एक्सप्लोरर

अनुराग कश्यप ने शेयर किया बरेली के BJP विधायक की बेटी का वीडियो, कहा- इनकी मदद करें, इन्हें जान का खतरा है

साक्षी उत्तर प्रदेश के बरेली से बीजेपी विधायक राजेश मिश्रा की बेटी हैं. उनका कहना है कि दलित समुदाय के लड़के से शादी करने की वजह से उनके पिता और पिता के कुछ करीबी लोग उनके पीछे पड़े हैं और उन्हें जान से मारना चाहते हैं. साक्षी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

नई दिल्ली: फिल्मकार अनुराग कश्यप ने बरेली के बीजेपी विधायक राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी के उस वीडियो को अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें वो अपने पिता से खुद को और अपने पति अजितेश की जान को खतरा बता रही है. अनुराग कश्यप ने वीडियो शेयर करते हुए लोगों से लड़की की मदद करने की अपील भी की है.

ट्विटर पर वीडियो के साथ अनुराग कश्यप ने लिखा, “ये लड़की.. बरेली के विधायक की बेटी है, जहां हमने मुक्केबाज़ (अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी फिल्म) की शूटिंग की थी. परिवार की मर्ज़ी के खिलाफ शादी की है, जिसके बाद उसे अपनी जान जाने का डर है. इस वीडियो को देखिए. किसी को तो उस शख्स (पिता) के खिलाफ कदम उठाने ही चाहिए और लड़की और उसके पति की रक्षा करनी चाहिए.”

क्या है मामला? दरअसल उत्तर प्रेदश के बरेली से भारतीय जनता पार्टी के विधायक राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी ने परिवार की मर्ज़ी के खिलाफ जाकर एक दलित लड़के से शादी की है. लड़की का कहना है कि घरवालों की मर्ज़ी के खिलाफ दलित लड़के से शादी करने की वजह से उसके एमएलए पिता से उसे और उसके पति को जान का खतरा है. साक्षी के दो वीडियो सामने आ चुके हैं, जिनमें वो अपने पिता राजेश मिश्रा और पिता के करीबियों से खुद और अपने पति को खतरा बता रही है.

इस बीच साक्षी ने इलाहाबाद हाइकोर्ट में एक अर्ज़ी दाखिल की है, जिसमें उन्होंने खुद के लिए सुरक्षा की मांग की. हालांकि कोर्ट ने साक्षी और उसके पति को तत्काल कोई राहत नहीं दी है और उन्हें 15 जुलाई को अदालत में पेश होने का आदेश दिया है.

पिता ने धमकी की बात से किया इंकार साक्षी के विधायक पिता राजेश मिश्रा ने अपनी बेटी के आरोपों को नकार दिया है. एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर विधायक ने कहा, “मेरे खिलाफ जो कुछ भी मीडिया में चल रहा है वो सब गलत है. मैंने किसी को कोई धमकी नहीं दी है. मेरी बेटी बालिग है और उसे निर्णय लेने का अधिकार है. मैंने किसी को जान से मारने की धमकी नहीं दी है, न ही मेरे परिवार के किसी व्यक्ति ने दी है. मैं और मेरा परिवार अपने काम में व्यस्त है, मैं अपनी विधानसभा में जनता का कार्य कर रहा हूं.”

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रिलीज से पहले विवादों में सनी देओल की 'सूर्या', IMA ने जताई आपत्ति, सेंसर बोर्ड ने दिया अपडेट
सनी देओल की 'सूर्या' विवादों में घिरी, डॉक्टरों के संगठन ने उठाए सवाल
Ramayana Advance Booking Day 1: रणबीर की 'रामायण' पर रिलीज से पहले नोटो की बारिश, एडवांस बुकिंग में 8 करोड़ के हुई पार
'रामायण' पर रिलीज से पहले नोटो की बारिश, एडवांस बुकिंग में 8 करोड़ के हुई पार
'हम दिल दे चुके सनम' में ऐश्वर्या को छूने पर सलमान पर भड़के थे संजय लीला भंसाली, एक्ट्रेस का खुलासा
'हम दिल दे चुके सनम' में ऐश्वर्या को छूने पर सलमान पर भड़के थे संजय लीला भंसाली, एक्ट्रेस का खुलासा
Box Office: थर्सडे को भी ‘जेलर 2’ चमकी, 'प्रहार'-'नई नवेली' की घटी कमाई, जानें-'दृश्यम 3' का हाल
थर्सडे को भी ‘जेलर 2’ चमकी, 'प्रहार'-'नई नवेली' की घटी कमाई, जानें-'दृश्यम 3' का हाल

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
Embed widget