एक्सप्लोरर

जेब में 37 रुपये लेकर मुंबई पहुंचा था ये एक्टर, महेश भट्ट को दिया था श्राप, आज है करोड़ों का मालिक

Birthday Special: आज हम आपको एक ऐसे अभिनेता के बारे में बताने जा रहे हैं जो 500 से भी ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं. वहीं गुस्से में एक बार इस एक्टर ने महेश भट्ट को श्राप दे दिया था.

Birthday Special: आज हम आपको हिंदी सिनेमा के एक ऐसे अनस्टॉपेबल एक्टर के बारे में बताने जा रहे हैं, जो पिछले कई दशकों से इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं. 500 से भी ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके ये दिग्गज कलाकार आज बॉलीवुड की जरूरत बन चुके हैं. इस अभिनेता ने कभी अपनी शानदार कॉमेडी से लोगों को हंसाया तो कभी फिल्मों में विलेन बनकर खूब वाहवाही लूटी. 

कभी प्लेटफॉर्म पर काटी रातें
हांलाकि, यहां तक का सफर तय करना इनके लिए आसान नहीं था. एक्टर बनने के लिए उन्हें बहुत सारे रिजेक्शन्स से होकर गुजरना पड़ा था. लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी. जेब में मात्र 37 रुपये लेकर जब ये अभिनेता मुंबई आए तो, इन्हें कई मुश्किलों से गुजरना पड़ा. करीब तीन साल तक वे दर-दर भकटते रहें, लेकिन किसी ने उन्हें काम नहीं दिया. पैसे खत्म हो जाने की वजह से इस एक्टर को कई रातें रेलवे प्लेटफार्म पर गुजारनी पड़ी.

हिंदी सिनेमा का ये दिग्गज कलाकार एक कश्मीरी पंडित है. अगर आप अब भी नहीं पहचाने तो बता दें कि यहां बात अनुपम खेर की हो रही है. आज 7 फरवरी को एक्टर अपना बर्थडे सेलिब्रेट करते हैं. इस खास मौके पर आइए जानते हैं उनसे जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से...

जब महेश भट्ट को दिया था श्राप
ये बात काफी कम लोगों को पता है कि अनुपम खेर ने महेश भट्ट को एक बार श्राप दे दिया था. इसका खुलासा खुद अनुपम खेर खुद किया था. उन्होंने कहा था कि 'मुझे मेरी पहली फिल्म सारांश मिल गई थी. मैंने पूरी तैयारी कर ली फिर पता चला कि मुझे इस फिल्म से निकालकर संजीव कुमार को कास्ट कर लिया गया है. मैं बहुत गुस्सा हो गया और मुंबई छोड़ने का फैसला कर लिया. मुझे याद है मैंने महेश से कहा था आप फिल्म सच्चाई पर बना रहे हो, आपकी जिंदगी में ही सच्चाई नहीं है. मैं ब्राह्मण हूं, आपको श्राप देता हूं. ये देखकर महेश भट्ट हैरान रह गए और उन्होंने मुझे वापस से कास्ट कर लिया.'

इस फिल्म से की शुरुआत
वहीं साल 1984 में अनुपम खेर ने फिल्म 'सारांश' से अपने करियर की शुरुआत की और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. एक्टर ने 'कर्मा', 'तेजाब', 'राम लखन', ''रूप की रानी चोरों का राजा' और 'हम आपके हैं कौन' जैसी सुपरहिट फिल्मों में अपने अलग-अलग किरदारों से खूब एंटरटेन किया. 

हॉलीवु[ फिल्मों में भी कर चुके हैं काम
वहीं बॉलीवुड के साथ-साथ अनुपम ने कई हॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है. इनमें 'बेंड इट लाइक बेकहम', 'ब्राइड एंड प्रिज्यूडाइस', 'द मिस्ट्रेस ऑफ स्पाइसिज' और 'द अदर इंड ऑफ द लाइन' जैसी फिल्में शामिल हैं. वहीं अनुपम खेर की नेटवर्थ की बात करें तो DNA की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अभिनेता के पास  450 करोड़ रुपये की संपत्ति है.

ये भी पढ़ें: Critics Choice Awards India 2024: इस कैटेगरी में '12वीं फेल' हुई नॉमिनेट, शाहीद कपूर की वेब सीरीज को भी मिली जगह, जानें किस कैटेगरी में कौन हुआ नॉमिनेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जना नायकन' ने 8वें दिन कमल हासन की 'विक्रम' के उड़ाए परखच्चे, ओपनिंग वीक पर बना दिया ये बड़ा रिकॉर्ड
'जना नायकन' ने 8वें दिन 'विक्रम' के उड़ाए परखच्चे, ओपनिंग वीक पर बनाया ये बड़ा रिकॉर्ड
Koshu Jain Prayer Meet: रणधीर कपूर से संजय कपूर तक, कोशु जैन की प्रेयर मीट में पहुंचे ये सेलेब्स
रणधीर कपूर से संजय कपूर तक, कोशु जैन की प्रेयर मीट में पहुंचे ये सेलेब्स
फकीर ने बदल दी थी मोहम्मद रफी की जिंदगी, जानें पंजाब का लड़का कैसे बना बॉलीवुड का दिग्गज सिंगर?
फकीर ने बदल दी थी मोहम्मद रफी की जिंदगी, जानें पंजाब का लड़का कैसे बना दिग्गज सिंगर?
Box Office Day 2 Live Updates: दूसरे दिन शतक जड़ेगी 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे'? दोपहर 3 बजे तक कलेक्शन 76 करोड़ के पार
Live Updates: दूसरे दिन शतक जड़ेगी 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे'? 3 बजे तक कलेक्शन 76 करोड़ के पार

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
6 महीने से ज्यादा मंत्री कैसे? सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर दीपक प्रकाश का जवाब
6 महीने से ज्यादा मंत्री कैसे? सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर दीपक प्रकाश का जवाब
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
Xप्लेन: 'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र से मांगा जवाब
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget