एक्सप्लोरर

Pulwama Attack: अनुपम खेर ने कहा- जो इस नरसंहार के जिम्मेदार हैं सरकार को उनसे निपटना ही होगा

अभिनेता अनुपम खेर ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सरकार से कहा है कि वो इससे निपटें. अभिनेता ने कहा कि वो हमले की खबर सुनकर दुखी भी हैं और गुस्से में भी हैं.

कल जम्मू कश्मीर के पुलवामा में बड़ा आतंकी हमला हुआ. एक आतंकी 200 किलो विस्फोटक कार में भरकर सीआरपीएफ के जवानों के काफिल से टकरा गया. इल हमले में 37 जवान शहीद हो गए. इस हमले के बाद पूरा देश गुस्से में है और सरकार से करारा जवाब देने की मांग कर रहा है. अभिनेता अनुपम खेर ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सरकार से कहा है कि वो इससे निपटें. अभिनेता ने कहा कि वो हमले की खबर सुनकर दुखी भी हैं और गुस्से में भी हैं.

अनुपम खेर ने एक वीडियो जारी कर कहा, ''जो इस नरसंहार के जिम्मेदार हैं उनसे सरकार को निपटना ही होगा, हर हालत में. मेरे अंदर आज अजीब सा गुस्सा है उन लोगों के लिए जो अपने देश के हैं और सेना का, सुरक्षा बलों का अपमान करने से चूकते नहीं हैं. अपने एजेंडा और स्वार्थ के लिए घटिया से घटिया टिप्पणी करते हैं. ऐसे लोगों से कहना चाहूंगा कि बस बहुत हो गया.''

कब और कैसे हुआ हमला

श्रीनगर से पहले अवंतीपुरा के लेथपोरा इलाके में हुआ. जानकारी के मुताबिक करीब 78 बसों में 2500 जवान जम्मू से श्रीनगर जा रहे थे. आतंकियों को इस रूट पर जवानों की गाड़ियों के मूवमेंट की जानकारी पहले से थी और उसी का फायदा उठाते हुए बड़े आंतंकी हमले को अंजाम दिया गया. एक आतंकी विस्फोटकों से भरी गाड़ी लेकर सीआरपीएफ की एक बस से टकरा गया और फिर बहरा कर देने वाला धमाका हुआ.  जिस गाड़ी से जवानों के काफिले पर हमला किया गया उसमें करीब 200 किलो विस्फोटक मौजूद था. जिस बस को आतंकियों ने निशाना बनाया उसमें कुल 42 जवान सवार थे. सीआरपीएफ की तरफ से जानकारी के मुताबिक इस हमले में 39 जवान शहीद हुए हैं.

Pulwama Attack: पुलवामा आतंकी हमले में 39 जवान शहीद, घटनास्थल से आईं दिल दहला देने वाली तस्वीरें

हमले के बाद पूरा देश गुस्से में है और इस कारयराना हरकत के लिए पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने की मांग कर रहा है. सरकार की ओर से कहा गया है कि जवानों के खून की एक-एक बूंद का बदला आतंकियों से लिया जाएगा. हमले पर गृह मंत्रालय ने पीएमओ को रिपोर्ट सौंप दी है, इसमें कहा गया है कि पाकिस्तान से मसूद अजहर ने ये हमला करवाया है.

हमले पर क्या बोले प्रदानमंत्री नरेंद्र मोदी? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हमले को आतंकवादियों की घृणित कार्रवाई बताया है और कहा है कि जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी. पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में कहा, 'पुलवामा में सीआरपीएफ कर्मियों पर हमला घृणित है. मैं इस नृशंस हमले की कड़ी निंदा करता हूं. हमारे बहादुर सुरक्षाकर्मियों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा. पूरा देश बहादुर शहीदों के परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है. घायल जल्दी ठीक हों.'

VIDEO: क्या लगातार सर्जिकल स्ट्राइक न करके भारत ने गलती की ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Nana Patekar Death News Live: सीएम देवेंद्र फडणवीस-एकनाथ शिंदे ने किए नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन, अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू
Live: सीएम देवेंद्र फडणवीस-एकनाथ शिंदे ने किए नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन, अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू
CM देवेंद्र फडणवीस ने नाना पाटेकर के किए अंतिम दर्शन, कॉफिन भी उठाया
CM देवेंद्र फडणवीस ने नाना पाटेकर के किए अंतिम दर्शन, कॉफिन भी उठाया
Drishyam 3 Box Office Day 7 Live: 'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 7वें दिन 245 करोड़ के हुई पार
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 7वें दिन 245 करोड़ के हुई पार
दिलीप कुमार ने कहा था, नाना पाटेकर के साथ हमेशा जुड़ा रहेगा ‘क्रांतिवीर’ का नाम
दिलीप कुमार ने कहा था, नाना पाटेकर के साथ हमेशा जुड़ा रहेगा ‘क्रांतिवीर’ का नाम

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
Embed widget