एक्सप्लोरर

सनी देओल के समर्थन में उतरे अनुपम खेर, कहा- भरोसेमंद व्यक्ति हैं, जरूर जीतेंगे

सनी देओल चुनावी मैदान में हैं और इसमें उनके दोस्त अनुपम खेर उनका समर्थन करते नजर आ रहे हैं. अनुपम खेर ने कहा, ‘‘सनी काफी विश्वसनीय और भरोसेमंद व्यक्ति हैं और मेरा मानना है कि यह अच्छी पसंद है

सनी देओल चुनावी मैदान में हैं और इसमें उनके दोस्त अनुपम खेर उनका समर्थन करते नजर आ रहे हैं. अनुपम खेर ने बृहस्पतिवार को सनी देओल को एक विश्वसनीय और भरोसेमंद व्यक्ति बताया. देओल को भाजपा ने गुरदासपुर से लोकसभा चुनावों के लिए टिकट दिया है.

इस सीट पर सनी देओल का मुकाबला कांग्रेस के सांसद और पार्टी उम्मीदवार सुनील जाखड़, आप के उम्मीदवार पीटर मसीह और पंजाब डेमोक्रेटिक अलायंस के उम्मीदवार लालचंद से है.

विक्की कौशल को लेकर जाह्नवी कपूर ने कही ऐसी बात, सुनकर शरमा जाएंगे अभिनेता भी

अनुपम खेर ने  कहा, ‘‘सनी काफी विश्वसनीय और भरोसेमंद व्यक्ति हैं और मेरा मानना है कि यह अच्छी पसंद है (गुरदासपुर से सनी को टिकट दिया जाना).’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं उन्हें शुभकामना देता हूं और सौ फीसदी विश्वास है कि वह जीतेंगे.’’

आपको बता दें कि सनी देओल और अनुपम खेर ने ‘‘चालबाज’’, ‘‘सलाखें’’, ‘‘डर’’ ‘‘जिद्दी’’ जैसी फिल्मों में साथ-साथ काम किया है. दिल्ली में 23 अप्रैल को भाजपा में शामिल होने के बाद देओल ने कहा था, ‘‘मैं इस परिवार (भाजपा) के लिए जो भी कर सकता हूं, वह करूंगा. मैं बात नहीं नहीं करूंगा, मैं आपको काम करके दिखाऊंगा.’’

रिलीज से पहले तमिल वेबसाइट पर लीक हुई 'अवेंजर्स: एंडगेम', मूवी मेकर्स को लगा झटका

मोदी को हटाना है विपक्ष का मकसद

इस दौरान अनुपम खेर ने कहा कि विपक्ष का एकमात्र एजेंडा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को हटाना है और वह देश के लिये अपने ब्लूप्रिंट या दृष्टिकोण पर बात नहीं कर रहा. मोदी के नेतृत्व को लेकर आत्मविश्वास से भरे अनुपम ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है.

अनुपम ने कहा, "मैं पिछले नौ महीने से अमेरिका में रह रहा था लेकिन सोशल मीडिया पर देख रहा हूं और समझ रहा हूं कि प्रधानमंत्री के पक्ष में लहर है."

Avengers: Endgame रच सकती है नया इतिहास, तोड़ सकती है बाहुबली 2 के सभी ओपनिंग रिकॉर्ड

उन्होंने कहा, "दुर्भाग्यवश, अन्य लोगों (विपक्ष) को लेकर बहुत विश्वसनीयता नहीं है, वे केवल श्री मोदी को हटाने की बात करते हैं. वे इस बारे में बात नहीं करते कि भारत के लिये उनका ब्लूप्रिंट और दृष्टिकोण क्या है. इस बारे में बात नहीं करते कि क्या किया जाना चाहिये या वह क्या करना चाहते हैं. इसके बजाय उनका सीमित एजेंडा है कि मोदी को हटाया जाए."

पत्नी किरण से आधी है अनुपम खेर की संपत्ति

आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन चंडीगढ़ लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार किरण खेर अपने पति अनुपम खेर से अधिक अमीर हैं. नामांकन पत्र के साथ दाखिल अपने हलफनामे में चंडीगढ़ से सांसद किरण ने अपनी संपत्ति 30.88 करोड़ रुपये बताई है जो उनके पति से करीब दोगुनी अधिक है.

प्रियंका चोपड़ा ने किया खुलासा, शुरुआती दिनो में ही समझ आ गई थी लुक्स की अहमियत

किरण ने हलफनामे में अपनी चल संपत्ति 16.97 करोड़ और अचल संपत्ति 13.91 करोड़ रुपये बताई है. उन्होंने घोषणा की है कि उनके पति अनुपम के पास चल संपत्तियों समेत 16.61 करोड़ रुपये की संपत्ति है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: 5वें दिन 10 तक 98 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
5वें दिन 10 तक 98 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
आयशा खान ने कर ली सगाई? मिस्ट्री मैन संग शेयर की प्रपोजल फोटोज!
आयशा खान ने कर ली सगाई? मिस्ट्री मैन संग शेयर की प्रपोजल फोटोज!
बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' ने तोड़ा इन 10 फिल्मों का रिकॉर्ड, 'गदर' भी रह गई पीछे
बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' ने तोड़ा इन 10 फिल्मों का रिकॉर्ड, 'गदर' भी रह गई पीछे
'तुम बहुत लंबे हो, घर जाओ', स्ट्रगल के दौरान अमिताभ बच्चन को क्या क्या सुनना पड़ा
'तुम बहुत लंबे हो, घर जाओ', स्ट्रगल के दौरान अमिताभ बच्चन को क्या क्या सुनना पड़ा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
शिक्षा मंत्री ने लगाई लताड़ तो एक्शन में आया NTA, उठाए ये बड़े कदम
शिक्षा मंत्री ने लगाई लताड़ तो एक्शन में आया NTA, उठाए ये बड़े कदम
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget