एक्सप्लोरर

ज़ायरा वसीम के अभिनय छोड़ने पर अनुपम खेर ने कहा- मुझे लगता है उन्होंने ये फैसला किया नहीं, करना पड़ा

अनुपम खेर ने कहा कि व्यक्तिगत तौर पर उन्हें लगता है कि ज़ायरा वसीम को इस तरह का फैसला नहीं लेना चाहिए था, लेकिन ज़ायरा एक स्वतंत्र लड़की हैं. हमारा देश अपनी पसंद का चुनाव करने का हर किसी को मौलिक अधिकार देता है.

नई दिल्ली: साल 2016 में आई आमिर खान की फिल्म 'दंगल' में उनकी बेटी का किरदार निभाकर मशहूर हुईं ज़ायरा वसीम ने अचानक अभिनय की दुनिया को अलविदा कहने का फैसला कर लिया, जिसके बाद से उनके फैसले पर विवाद शुरू हो गया है. दरअसल ज़ायरा ने सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिए अपने इस फैसले को दुनिया के साथ साझा किया. अपने पोस्ट में उन्होंने फिल्मी दुनिया से दूरी बनाने के पीछे धर्म को वजह बताया. उनके मुताबिक फिल्मों में काम करने से वो ईमान से दूर हो रही थीं, इसलिए उन्होंने अभिनय की दुनिया से दूरी बनाने का फैसला किया.

ज़ायरा वसीम के इस फैसले के बाद से लोगों की अलग अलग तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. कुछ लोग उनके फैसले का सम्मान करने की बात कह रहे हैं, जबकि कुछ इसे शक की निगाह से देख रहे हैं और फैसले के पीछे कट्टरपंथी दबाव की बात कह रहे हैं. इन सब के बीच अब अभिनेता अनुपम खेर ने भी जायरा के फैसले पर अपनी राय ज़ाहिर की है.

अनुपम खेर ने कहा, "उन्हें अपने फैसले लेने का अधिकार है. जब मैंने ये पढ़ा तो मुझे दुख हुआ. मुझे लगा कि कहीं न कहीं उन्हें ये फैसला लेना पड़ा, ये उनका फैसला नहीं है."

जायरा वसीम के अभिनय छोड़ने के फैसले पर अनुपम खेर ने कहा, "मुझे लगता है कि ये दुखद है. इसलिए क्योंकि 16-17 साल की लड़की को इस तरह का फैसला लेना पड़ा है. मैं उनके फैसले और चुनाव का सम्मान करता हूं, लेकिन व्यक्तिगत तौर पर मुझे लगता है ये दुखद है कि 16-17 साल की एक लड़की को इस तरह का फैसला लेना पड़ता है."

अनुपम खेर ने कहा कि व्यक्तिगत तौर पर उन्हें लगता है कि उन्हें (ज़ायरा वसीम) इस तरह का फैसला नहीं लेना चाहिए था. लेकिन वो एक स्वतंत्र लड़की हैं. हमारा देश अपनी पसंद का चुनाव करने का हर किसी को मौलिक अधिकार देता है. अनुपम खेर ने ये बात भी कही कि उन्होंने अचानक आकर कहा कि वो ये धर्म की वजह से कर रही हैं जो कि अजीब है.

ज़ायरा ने क्या लिखा? 6 पन्नों की पोस्ट में जायरा ने कहा, ''5 साल पहले लिए गए एक फैसले ने मेरी जिंदगी बदल दी. बॉलीवुड में कदम रखने से मुझे शोहरत और लोगों का प्यार मिला... मुझे युवाओं के लिए रोल मॉडल के तौर पर पेश किया जाने लगा.. लेकिन मैं कभी ऐसा नहीं करना चाहती थी.. मैं भले यहां फिट हो रही हूं लेकिन मैं यहां की नहीं हूं. यह मुझे मेरे ईमान से दूर कर रहा है'' जायरा ने अपने पोस्ट में कुरान का भी जिक्र किया है. उनका कहना है कि ये रास्ता उन्हें अल्लाह से दूर कर रहा है. फैंस का मानना है कि जायरा ने किसी दबाव में ये पोस्ट लिखा है.

ज़ायरा ने बॉलीवुड छोड़ने की ये वजह बताई अभिनेत्री ने कहा, "मैंने आज 5 साल पूरे कर लिए हैं और मैं यह स्वीकार करना चाहती हूं कि मैं वास्तव में इस पहचान से खुश नहीं हूं, यानी मेरे काम से." उन्होंने कहा, "बहुत लंबे समय से अब ऐसा महसूस हो रहा है कि मैंने कुछ और बनने के लिए संघर्ष किया है." जायरा ने कहा, "जैसे ही मैंने उन चीजों को समझने की कोशिश की जिन्हें मैंने अपनी मेहनत, समय और भावनाएं दी हैं और एक नई जीवनशैली में ढलने की कोशिश की, तभी मुझे एहसास हुआ कि भले ही मैं यहां अच्छी तरह से फिट हो सकती हूं लेकिन मैं यहां से जुड़ाव महसूस नहीं करती."

उन्होंने कहा, "इस क्षेत्र ने वास्तव में मुझे बहुत प्यार, समर्थन और प्रशंसा दिया है, लेकिन इसने मुझे अज्ञानता के रास्ते पर ले जाने का काम भी किया, क्योंकि मैं चुपचाप और अनजाने में 'ईमान' से बाहर भटक गई (अल्लाह की इबादत में मुस्लिमों का दृढ़ मार्ग)." अभिनेत्री ने कहा, "जब मैंने ऐसे माहौल में काम करना जारी रखा जो लगातार मेरे ईमान में दखल दे रहा था, तो मेरे धर्म के साथ मेरा रिश्ता खतरे में पड़ गया था."

क्या कट्टरपंथियों के डर से जायरा वसीम ने बॉलीवुड के कहा अलविदा?, देखें वीडियो 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लड़ाइयां पंजाबियों को मत सिखाओ...', 'सतलुज' फिल्म विवाद पर बोले दिलजीत दोसांझ
'लड़ाइयां पंजाबियों को मत सिखाओ...', 'सतलुज' फिल्म विवाद पर बोले दिलजीत दोसांझ
Diljit Dosanjh Delhi Concert live: 'कोई रोककर दिखाए, मैं हूं पंजाब', दिलजीत दोसांझ ने दिल्ली कॉन्सर्ट में ललकारा, 'सतलुज' विवाद पर भी बोले
'कोई रोककर दिखाए, मैं हूं पंजाब', दिलजीत दोसांझ ने दिल्ली कॉन्सर्ट में ललकारा, 'सतलुज' विवाद पर भी बोले
200 करोड़ की ठगी केस में नोरा फतेही को समन, 2 नवंबर को कोर्ट में होना होगा पेश
200 करोड़ की ठगी केस में नोरा फतेही को समन, 2 नवंबर को कोर्ट में होना होगा पेश
'रामायणम' को सीबीएफसी से हरी झंडी, मिला 'यू' सर्टिफिकेट, जानें कितना होगा रनटाइम?
'रामायणम' को सीबीएफसी से हरी झंडी, मिला 'यू' सर्टिफिकेट, जानें कितना होगा रनटाइम?

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget