कपड़े पहन बिल्कुल भी घुटन नहीं होती बल्कि मैं बहुत ही गर्व महसूस करती हूं, सशक्त महसूस करती हूं. आप कृपा करके गूगल पर फेमिनिज्म का मतलब जरूर देख लीजिए. क्योंकि दूसरी महिलाओं को नीचा दिखाना और किसी के पिता को ऐसे मुद्दों में घसीटना फेमिनिज्म नहीं होता. वैसे मुझे तो याद भी नहीं कि मैंने अपनी फोटो जांच के लिए आपके पास कब भेजी थी'."

View this post on Instagram
 

Been only a year and this topic is in the rounds again..there’s so much happening in the country and all people are concerned about is the piece of attire a woman wants to wear. Wow, I’m quite startled. Every time this topic comes the fire in me rages and makes me want to say a lot of things..Over the last one year, I’ve found a different version of myself which I haven’t seen in so many years. I will not be weak or regret the choices I’ve made in life. I am happy and proud of what I do and thanks to those who have accepted me the way I am. My work will speak, God willing.. I don’t wish to say any further. To those of you who feel why I’m even bringing this up and explaining myself, sadly it so happens and one has to speak for oneself, that’s why I’m doing it. ????. Dear Taslima Nasreen, I’m sorry you feel suffocated by my attire. Please get some fresh air, cause I don’t feel suffocated rather I’m proud and empowered for what I stand for. I suggest you google up what true feminism means because it isn’t bashing other women down nor bringing their fathers into the issue ???? I also don’t recall sending my photos to you for your perusal ????

A post shared by 786 Khatija Rahman (@khatija.rahman) on

सोशल मीडिया यूजर्स खतिजा के इस रिप्लाई को काफी पसंद कर रहे हैं और उनका सपोर्ट भी कर रहे हैं. बता दें कि खातिजा को इस बात से भी निराशा हुई कि ये मुद्दा एक साल पहले भी उठाया गया था और अब फिर इसी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. खातिजा लिखती हैं 'इस देश में कितना कुछ हो रहा है लेकिन लोगों को इस बात की चिंता हो रही है कि एक महिला ने क्या कपड़े पहने हैं'.

करीब साल भर पहले रहमान ने एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी. उस तस्वीर में नीता अंबानी के साथ रहमान का परिवार नजर आ रहा था. खुद रहमान ने वो तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था 'नीता अंबानी के साथ मेरी फैमिली की महत्वपूर्ण महिलाएं, खातिजा, रहीमा और और सायरा. #freedomtochoose'.

मनोरंजन की खबरों के लिए यहां देखिए सास बहू और साजिश का पूरा एपिसोड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Welcome To The Jungle Day 6: 'वेलकम टू द जंगल' ने छठे दिन काटा बॉक्स ऑफिस पर गदर, बनाए ये 8 रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' ने छठे दिन काटा बॉक्स ऑफिस पर गदर, बनाए ये 8 रिकॉर्ड
विजया मेहता के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक, बोले- सिनेमा की महान हस्तियों में हमेशा याद की जाएंगी
विजया मेहता के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक, बोले- सिनेमा की महान हस्तियों में हमेशा याद की जाएंगी
मुंबई के ट्रैफिक के बीच हेली शाह बनी सिंगर, कार में बैठ ऐसे किया एंजॉय
मुंबई के ट्रैफिक के बीच हेली शाह बनी सिंगर, कार में बैठ ऐसे किया एंजॉय
Welcome To The Jungle BO Day 6 Live Updates: छठे दिन भी दहाड़ रही है 'वेलकम टू द जंगल', साढ़े 7 बजे तक कलेक्शन 84 करोड़ के पार
Live Updates: छठे दिन भी दहाड़ रही है 'वेलकम टू द जंगल', साढ़े 7 बजे तक कलेक्शन 84 करोड़ के पार

वीडियोज

Tata Sierra EV vs Curvv vs Harrier EV #sierraev #harrierev
New Hyundai Venue diesel automatic review and mileage #autolive
Toxic Review: 'Toxic' का सबसे बोल्ड अनाउंसमेंट! Yash ने 5 हीरोइनों को किया ग्रैंड लॉन्च
Gram Chikitsalay Season 2 जीतेगा दर्शकों का दिल, बोले कलाकार
Ram Mandir दान चोरी का 'वाराणसी कनेक्शन' सिक्योरिटी एजेंसी और 6 आरोपियों का काला चिट्ठा! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी, कुणाल घोष के बाद महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, वीडियो शेयर कर BJP समर्थकों पर लगाया आरोप
अभिषेक बनर्जी, कुणाल घोष के बाद महुआ पर अंडों से हमला, Video शेयर कर BJP समर्थकों पर लगाया आरोप
क्या सोनम रघुवंशी की तरह सिया गोयल को मिल जाएगी जमानत? सीनियर वकील ने बता दिया सबकुछ
क्या सोनम रघुवंशी की तरह सिया गोयल को मिल जाएगी जमानत? सीनियर वकील ने बता दिया सबकुछ
'वैभव सूर्यवंशी पानी पिलाएगा तो...', रविचंद्रन अश्विन का अपने ही बयान पर तीखा पलटवार; कह डाली बड़ी बात
'वैभव सूर्यवंशी पानी पिलाएगा तो...', रविचंद्रन अश्विन का अपने ही बयान पर तीखा पलटवार
'हेरा फेरी 3' से एग्जिट के बाद प्रियदर्शन इस नई फिल्म अक्षय संग मचाएंगे धमाल, सारी डिटेल्स आईं सामने
'हेरा फेरी 3' से एग्जिट के बाद प्रियदर्शन इस नई फिल्म अक्षय संग मचाएंगे धमाल, सारी डिटेल्स आईं सामने
भारत के खिलाफ बिलावल भुट्टो ने फिर उगला जहर, सिंधु के पानी को लेकर दी परमाणु बम धमकी
भारत के खिलाफ बिलावल भुट्टो ने फिर उगला जहर, सिंधु के पानी को लेकर दी परमाणु बम धमकी
Explained: गुजरात हाईकोर्ट- 'मैरिज सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन काफी नहीं', बिना 'सप्तपदी' के शादी अमान्य क्यों, फैसले का असर क्या?
गुजरात HC- 'मैरिज सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन काफी नहीं', बिना 'सप्तपदी' के शादी अमान्य क्यों?
कैसा होगा iPhone 18 Pro का लाइनअप? सामने आ गई एक-एक डिटेल
कैसा होगा iPhone 18 Pro का लाइनअप? सामने आ गई एक-एक डिटेल
दिल्ली वालों को इस कागज के बिना नहीं मिलेगा पेट्रोल, गाड़ी निकालने से पहले जान लीजिए नया नियम
दिल्ली वालों को इस कागज के बिना नहीं मिलेगा पेट्रोल, गाड़ी निकालने से पहले जान लीजिए नया नियम
Embed widget