एक्सप्लोरर

मैं फिल्में देखने के लिए दूसरे देशों की यात्रा करता हूं: अनुराग कश्यप

फिल्म मेकरअनुराग कश्यप का कहना है कि उन्होंने फिल्मों के लिए कई बेतुकी चीजें की हैं. अपनी पसंदीदा फिल्मों को देखने के लिए उन्हें दुनिया भर की सैर करना पसंद है.

फिल्म मेकरअनुराग कश्यप का कहना है कि उन्होंने फिल्मों के लिए कई बेतुकी चीजें की हैं. अपनी पसंदीदा फिल्मों को देखने के लिए उन्हें दुनिया भर की सैर करना पसंद है. उन्होंने कहा, "मैंने फिल्मों के लिए कई बेतुकी चीजें की है. मैं 'मेसरीन पार्ट वन: किलर इंस्टिंक्ट' देखना चाहता था और मैं यह पता लगाने की कोशिश कर रहा था कि मैं इसे कहां देख सकता हूं. इसलिए मैंने दुनिया के हर उस शहर के बारे में गूगल किया जहां-जहां यह फिल्म दिखाई जा रही थी. उस वक्त मैं फिल्में देखने के लिए दूसरे देशों की यात्रा करता था. इसलिए जब 'मेसरीन पार्ट टू' रिलीज हो रही थी तब लंदन के कर्जन सोहो में इस फिल्म के दोनों ही पार्ट बैक-टू-बैक दिखाई दी जा रही थी और मैं इसे देखने के लिए लंदन चला गया."

अनुराग ने आगे कहा, "इसके बाद जब हम केन्या में 'सेक्रेड गेम्स' की शूटिंग कर रहे थे तब न्यू ईयर की शाम को मैं तीन या चार दिनों के लिए सारी फिल्मों को देखने के लिए लंदन चला गया." अनुराग ने इस बात का खुलासा किया कि 'हाउस ऑफ कार्ड्स' ने डिजिटल सीरीज के बारे में उनकी धारणा बदल दी.

आपको बता दें कि कुछ ही दिनों पहले अनुराग कश्यप ने ट्विटर छोड़ दिया है. उन्होंने कहा है कि उनकी बेटी और पैरेंट्स को ऑनलाइन धमकियां दी जा रही हैं.

आपको बता दें कि अनुराग कश्यप उन फिल्ममेकर्स में से हैं जो खुलकर हर मुद्दे पर अपनी बात रखते हैं. हाल ही में अनुराग कश्यप ने अनुच्छेद 370 पर भी अपनी राय रखी थी. उन्होंने लिखा था, ''सबसे ज्यादा डराने वाला ये है कि एक शख्स सोचता है कि वो जानता है कि 120 करोड़ लोगों के लिए क्या सही है और फायदेमंद है. साथ ही उसके पास ताकत भी है इसे लागू करने की.''

इससे पहले अनुराग कश्यप ने देश में मॉब लिंचिंग की बढ़ती घटनाओं को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खत लिखा था. इसके बाद उन्हें जान से मारने की धमकी भी मिली थी. मुंबई पुलिस ने धमकी देने वाले के खिलाफ कार्रवाई भी की थी.

View this post on Instagram
 

#Shootlife

A post shared by Anurag Kashyap (@anuragkashyap10) on

फिल्मों की बात करें तो अनुराग कश्यप की फिल्म 'सांड की आंख' में इन दिनों बिजी है. भूमि पेडनेकर और तापसी पन्नू स्टारर ये फिल्म 25 अक्टूबर 2019 को रिलीज होने की उम्मीद है. इसके अलावा अनुराग कश्यप की नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज 'सेक्रेड गेम्स 2' 15 अगस्त को रिलीज होने वाली है.

View this post on Instagram
 

Beautiful Birmingham @welovebiff

A post shared by Anurag Kashyap (@anuragkashyap10) on

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रामायण' में कव्वाली? 'मंगल रंग' गाना सुनते ही AR Rahman पर भड़के लोग
'रामायण' में कव्वाली? 'मंगल रंग' गाना सुनते ही AR Rahman पर भड़के लोग
रजनीकांत की 'जेलर 2' ने वर्ल्डवाइड रचा इतिहास, '2.0' को दी मात, बनी तमिल की सबसे बड़ी फिल्म
'जेलर 2' ने वर्ल्डवाइड रचा इतिहास, '2.0' को दी मात, बनी तमिल की सबसे बड़ी फिल्म
रक्षा मंत्रालय में क्यों अटकी सलमान खान की 'मातृभूमि'? दोबारा शूट किए सीन, बदला नाम... फिर भी नहीं मिली क्लीयरेंस
रक्षा मंत्रालय की NOC के बिना CBFC नहीं जा सकेगी 'मातृभूमि', जानिए क्यों फंसा सलमान खान का प्रोजेक्ट
'रामायण' के बाद सनी देओल बनेंगे सोलो 'हनुमान', नमित मल्होत्रा प्लान कर रहे हैं बड़ी प्लानिंग
'रामायण' के बाद सनी देओल बनेंगे सोलो 'हनुमान', नमित मल्होत्रा प्लान कर रहे हैं बड़ी प्लानिंग

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आजमगढ़, बदायूं... 'UP की मुस्लिम सीटों पर यादव परिवार का कब्जा', ओवैसी का अखिलेश पर निशाना
आजमगढ़, बदायूं... 'UP की मुस्लिम सीटों पर यादव परिवार का कब्जा', ओवैसी का अखिलेश पर निशाना
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब होने पर विवाद, उठाया गया यह कदम
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब, खड़ा हुआ विवाद
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल बोले- बेटी को नहीं देखने देतीं मोबाइल-टीवी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल ने किया खुलासा
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
राजस्थान: युवा नेता नरेश मीणा पर फिर FIR, 8 धाराओं में केस दर्ज
राजस्थान: युवा नेता नरेश मीणा पर फिर FIR, 8 धाराओं में केस दर्ज
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
Embed widget