एक्सप्लोरर

Anurag Kashyap Brahmin Controversy: मर्यादा भूल गया, ब्राह्मण समाज को बुरा बोला, तहे दिल से माफी मांगता हूं- अनुराग कश्यप

Anurag Kashyap Brahmin Controversy: अनुराग कश्यप ने ब्राह्मण समाज को लेकर दिए गए अपने बयान के लिए माफी मांग ली है. अनुराग ने कहा कि मैं गुस्से में किसी को जवाब देने में अपनी मर्यादा भूल गया.

Anurag Kashyap Brahmin Controversy: फिल्ममेकर-एक्टर अनुराग कश्यप इन दिनों विवादों में घिरे हुए थे. हाल ही में उन्होंने ब्राह्मण समाज को लेकर कुछ टिप्पणियां की थी, जिसके बाद उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा था. अब अनुराग कश्यप ने माफी मांग ली है. उन्होंने सोशल मीडिया पर लंबा चौड़ा पोस्ट कर माफी मांगी.

अनुराग कश्यप ने मांगी माफी

अनुराग कश्यप ने लिखा, 'मैं गुस्से में किसी को एक जवाब देने में अपनी मर्यादा भूल गया. और पूरे ब्राह्मण समाज को बुरा बोल डाला. वो समाज जिसके तमाम लोग मेरी जिंदगी में रहे हैं, आज भी हैं और बहुत कॉन्ट्रीब्यूट करते हैं. आज वो सब मुझसे आहत हैं. बहुत सारे बुद्धिजीवी, जिनकी मैं इज्जत करता हूं, मेरे उस गुस्से में मेरे बोलने के तरीके से आहत हैं. मैंने खुद ही ऐसी बात करके अपनी ही बात को मुद्दे से भटका दिया.'

आगे अनुराग ने लिखा, 'मैं तहे दिल से माफी मांगता हूं. इस समाज से जिनको मैं ये नहीं कहना चाह रहा था, लेकिव आवेश में किसी की घटिआ टिप्पणी का जवाब देते हुए लिख दिया. मैं माफी मांगता हूं. अपने उन तमाम सहयोगी दोस्तों से, अपने परिवार से और उफस समाज से, अपने परिवार से और उस समाज से अपने बोलने के तरीके लिए अभद्र भाषा के लिए. अब आगे से ऐसा न हो, मैं उस पर काम करूंगी. अपने गुस्से पर काम करूंगा. और मुद्दे की बात अगर करनी हो तो सही शब्दों का इस्तेमाल करूंगा. आशा है आप मुझे माफ कर देंगे.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Anurag Kashyap (@anuragkashyap10)

क्या है पूरा मामला? 
दरअसल, हाल ही में एक फिल्म फुले रिलीज होनी थी. लेकिन ये फिल्म जातिवाद को बढ़ावा देने के चलते रिलीज नहीं हो पाई. इसके बाद अनुराग कश्यप ने सोशल मीडिया पर सेंसर बोर्ड और ब्राह्मण समाज को लेकर कई आपत्तिजनक कमेंट किए. इसके बाद अनुराग को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा. लेखकर मनोज मुंतशिर भी उन पर बहुत भड़के थे. उन्होंने अनुराग को हद में रहने के लिए कहा था.

अनुराग कश्यप ने लिखा था ये

अनुराग कश्यप ने फिल्म फुले से जुड़े विवाद को लेकर लिखा था, 'धड़क 2 की स्क्रीनिंग में सेंसर बोर्ड ने बोला कि मोदी जी ने इंडिया से कास्ट सिस्टम खत्म कर दिया है. उसी आधार पर संतोष भी इंडिया में रिलीज नहीं हुई. अब ब्राह्मण को परेशानी है फुले से. भैया जब कास्ट सिस्टम ही नहीं है तो काहे का ब्राह्मण. कौन हो आप. आप की क्यों सुलग रही है.'

ये भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा 5 साल की उम्र में हो गई थीं इस खतरनाक बीमारी का शिकार, खुद पोस्ट करके बयां किया था दर्द

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Awarapan 2 बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट वीकेंड ओपनर, 8 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
'आवारापन 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट वीकेंड ओपनर, 8 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', संडे को बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाजी?
'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', संडे को बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाजी?
'आवारापन 2' के बाद 'जन्नत 3' करेंगे इमरान हाशमी? विशेष भट्ट ने दिया बड़ा अपडेट
'आवारापन 2' के बाद 'जन्नत 3' करेंगे इमरान हाशमी? विशेष भट्ट ने दिया बड़ा अपडेट

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget