एक्सप्लोरर

'भूमि' के पोस्टर की तुलना हॉलीवुड फिल्म से, ये डायरेक्टर हुए नाराज

संजय दत्त ने शनिवार को अपने 58वें जन्मदिन पर फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया था और इस पोस्टर में उनके चेहरे पर धूल और खून है.

मुंबई : डायरेक्टर उमंग कुमार की आगामी फिल्म 'भूमि' के पहले पोस्टर की तुलना एक हॉलीवुड फिल्म से किए जाने से फिल्म निर्देशक अनुभव सिन्हा को गुस्सा आया है. फिल्म के पोस्टर की तुलना करने वाले लोगों पर नाराजगी जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि वह किसी अनोखे काम के पक्ष में नहीं हैं, लेकिन लोगों की कठिन मेहनत का मजाक नहीं उड़ाया जाए.

संजय दत्त ने शनिवार को अपने 58वें जन्मदिन पर फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया था और इस पोस्टर में उनके चेहरे पर धूल और खून है. वह गंभीर मुद्रा में दिखाई दे रहे हैं. कुछ लोगों ने 'भूमि' के पोस्टर की तुलना लियाम नीसन की फिल्म 'ग्रे' के साथ की है.

अपनी बात साबित करने के लिए अनुभव सिन्हा ने अपने फेसबुक पेज पर कई अन्य फिल्मों के उदाहरण दिए, जिनमें उनके पोस्टर के लिए क्लोज अप शॉट्स के प्रयोग किए गए. फेसबुक पर एक लंबे पोस्ट में एक चेतावनी के साथ उन्होंने लिखा, "बॉलीवुड अपने कार्य में बहुत ही अनोखा है, बस कुछ लोगों को छोड़कर. खुद तो फिल्म बना नहीं सकते और दूसरों के काम को उस समय कम आंकने लगते हैं, जब फिल्म बनकर तैयार हो जाती है."

कौन सी बात उन्हें बुरी लगी, यह बताते हुए उन्होंने यह भी स्पष्ट कहा कि वह इसलिए नहीं बोल रहे हैं कि इस फिल्म के साथ उनका कुछ हित जुड़ा है.

उमंग कुमार निर्देशित इस फिल्म का निर्माण भूषण कुमार और संदीप सिंह ने किया है.

सिन्हा ने लिखा, "इस दोपहर मैंने 'भूमि' का एक अच्छा पोस्टर देखा (मेरा फिल्म के साथ कोई लेनादेना नहीं है, लेकिन यह सच है कि मेरा संजू (संजय दत्त) से लगाव है. इसके कुछ मिनट बाद, लियाम नीसन की फिल्म 'ग्रे' का एक अन्य पोस्टर 'भूमि' द्वारा नकल किए जाने के रूप में सोशल मीडिया पर फैलने लगा था."

साल 2016 में पुणे की यरवदा की सेंट्रल जेल से जमानत पर छूटने के बाद संजय दत्त 'भूमि' से फिल्मों में वापसी कर रहे हैं. यह बहुत ही भावनात्मक और संवेदनशील बदला लेने वाली ड्रामा फिल्म है, जो एक पिता और उनकी बेटी के संबंधों पर आधारित है. इस फिल्म में प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक शेखर कपूर और अदिति राव हैदरी भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mamachya Govyala Jauya BO: 7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच इमोशनल हुईं दीपिका, हॉस्पिटल में छलके आंसू, बोलीं- बहुत लड़ना है
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच इमोशनल हुईं दीपिका, हॉस्पिटल में छलके आंसू
आमिर खान की 'ललकारा' में दिखेंगे विक्रांत मैसी? फरहान अख्तर की जगह लेगा ये एक्टर!
आमिर खान की 'ललकारा' में दिखेंगे विक्रांत मैसी? फरहान अख्तर की जगह लेगा ये एक्टर!
'जब रामायण आएगी तो...', रकुल प्रीत सिंह ने बताया नितेश तिवारी की 'रामायण' में क्यों बनीं शूर्पणखा?
'जब रामायण आएगी तो...', रकुल प्रीत सिंह ने बताया नितेश तिवारी की 'रामायण' में क्यों बनीं शूर्पणखा?

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
Mamachya Govyala Jauya BO: 7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
Embed widget