एक्सप्लोरर

कैमरे के सामने अनुपम खेर ने खाई मां से गाली, मां-बेटे की ये बॉन्डिंग देख हंसकर लोटपोट हुए फैंस

अनुपम खेर हर दूसरे दिन अपनी मां दुलारी खेर के साथ कोई न कोई वीडियो बनाकर दर्शकों के बीच शेयर करते दिखते हैं.

बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर अपनी मां दुलारी खेर से कितना प्यार करते हैं, यह बात हमें बताने की जरूरत नहीं. आप भी अच्छे से जानते हैं कि अनुपम खेर हर दूसरे दिन अपनी मां दुलारी खेर के साथ वीडियो बनाकर दर्शकों के बीच शेयर करते दिखते हैं. हाल ही में अनुपम खेर ने अपनी मां को एक साड़ी गिफ्ट की है जो उनके दोस्तों ने उनकी मां के लिए भिजवाई है. लेकिन आगे चलकर उनको मां की गाली भी सुननी पड़ी है. क्या है पूरा माजरा पढ़िए इस रिपोर्ट में.
 
हम आपको अनुपम खेर और उनकी मां दुलारी खेर के बीच हुई बातचीत को शुरू से बताते हैं. इस वीडियो में सबसे पहले अनुपम खेर की मां कह रही हैं- थैंक्यू जिसने दिया उसको भगवान खुश रखे. अनुपम खेर की मां साड़ी की ओर देख बोलती हैं- यह मोटी है लेकिन यह वाली साड़ी पतली है... जिसके बाद अनुपम अपनी मां की चुटकी लेते हुए कहते हैं- कौन मोटी है. उनकी मां रिप्लाई करती है कि- मैं नहीं मोटी हूं मैं ठीक हूं..
 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

 
इसके बाद अनुपम की मां उनसे कहती हैं- यह जिसने फिल्म बनाई है वह उन्होंने दी है क्या मुझे... अनुपम कहते हैं- नहीं उन्होंने तो अभी नहीं दी है लेकिन वह भी देंगे... यहां अनुपम और उनकी मां विवेक अग्निहोत्री के बारे में बात कर रहे हैं. ऐसे में अनुपम की मां हंसती हुई कहती हैं- मुझे अपने बच्चे देंगे वह क्यों देंगे...
 
अनुपम अपनी मां से पूछते हैं कि आपको बचपन से ही साड़ी पहनने का काफी शौक रहा है न. मां जवाब देती हैं- बचपन में था पर अब नहीं... फिर अनुपम पूछते हैं- आपका इंटरेस्ट किस में है. ऐसे में अपनी मां को परेशान करने के लिए अनुपम उनसे साड़ी वापस लेने लगते हैं और कहते हैं कि- तो रहने दूं यह वापस ले लूं... फिर उनकी मां साड़ी अपनी ओर खींचती हैं, और कहती हैं कि- ओए साले... पहले लाया फिर वापस लेता है... मां बेटे की ऐसी नोकझोंक देख फैंस को खूब मजा आ रहा है. दर्शक इस वीडियो पर धड़ाधड़ लाइक और कमेंट की बरसात भी कर रहे हैं.
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Alpha Worldwide Closing Collection: आलिया भट्ट की 'अल्फा' का नहीं चला जादू, जानें-वर्ल्डवाइड कितना रहा फाइनल कलेक्शन
आलिया भट्ट की 'अल्फा' का नहीं चला जादू, जानें-वर्ल्डवाइड कितना रहा फाइनल कलेक्शन
Tuesday Box Office: मंगलवार को पलटी बाजी, 'जना नायकन'- 'धमाल 4' ने दिखाई तेजी, जानें- कैसा रहा 'स्पाइडर मैन' का हाल?
मंगलवार को 'जना नायकन'- 'धमाल 4' ने दिखाई तेजी, जानें- 'स्पाइडर मैन' का हाल
Spider Man BO: पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 'भूत बंगला' से 'धमाल 4' तक 7 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 7 बॉलीवुड फिल्मों को दी मात
BO Live: 'स्पाइडरमैन' ने साढ़े 10 बजे तक किया 21 करोड़ का कलेक्शन, 'धमाल 4'- 'जन नायकन' का ऐसा रहा हाल
'स्पाइडरमैन' ने साढ़े 10 बजे तक किया 21 करोड़ का कलेक्शन, 'धमाल 4'- 'जन नायकन' का ऐसा रहा हाल

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां जख्मी, बहन गिरी, लगा सब मर जाएंगे', इटैलियन महिला ने सुनाई टर्बुलेंस की हॉरर स्टोरी
'मां जख्मी, बहन गिरी, लगा सब मर जाएंगे', इटैलियन महिला ने सुनाई टर्बुलेंस की हॉरर स्टोरी
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में क्या अंतर होता है?
मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में क्या अंतर होता है?
'अपना इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'A फॉर एप्पल नहीं अमरूद पढ़िए, तभी होगा देश का विकास', अनिरुद्धाचार्य का नया 'ज्ञान'
'A फॉर एप्पल नहीं अमरूद पढ़िए, तभी होगा देश का विकास', अनिरुद्धाचार्य का नया 'ज्ञान'
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
Biryani Cooking Tips: हैदराबादी या मुरादाबादी... कौन सी बिरयानी में दम? घर पर खुद बनाकर देखो
हैदराबादी या मुरादाबादी... कौन सी बिरयानी में दम? घर पर खुद बनाकर देखो
Embed widget