एक्सप्लोरर

Viral Video: पैपराजी पर भड़के अनुराग कश्यप, कहा- शक्ल तो देखो अपनी

हाल ही में फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप के साथ भी ऐसा ही कुछ हुआ. दरअसल, अनुराग कश्यप हाल ही में एक क्लिनिक गए थे वहां उन्हें पैपराजी नजर आई. फोटोग्राफर्स अनुराग कश्यप की तस्वीरें खींच ही रहे थे कि वो वहीं रुक गए और उनसे बात करने लगे.

मायानगरी मुंबई में इन दिनों पैपराजी का कल्चर बहुत चलन में है और फोटोग्राफर्स हर जगह सेलेब्स को अपने कैमरे में कैद करने के लिए बेताब रहते हैं. कई बार पैपराजी सेलेब्स की पर्सनल लाइफ को भी कैमरे में कैद करते लेते हैं जिस पर अक्सर सेलेब्स भड़क जाते हैं. हाल ही में फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप के साथ भी ऐसा ही कुछ हुआ. दरअसल, अनुराग कश्यप हाल ही में एक क्लिनिक गए थे वहां उन्हें पैपराजी नजर आई. फोटोग्राफर्स अनुराग कश्यप की तस्वीरें खींच ही रहे थे कि वो वहीं रुक गए और उनसे बात करने लगे. पहले तो अनुराग ने हैरानी जताते हुए कहा कि आप लोग यहां भी! अनुराग ने कहा कि क्या आप लोगों के पास कोई और काम नहीं है. इस दौरान का अनुराग कश्यप का वीडियो सामने आया है जिसमें वो पैपराजी को खरी-खोटी सुनाते नजर आ रहे हैं. उन्होंने कहा, तुम लोग यहां डॉक्टर के यहां क्या कर रहे हो, कुछ काम नहीं है क्या लाइफ में, शक्ल देखो अपनी और कोई ढंग का काम नहीं है आपकी लाइफ में. एक बार पूछो अपने आप से क्या कर रहे हो, लोग कहीं भी जा रहें तो उनका फोटो खींच रहे हो..कभी सोचो अकेले बैठकर.
वहीं, वर्क फ्रेंट की बात करें तो अनुराग कश्यप, तापसी पन्नू अभिनीत तमिल-तेलुगू फिल्म 'गेम ओवर' के हिंदी संस्करण को पेश करेंगे. अनुराग कश्यप ने एक बयान में कहा है, "इस गेम-चेंजिंग फिल्म को हिंदी में पेश करने के लिए मैं काफी उत्सुक हूं. यह फिल्म इस बात को एक बार फिर से साबित करती है कि दक्षिण में फिल्म निर्माण की गुणवत्ता उच्चकोटि का है और यह देखकर भी अच्छा लगा कि कैसे (निर्देशक) अश्विन सरवनन ने सीमा से परे जाकर दो विभिन्न शैलियों को मिलाकर एक अच्छी फिल्म का निर्माण किया है." यह एक थ्रिलर फिल्म होगी जिसे वाई नॉट स्टूडियोज और रिलायन्स एंटरटेनमेंट द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है. 'गेम ओवर' अश्विन सरवनन की तीसरी फिल्म होगी. उन्होंने साल 2015 में नयनतारा स्टारर तमिल पैरानॉर्मल थ्रिलर फिल्म 'माया' से निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखा. उनकी दूसरी फिल्म एस.जे. सूर्या अभिनीत 'इरावाकालम' है, जो जल्द ही रिलीज होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बंटवारा 1947' ने दूसरे दिन किया धमाका, 5 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' ने दूसरे दिन किया धमाका, 5 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
Awarapan 2 Box office: 2026 की 6वीं हाईएस्ट वीकेंड ओपनर बनी 'आवारापन 2', 4 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
2026 की 6वीं हाईएस्ट वीकेंड ओपनर बनी 'आवारापन 2', 4 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
15 अगस्त पर 55 करोड़ के पार हुई 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947', कौन चल रही आगे, जानें- हर घंटे का कलेक्शन
मद्रास हाईकोर्ट ने 'बंटवारा 1947' के पक्ष में सुनाया फैसला, पायरेटेड कॉपी ब्लॉक करने के दिए निर्देश
मद्रास हाईकोर्ट ने 'बंटवारा 1947' के पक्ष में सुनाया फैसला, पायरेटेड कॉपी ब्लॉक करने के दिए निर्देश

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget