एक्सप्लोरर

ब्राह्मण समुदाय पर कमेंट करना अनुराग कश्यप को पड़ा भारी, बेटी को मिल रही धमकियां, अब मांगनी पड़ी माफी

Anurag Kashyap : अनुराग कश्यप ने हाल ही में ब्राह्मण समुदाय पर विवादित कमेंट कर दिया था जिसकी काफी आलोचना हो रही है. वहीं विवाद गहराने पर फिल्म मेकर ने पोस्ट शेयर कर माफी मांगी है.   

Anurag Kashyap Apologies For Brahman Remark:  बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर अनुराग कश्यप हमेशा अपने विवादित बयानों की वजह से सुर्खियों में छाए रहते हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी फिल्म फुले पर सीबीएफसी द्वारा चलाई गई कैंची पर नाराजगी जाहिर की थी.  थी. इसी दौरान उन्होंने ब्राह्ण समुदाय को लेकर विवादित कमेंट कर दिया था जिसके बाद से उनकी काफी आलोचना हो रही है.

यहां तक कि उनकी बेटी को भी धमकियां मिल रही हैं. वहीं विवाद गहराता देख अनुराग कश्यप को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अपने बयान के लिए माफी मांगनी पड़ी है.  

विवाद बढ़ता देख अनुराग कश्यप ने मांगी माफी
शुक्रवार की रात, फिल्म निर्माता और अभिनेता अनुराग कश्यप ने चल रहे 'फुले' विवाद के बीच ब्राह्मण समुदाय के बारे में भड़काऊ कमेंट करने के बाद माफ़ी मांगी. इंस्टाग्राम पर अपना माफीनामा शेयर करते हुए अनुराग कश्यप ने लिखा, "यह मेरी माफ़ी है, मेरी पोस्ट के लिए नहीं, बल्कि उस एक लाइन के लिए जिसे कॉन्टेक्स्ट से बाहर निकाल दिया गया और जो नफ़रत फैला रही है. कोई भी काम या स्पीच इस लायक नहीं है कि आपकी बेटी, परिवार, दोस्त और सहकर्मी को संस्कार के किंगपिन्स से रेप और मौत की धमकियां मिलें. इसलिए, जो कहा गया है उसे वापस नहीं लिया जा सकता है और मैं इसे वापस नहीं लूंगा. लेकिन अगर आप किसी को गाली देना चाहते हैं, तो मुझे ही दें. मेरे परिवार ने न तो कुछ कहा है और न ही वे कभी बोलते हैं."

उन्होंने आगे लिखा, "तो, अगर आप माफी चाह रहे हैं, तो यह मेरी माफी है. ब्राह्मणों, प्लीज महिलाओं को बख्श दें, यहां तक ​​कि शास्त्र भी इतनी शालीनता सिखाते हैं, न कि केवल मनुस्मृति. खुद तय करें कि आप वास्तव में किस तरह के ब्राह्मण हैं. जहां तक ​​मेरा सवाल है, मैं माफी मांगता हूं."

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Anurag Kashyap (@anuragkashyap10)

अनुराग कश्यप ने ब्राह्मण समुदाय को लेकर क्या कहा था?
दरअसल अनुराग कश्यप ने फिल्म फुले से जुड़े विवाद को लेकर इंस्टा अकाउंट पर एक पोस्ट लिखी थी. अनुराग ने लिखा था, 'धड़क 2 की स्क्रीनिंग में सेंसर बोर्ड ने बोला कि मोदी जी ने इंडिया से कास्ट सिस्टम खत्म कर दिया है. उसी आधार पर संतोष भी इंडिया में रिलीज नहीं हुई. अब ब्राह्मण को परेशानी है फुले से. भैया जब कास्ट सिस्टम ही नहीं है तो काहे का ब्राह्मण. कौन हो आप. आप की क्यों सुलग रही है. जब कास्ट सिस्टम था नहीं तो ज्योतिबा फुले और सावित्री बाई कौन थे.'

अनुराग ने आगे लिखा था, 'मेरी जिंदगी का पहला नाटक ज्योतिबा और सावित्रीबाई फुले पर था. भाई अगर कास्ट सिस्टम नहीं होता इस देश में तो उनको क्या जरुरत थी लड़ने की. अब ब्राह्मण लोगों को शर्म आ रही है या वो शर्म में मरे जा रहे हैं या फिर एक अलग ब्रह्मण भारत में जी रहे हैं जो हम देख के नहीं देख पा रहे हैं.'

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Anurag Kashyap (@anuragkashyap10)

यूजर के जवाब में कश्यप ने कर दी थी विवादित टिप्पणी
वहीं एक यूजर ने अनुराग की इस पोस्ट पर जवाब देते हुए लिखा, “ ब्राह्मण तुम्हारे बाप हैं. इस पर अनुराग ने भी विवादित टिप्पणी करते हुए लिख दिया” मैं ब्राह्मण पर *.....तुम्हें कोई प्रॉब्लम? अनुराग के इस कमेंट पर से ब्राह्मण समुदाय आक्रोश में है यहां तक कि फिल्ममेकर के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हो गई है. हालांकि अनुराग कश्यप ने खुलासा किया है कि उनकी बेटी को धमकियां मिल रही हैं. इसके चलते उन्होंने माफी मांगी है.

फुले की रिलीज डेट आगे बढ़ी
बता दें कि प्रतीक गांधी और पत्रलेखा स्टारर 'फुले' मच अवेटेड बायोपिक में से एक है, जो 19वीं सदी के भारत में जाति और लैंगिक असमानता को चुनौती देने में फुले दंपति के क्रांतिकारी काम को दर्शाती है. इसे 11 अप्रैल को रिलीज़ किया जाना था. लेकिन अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज और परशुराम आर्थिक विकास महामंडल ने फिल्म के कंटेंट पर आपत्ति जताई है.

जिसके बाद सेंसर बोर्ड ऑफ़ फ़िल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने संशोधनों का सुझाव दिया, जिसे निर्माताओं ने शामिल किया., निर्माताओं ने फिल्म को दो सप्ताह के लिए स्थगित करने का फैसला किया, ताकि वे लोगों से बातचीत कर सकें और बता सकें कि फिल्म में आपत्तिजनक विषय-वस्तु नहीं है.अब यह फिल्म 25 अप्रैल को सिनेमाघरों में आएगी.

ये भी पढ़ें:-Kesari 2 Box Office Collection Day 1: अक्षय कुमार की 'केसरी 2' बनी गुड फ्राइडे पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली छठी फिल्म, जानें-ओपनिंग डे कलेक्शन

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मेरी कुंडली में दूसरी शादी भी है...' सुनीता को छोड़ इन 2 एक्ट्रेसेस पर फिदा हो गए थे गोविंदा
'मेरी कुंडली में दूसरी शादी भी है...' इन 2 एक्ट्रेसेस पर फिदा हो गए थे गोविंदा
'शिव पंडित' बन फिर लौटेंगे इमरान हाशमी? क्या आएगी ‘आवारापन 3'? राइटर ने बता दिया पूरा प्लान
‘आवारापन 2' हुई हिट, क्या अब आएगा तीसरा पार्ट? राइटर ने बताया प्लान
Box Office: 7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- 1 बजे तक का कलेक्शन
7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- 1 बजे तक का कलेक्शन
'मेरे घर आकर नाश्ता करना...' सुभाष घई ने सुनाया PM मोदी संग मुलाकात का किस्सा, मांगी थी जमीन
'मेरे घर आकर नाश्ता करना...' सुभाष घई ने सुनाया PM मोदी संग मुलाकात का किस्सा

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
Embed widget