एक्सप्लोरर

Oscar 2025: ऑस्कर में ‘अनुजा’ की एंट्री, गुनीत मोंगा और प्रियंका चोपड़ा को मिली बड़ी कामयाबी

Anuja Nominated For Oscar 2025: फिल्ममेकर गुनीत मोंगा और प्रियंका चोपड़ा द्वारा निर्मित फिल्म ‘अनुजा’ को सर्वश्रेष्ठ लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म की कैटेगरी के लिए ऑस्कर 2025 में नॉमिनेशन मिला है. 

Anuja Nominated For Oscar 2025: ऑस्कर्स को लेकर इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के लिए अच्छी खबर आई है. ऑस्कर 2025 की दौड़ में भारत का प्रतिनिधित्व फिल्म 'अनुजा' करेगी. गुनीत मोंगा और प्रिंयका चोपड़ा की अगुवाई मे बनी फिल्म 'अनुजा' को ऑस्कर 2025 में बेस्ट लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म की कैटेगरी में नामांकन मिला है.

180 फिल्मों के बीच हुआ मुकाबला

97वें एकेडमी अवॉर्ड्स के लिए गुरुवार को ऐलान कर दिया गया. बेस्ट लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म की कैटेगरी में अलग-अलग देशों की 180 फिल्मों के बीच तगड़ा मुकाबला था. इनमें से महज पांच फिल्में ही फाइनल राउंड में जगह बना पाई हैं.

तीसरी बार ऑस्कर तक पहुंचीं गुनीत

ट्रॉफी की रेस में पहुंची इन पांच फिल्मों में भारतीय फिल्म ‘अनुजा’ के साथ ‘एलियन’, ‘रोबोट’, ‘द लास्ट रेंजर’ और ‘अ मैन हू वुड नॉट रीमेन साइलेंट’ को शामिल किया गया है. खास बात ये गुनीत मोंगा के लिए ऑस्कर में ये तीसरी बार नॉमिनेशन है.

गुनीत मोंगा इससे पहले ‘द एलिफेंट व्हिस्परर' से भी जुडी रही हैं, इस फिल्म ने भारतीय सिनेमा को ऑस्कर के प्लेटफॉर्म पर बड़ी पहचान दिलाई थी. अब ‘अनुजा’ इस प्लेटफॉर्म पर क्या कमाल दिखाएगी. इसके लिए अभी इंतजार करना होगा.

प्रियंका चोपड़ा ने भी पोस्ट कर जाहिर की खुशी

प्रियंका चोपड़ा ने भी इंस्टा पर पोस्ट कर फिल्म के ऑस्कर के लिए नॉमिनेट होने पर खुशी जाहिर की है. उन्होंने इसके लिए थैंक्यू बोलते हुए लिखा है- 'इनक्रेडिबल'. इस पोस्ट पर उन्होंने फिल्म में काम करने वाली एक्ट्रेस सजदा पठान और अनन्या शानबाग की एक्टिंग की भी तारीफ की है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

कौन होस्ट करेगा ऑस्कर 2025?

ऑस्कर 2025 को कॉनन ओ ब्रायन होस्ट करेंगे. कॉनन ओ ब्रायन के लिए ऑस्कर के मंच पर ये पहला मौका होगा. 97वें ऑस्कर अवॉर्ड्स का आयोजन 2 मार्च को लॉस एंजेल्स के डॉल्बे थिएटर में किया जाएगा. बात करें प्रियंका चोपड़ा की तो एक्ट्रेस इन दिनों मुंबई में हैं. हाल ही में हैदराबाद के फेमस बालाजी मंदिर में भी पहुंची थी. जिसकी तस्वीरें उन्होंने फैंस के साथ इंस्टाग्राम के जरिए शेयर की थी. 

ये भी पढ़ें -'पिक्चर में मत आना यार, कुछ और करो...' शाहिद कपूर ने बच्चों के फ्यूचर पर कही ये बात

About the author सखी चौधरी

सखी चौधरी बतौर कंसलटेंट एबीपी न्यूज़ के साथ जुड़ी हैं. एंटरटेनमेंट बीट पर उनकी अच्छी पकड़ है. पत्रकारिता में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है. डिजिटल मीडिया के अलावा कई टीवी चैनल्स के साथ भी काम कर चुकी हैं. 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बिग बॉस 20' में ड्रामा जारी, लव गिल हुईं इमोशनल, ये 6 घरवाले हुए नोमिनेट
'बिग बॉस 20' में ड्रामा जारी, लव गिल हुईं इमोशनल, ये 6 घरवाले हुए नोमिनेट
'रावण पूरी तरह से बुरा नहीं है', साई पल्लवी के बयान पर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
'रावण पूरी तरह से बुरा नहीं है', साई पल्लवी के बयान पर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
इंडिया की पहली वीजे रूबी भाटिया ने 2 बार रिजेक्ट किया था बिग बॉस, जानें ग्लैमर से दूर अब क्या कर रहीं
इंडिया की पहली वीजे रूबी भाटिया ने 2 बार रिजेक्ट किया था बिग बॉस, जानें ग्लैमर से दूर अब क्या कर रहीं
'जेलर 2' ने की 14वें दिन भी धमाकेदार कमाई, 'कुली' को पछाड़ हिंदी वर्जन ने बनाया ये रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने की 14वें दिन भी धमाकेदार कमाई, 'कुली' को पछाड़ हिंदी वर्जन ने बनाया ये रिकॉर्ड

वीडियोज

MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Nagpur MLC Election Result LIVE: महाराष्ट्र में नागपुर सीट पर काउंटिंग जारी, एक पर जीती शरद पवार की पार्टी
LIVE: महाराष्ट्र में नागपुर सीट पर काउंटिंग जारी, एक पर जीती शरद पवार की पार्टी
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
Embed widget