एक्सप्लोरर

Hum Do Hamare Baarah के पोस्टर पर उठा विवाद, तो अन्नू कपूर और निर्देशक ने दी सफाई 'इसे मुद्दा ना बनाएं'

Hum Do Hamare Baarah : भारत में तेजी से बढ़ रही आबादी को एक गंभीर मसले के तौर पर देखा जाता रहा है. इसे लेकर पिछले कई दशकों से देश में जन जागरुकता अभियान भी चलाया जा रहा है.

Hum Do Hamare Baarah : भारत में तेजी से बढ़ रही आबादी को एक गंभीर मसले के तौर पर देखा जाता रहा है. इसे लेकर पिछले कई दशकों से देश में जन जागरुकता अभियान भी चलाया जा रहा है, मगर अब तक इसकी रोकथाम को लेकर किसी तरह का कोई कानून अमल में नहीं लाया गया है. डबल्यूएचओ (WHO) की हाल ही में प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत आबादी के मामले‌ में अगले साल चीन को पीछे छोड़ दुनिया में सबसे ज़्यादा आबादी वाला देश बन जाएगा. ऐसे में इसी विषय पर रेखांकित करते हुए 'हम दो हमारे बारह' (Hum Do Hamare Baarah) नामक फिल्म बन रही है, जिसके पोस्टर को लेकर फिलहाल विवाद शुरू हो गया है.

हाल ही में मुम्बई में फिल्म 'हम दो हमारे बारह' का फर्स्ट लुक  पोस्टर लॉन्च किया गया. फिल्म के पोस्टर में एक समुदाय विशेष को चिह्नित करते हुए इशारा किया गया है कि बेतरतीब ढंग से देश की आबादी बढ़ने में उस समुदाय विशेष का बड़ा योगदान है. फिल्म के पोस्टर पर 'जल्द ही चीन को भी पीछे छोड़ देंगे' जैसा वाक्य भी दर्ज है. अन्नू कपूर ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत करते हुए कहा कि देश में तमाम बड़ी समस्याओं की जड़ में देश की तेजी से बढ़ती जनसंख्या को जिम्मेदार ठहराया, जिसके बारे में गंभीरता से सोचना होगा और इसपर अंकुश लगाने के लिए कुछ करना होगा.

फिल्म 'हम दो हमारे बारह' के पोस्टर पर अन्नू कपूर को देखा जा सकता है. फिल्म पोस्टर में एक समुदाय के लोगों को ही पेश करने के बारे में जब एबीपी न्यूज़ ने अन्नू कपूर से सवाल पूछा तो उन्होंने उत्तेजित लहजे में कहा, "आप किताब का कवर देखकर किताब में क्या कुछ लिखा है, ये डिसाइड मत कीजिए. फिल्म को बनने दीजिए और फिर फिल्म‌ को देखिए कि इस फिल्म में हमने क्या बताने की कोशिश की है". अन्नू कपूर ने‌ पोस्टर विवाद पर इससे ज्यादा कुछ भी बोलने से मना कर दिया. 

फिल्म‌ में अन्नू कपूर के अलावा मनोज जोशी और अश्विनी कलसेकर भी विशेष भूमिकाओं में नजर आएंगे. अन्नू कपूर ने कहा कि जनसंख्या विस्फोट को लेकर लोगों के साथ जोर-जबर्दस्ती करना, कानून बनाया या फिर सरकार को जिम्मदार ठहराना इस मसले का हल नहीं है. उन्होंने कहा कि हर एक परिवार, हर नागरिक को इसकी जिम्मेदारी लेनी होगी तब कहीं जाकर इस समस्या का हल निकाला जा सकता है. इस बीच, 'हम दो हमारे बारह' के निर्देशक कम चंद्रा ने इस पोस्टर पर विवाद के बढ़ने की आशंका को देखते हुए एक बयान जारी कर अपनी सफाई पेश की है.

उन्होंने कहा, "इस पोस्टर में ऐसा कुछ भी नहीं है. और ना ही हम किसी समुदाय को टारगेट कर रहे हैं. मैं वादा करता हूं‌ कि जो लोग इस फिल्म के बारे में उल्टा सोच रहे  हैं जब वो इस फ़िल्म को देखेंगे तो उनको बहुत ख़ुशी होगी कि जनसंख्या वृद्धि पर इतनी अच्छी फिल्म वो भी किसी विशेष समुदाय को ठेस पहुंचाए बिना बनाई गयी है. आज एक समुदाय अपने आपको टारगेट किये जाने कि बात कर रहा है. अगर हम किसी और समुदाय को लेकर पोस्टर बनाते तो वो भी यही बात कर रहा होता. सिनेमा अपनी बात कहने का बहुत अच्छा माध्यम है. मैं सभी से गुजारिश करता हूं कि प्लीज इसको मुद्दा न बनाएं. जनसंख्या वृद्धि हम सबके लिए एक शोचनीय विषय है. जब तक हम इसके बारे में गहराई से मंथन नहीं करेंगे तब तक हमारी तरक्की कि रफ़्तार धीमी रहेगी".

यह भी पढ़ें: एक्‍स-ब्‍वॉयफ्रेंड Vivian Richards के साथ रिलेशनशिप पर बोलीं Neena Gupta, कहा- अगर कोई मेरे को इतना...

यह भी पढ़ें: Photos: 'जुग जुग जियो' की सफलता पर Karan Johar ने घर पर दी धमाकेदार पार्टी, Kiara Advani ने पूछा ये सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Deool Band 2 Box Office: 'देऊळ बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर किया कब्जा, बनी 6वीं हाईएस्ट ग्रॉसिंग मराठी फिल्म
'देऊळ बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर किया कब्जा, बनी 6वीं हाईएस्ट ग्रॉसिंग मराठी फिल्म
52 साल की उम्र में कहर ढाती हैं अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना, स्टाइलिश अंदाज में बांद्रा में स्पॉट हुआ कपल, देखें वीडियो
52 साल की उम्र में कहर ढाती हैं अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना, स्टाइलिश अंदाज में बांद्रा में स्पॉट हुआ कपल, देखें वीडियो
'मैं बच्चे नहीं चाहती थी', मनीष मखीजा संग शादी न चलने की पूजा भट्ट ने बताई वजह, बोली- मैंने खुद को खो दिया था
'मैं बच्चे नहीं चाहती थी', मनीष मखीजा संग शादी न चलने की पूजा भट्ट ने बताई वजह, बोली- मैंने खुद को खो दिया था
Vir Das Birthday: इवेंट मैनेजर को दे बैठे दिल, चार साल लिव-इन में रहने के बाद रचाई शादी, ऐसी रही वीर दास की लव स्टोरी
इवेंट मैनेजर को दे बैठे दिल, चार साल लिव-इन में रहने के बाद रचाई शादी, ऐसी रही वीर दास की लव स्टोरी

वीडियोज

South Stars को भगवान जैसा दर्जा क्यों देते हैं Fans? Janhvi Kapoor ने बताई वजह
Ghaziabad Surya Case: रोती हुई सूर्या की मां जो बोली...उसे सुनकर आंखों में आंसू आ जाएंगे! | Khora
Delhi Bulldozer Action: Shalimar Bagh में 157 घरों को किया जमींदोज, मचा हड़कंप! | Breaking News
Ghaziabad Surya Case: Asad के ढेर होने के बाद... इंदिरापुरम में सन्नाटा या डर? | | Khora News | UP
Ghaziabad Surya Case: सूर्या की मां की वो बात, जिसे सुन भावुक हो जाएंगे | Asad Encounter | Khora

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक पर हमले के बाद ममता बनर्जी को मिला राहुल, अखिलेश, केजरीवाल का साथ, बदलेगी बंगाल से दिल्ली तक की राजनीति?
बंगाल में INDIA ब्लॉक हुआ एकजुट? भतीजे अभिषेक पर अटैक के बाद ममता बनर्जी को मिला विपक्ष का समर्थन
मराठा आरक्षण आंदोलन के बीच मनोज जरांगे ने पानी पीकर तोड़ा अनशन, कल रात बिगड़ी थी तबीयत
मराठा आरक्षण आंदोलन के बीच मनोज जरांगे ने पानी पीकर तोड़ा अनशन, कल रात बिगड़ी थी तबीयत
वेश्यावृत्ति कर रही हर महिला 'मजबूर' नहीं, पुनर्वास केंद्र में भेजने से पहले उसकी इच्छा जानना जरूरी: सुप्रीम कोर्ट
वेश्यावृत्ति कर रही हर महिला 'मजबूर' नहीं, पुनर्वास केंद्र में भेजने से पहले उसकी इच्छा जानना जरूरी: SC
'मैं बच्चे नहीं चाहती थी', मनीष मखीजा संग शादी न चलने की पूजा भट्ट ने बताई वजह, बोली- मैंने खुद को खो दिया था
'मैं बच्चे नहीं चाहती थी', मनीष मखीजा संग शादी न चलने की पूजा भट्ट ने बताई वजह, बोली- मैंने खुद को खो दिया था
IPL Winner Prize Money 2026: RCB vs GT फाइनल आज, जीतने वाली टीम पर होगी धनवर्षा; जानिए रनर-अप की प्राइज मनी कितनी
RCB vs GT फाइनल आज, जीतने वाली टीम पर होगी धनवर्षा; जानिए रनर-अप की प्राइज मनी कितनी
ट्रंप को बड़ा झटका! ईरान जंग के बीच करीबी सनी जॉय नेल्सन ने छोड़ा व्हाइट हाउस, जानें वजह
ट्रंप को बड़ा झटका! ईरान जंग के बीच करीबी सनी जॉय नेल्सन ने छोड़ा व्हाइट हाउस, जानें वजह
गाजियाबाद: सूर्या हत्याकांड का मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढेर, मां बोलीं- घर पर बुलडोजर भी चले
गाजियाबाद: सूर्या हत्याकांड का मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढेर, मां बोलीं- घर पर बुलडोजर भी चले
Cooler Tips: अब कूलर भी देगा AC जैसी ठंडी हवा, बस पानी की टंकी में मिलाएं ये चीजें, फिर देखें कमाल
अब कूलर भी देगा AC जैसी ठंडी हवा, बस पानी की टंकी में मिलाएं ये चीजें, फिर देखें कमाल
Embed widget