एक्सप्लोरर

परिवार के साथ ऋषिकेश में हैं विराट कोहली और अनुष्का शर्मा

नई दिल्ली: 2016 का साल क्रिकेटर विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के लिए बेहतरीन बीता. टेस्ट क्रिकेट में कोहली ने कीर्तिमान बनाए तो अनुष्का की दो फिल्में रिलीज हुईं और सुपरहिट रहीं. दोनों का प्यार भी इस साल खूब परवान चढ़ा. अब खबर ये है कि नए साल के पहले दिन दोनों अपने प्रशंसकों को तोहफा दे सकते हैं. सूत्रों के मुताबिक 1 जनवरी को विराट और अनुष्का सगाई कर सकते हैं. DSC_7670 अनुष्का और विराट पिछले पांच दिनों से ऋषिकेश से 21 किलोमीटर दूर आनंदा स्पा एंड रिजॉर्ट्स में ठहरे हैं. बुधवार रात लगभग 10 बजे होटल आनंदा से अनुष्का और विराट साथ निकले. अनुष्का के गुरु का आश्रम हरिद्वार के पास पथरी गांव में हैं. लोगों को लग रहा था कि जब अनुष्का उत्तराखंड में होती हैं बाबा के आश्रम जरूर आती हैं. इस बार भी यही हुआ. बुधवार रात अनुष्का शर्मा और विराट कोहली गुरु जी मिलने उनके आश्रम पहुंचे. MUST READ - अनुष्का से सगाई की खबरों का विराट कोहली ने किया खंडन, कहा- जब सगाई करेंगे तब दुनिया को बताएंगे अनुष्का उत्तराखंड के गढ़वाल की हैं. उनके पिता सेना में अधिकारी हैं और मां गृहिणी हैं. जबकि विराट कोहली दिल्ली से हैं. अनुष्का दो बार वर्ल्ड कप के दौरान विराट के लिए अनुष्ठान करने पहुंच चुकी हैं. abp ये तस्वीरें तब की हैं. पिछली बार जब अनुष्का यहां अनुष्ठान करने आई थीं तो पूरे गांव के बच्चे उनसे मिले थे और अनुष्का ने खुलकर उनसे कोहली के खेल और क्रिकेट पर बात की थी. जिसके बाद कोहली-अनुष्का की जोड़ी की चर्चा खूब होने लगी थी.. लेकिन इस बार अनुष्का न तो दिन में आईं और ना ही अकेली. कोहली साथ थे और कहा जा रहा है कि आश्रम को पहले से ही कह दिया गया था कि उनके आने की जानकारी किसी को न दी जाए. अनुष्का और विराट रात करीब 11 बजे आश्रम पहुंचे और पूजा पाठ करने के बाद सुबह 5.30 बजे निकल गए. _263f7d2c-cdc2-11e6-b3cb-dcd306bf19b8 इस बारे में उनके गुरु अनंत बाबा पहले की तरह ही चुप हैं लेकिन इस बार उन्होंने विराट और अनुष्का के साथ एक फोटो जरूर खिंचवाई. यही है वो तस्वीर जिससे पता चलता है कि जिंदगी की नई पारी शुरू करने से पहले दोनों बाबा के आश्रम में आर्शीवाद लेने पहुंचे. रात के अंधेरे में जिस जगह पर ये ये तस्वीर ली गई दरअसल वो बाबा का आश्रम ही है. _407f9982-cdc3-11e6-b3cb-dcd306bf19b8 हालांकि अभी ये साफ नहीं है दोनों इतनी रात को किसी शुभ काम करने से पहले गुरु का आशीर्वाद लेने आए थे. आश्रम के संत इस बारे में कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं हैं. अनुष्का और विराट का ये दौरा इतना गुप्त रखा गया था कि उनके आने की जानकारी स्थानीय पुलिस को भी नहीं दी गई थी. आश्रम से होटल 40 किलोमीटर दूर है और बताया जा रहा है कि इसी आनंदा स्पा होटल में दोनों की सगाई हो सकती है. सगाई की खबरों को बल इसलिए भी मिल रहा है क्योंकि सुपरस्टार अमिताभ बच्चन औऱ अनिल अंबानी भी अपने परिवार के साथ यहां पहुंच चुके हैं. ये हस्तियां चार्टर्ड विमान से आईं. एयरपोर्ट पर पत्रकारों ने सवाल पूछे लेकिन इन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया. amitabh-bachchan1 खास बात ये है कि ये सब ऋषिकेश के पास टिहरी गढ़वाल में नरेंद्र नगर के उसी आनंदा स्पा एंड रिजॉर्ट्स में रहेंगे जहां पर अनुष्का और विराट पिछले 5 दिन से रह रहे हैं. अनुष्का ने मोर को दाना खिलाते वीडियो खुद पोस्ट किया था जबकि विराट ने गले में रुद्राक्ष डाले ये तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी. आनंदा होटल के मैनेजर खुद अमिताभ और अनिल अंबानी के परिवारों को रिसीव करने देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे थे. जब उनसे पूछा गया कि ये लोग क्यों आए हैं तो उन्होंने इसका कोई जवाब नहीं दिया. साफ है कि उन्हें कुछ भी न कहने की हिदायत दी गई है. अनुष्का और विराट का रिश्ता इस साल उतार-चढ़ाव से भरा रहा है लेकिन साल बीतते-बीतते लगता है कि इस रिश्ते को नया नाम मिल जाएगा.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

The Scam – Leaked Teaser: दिल्ली प्रोटेस्ट के बीच 'द- स्कैम लीक्ड' का टीजर रिलीज, पेपर लीक और स्टूडेंट सुसाइड पर बेस्ड है शो
दिल्ली प्रोटेस्ट के बीच 'द- स्कैम लीक्ड' का टीजर रिलीज, पेपर लीक और स्टूडेंट सुसाइड पर बेस्ड है शो
'मैंने एक शब्द भी नहीं कहा था...', आयशा खान को हिरासत में लिया गया, जानिए क्या है पूरा मामला
'मैंने एक शब्द भी नहीं कहा था...', आयशा खान को हिरासत में लिया गया, जानिए क्या है पूरा मामला
CJP Protest: 'शर्म की बात है...' सरकार पर जमकर भड़कीं स्वरा भास्कर, कहा- युवाओं के ख़िलाफ़ जंग छेड़ दी है
सरकार पर जमकर भड़कीं स्वरा भास्कर, कहा- युवाओं के ख़िलाफ़ जंग छेड़ दी है
Wednesday Box Office Collection Live Updates: बुधवार को 6 बजे तक 80 करोड़ के पार हुई 'द ओडिसी', जानें- 'धमाल 4' का हाल
Live Updates: बुधवार को 6 बजे तक 80 करोड़ के पार हुई 'द ओडिसी', जानें- 'धमाल 4' का हाल

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
'जब हिंसा होती है तो पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ती है', हाईकोर्ट में केन्द्र सरकार ने दी ये दलील
'जब हिंसा होती है तो पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ती है', हाईकोर्ट में केन्द्र सरकार ने दी ये दलील
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
Embed widget