एक्सप्लोरर

विवियन रिचर्ड्स पर Neena Gupta ने कहा- 'अगर इतने ही बुरे होते तो बच्‍चा क्‍यों पैदा करती मैं'

Neena Gupta Vivian Richards: नीना गुप्‍ता ने अकेले ही अपनी बेटी मसाबा गुप्‍ता की परवरिश की है. उस नाजुक दौर में उनके ब्‍वॉयफ्रेंड रहे विवियन रिचर्ड्स ने उनका साथ छोड़ दिया था.

Neena Gupta On Ex Vivian Richards: नीना गुप्‍ता (Neena Gupta) सिर्फ फिल्‍मी पर्दे पर ही नहीं बल्कि अपनी असल जिंदगी में भी बेहद बिंदास इंसान हैं. इसका असर उनके फैसलों पर भी देखने को मिलता रहा है. वह अपने अतीत के बारे में भी बात करने से कभी हिचकती नहीं हैं; हाल ही में एक इंटरव्‍यू में उन्‍होंने रिलेशनशिप पर बाते करते हुए एक्‍स विवियन रिचर्ड्स (Vivian Richards) के बारे में भी बहुत कुछ कहा. उनसे ही नीना की बेटी मसाबा गुप्‍ता है.

नीना 1980 में पूर्व वेस्‍टइंडीज क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स के साथ रिलेशनशिप में थीं. बाद में 1989 में मसाबा का जन्‍म हुआ, जिनकी नीना ने एक सिंगल मदर के तौर पर अकेले ही परवरिश की. उस वक्‍त विवियन शादीशुदा थे और उन्‍होंने नीना के लिए अपनी पत्‍नी को छोड़ने से इंकार कर दिया था. फिर नीना ने 2008 में विजय मेहरा से शादी की. 

विवियन से नफरत नहीं करतींं नीना, कही ये बात 

बॉलीवुड बबल से रिलेशनशिप पर बातचीत करते हुए नीना ने कहा, ''मेरा मानना है कि अगर आप किसी को प्‍यार करते हो तो आप उससे नफरत कैसे कर सकते हो? आप साथ नहीं रह सकते हो. मैं अपने एक्‍स-ब्‍वॉयफ्रेंड्स से नफरत नहीं करती हूं. ना ही अपने एक्‍स-पति से नफरत करती हूं. क्‍यों मुझे नफरत करनी चाहिए?'' नीना ने आगे विवियन का हवाला देते हुए कहा, ''अगर कोई मेरे को इतना बुरा लगता है तो मैं बच्‍चा उससे पैदा करूंगी क्‍यों? मैं पागल हूं क्‍या?'' 


विवियन रिचर्ड्स पर Neena Gupta ने कहा- 'अगर इतने ही बुरे होते तो बच्‍चा क्‍यों पैदा करती मैं

मसाबा-विवियन के रिश्‍ते के बीच नहीं आईं कभी

आपको बता दें कि मसाबा के अपने पिता विवियन के साथ अच्‍छे संबंध हैं. नीना कभी उन दोनों के रिश्‍ते के बीच में नहीं आईं. खुद मसाबा भी यह बात स्‍वीकार कर चुकी हैं. उन्होंने कहा था, ''कभी भी मां ने मेरे और पापा के रिश्तों को खराब करने की कोशिश नहीं की. मैं एक एडल्‍ट हूं और मैंने अपने पिता के साथ अच्छे रिश्ते बनाए हैं. मां ने हमेशा मुझे फैसला लेने की छूट दी है. कौन मेरी लाइफ में क्या रोल प्ले करेगा, यह उन्होंने मुझ पर ही छोड़ रखा है.'' 


विवियन रिचर्ड्स पर Neena Gupta ने कहा- 'अगर इतने ही बुरे होते तो बच्‍चा क्‍यों पैदा करती मैं

नीना (Neena Gupta) और मसाबा (Masaba Gupta) इस वक्‍त 'मसाबा मसाबा 2' को लेकर सुर्खियों में छाई हुईं हैं. पहले सीजन की तरह इस सीजन को भी दर्शकों का प्‍यार मिल रहा है. 'मसाबा मसाबा 2' में दोनों पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बीच बैलेंस बनाने की कोशिश करती नजर आती हें. 

यह भी पढ़ें: Aamir Khan को नहीं पहचानते Annu Kapoor, 'लाल सिंह चड्ढा' पर दिया शॉकिंग रिएक्‍शन, कहा- वो क्‍या है...

यह भी पढ़ें: Photos: 'जुग जुग जियो' की सफलता पर Karan Johar ने घर पर दी धमाकेदार पार्टी, Kiara Advani ने पूछा ये सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gauri Spratt Net Worth: करोड़ों में हैं गौरी स्प्रैट की दौलत, जानिए आमिर खान की होने वाली बीवी की नेटवर्थ
करोड़ों में हैं गौरी स्प्रैट की दौलत, जानिए आमिर खान की होने वाली बीवी की नेटवर्थ
जब 'हमराज' में अमीषा पटेल को गले लगाना बॉबी देओल को पड़ा था भारी, भीड चिल्लाने लगी थी- 'तारा सिंह की सकीना है'
जब 'हमराज' में अमीषा पटेल को गले लगाना बॉबी देओल को पड़ा था भारी, लोगों ने कर दिया था हंगामा
'मैं उनके लिए बहुत खुश हूं', गौरी स्प्रैट संग आमिर खान की तीसरी शादी पर बोले विक्की कौशल
'मैं उनके लिए बहुत खुश हूं', गौरी स्प्रैट संग आमिर खान की तीसरी शादी पर बोले विक्की कौशल
Alpha First Review: आलिया भट्ट की स्पाई एक्शन थ्रिलर 'अल्फा' का फर्स्ट रिव्यू आउट, देखने से पहले जान लें कैसी है ये फिल्म?
आलिया भट्ट की 'अल्फा' का फर्स्ट रिव्यू आउट, देखने से पहले जानें कैसी है ये फिल्म?

वीडियोज

Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!
Monsoon Disaster | Cloudburst in Kashmir: बादल फटा, आफत गिरी! कुपवाड़ा से अनंतनाग तक तबाही का मंजर!
Ram Mandir Donation Scam | Janhit: अग्नि परीक्षा से क्यों भाग रहे हैं ट्रस्ट के पदाधिकारी?
Akhilesh | UP Election 2027: PDA या हिंदुत्व? 2027 के महासंग्राम में अखिलेश यादव की नई सियासी बिसात!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया के 'खूनी दिमाग' का पॉलीग्राफ टेस्ट खोलेगा राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, तेहरान में भारतीय प्रतिनिधिमंडल के साथ अयातुल्लाह खामेनेई को दी श्रद्धांजलि
ईरान पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, तेहरान में भारतीय प्रतिनिधिमंडल के साथ अयातुल्लाह खामेनेई को दी श्रद्धांजलि
प्रशांत किशोर ही बांकीपुर से होंगे जन सुराज के प्रत्याशी, पार्टी बोली- 'BJP को हराना है तो…'
प्रशांत किशोर ही बांकीपुर से होंगे जन सुराज के प्रत्याशी, पार्टी बोली- 'BJP को हराना है तो…'
सोनमर्ग अटल टनल के पास CRPF की गाड़ी पलटी, हादसे में 6 जवान घायल
सोनमर्ग अटल टनल के पास CRPF की गाड़ी पलटी, हादसे में 6 जवान घायल
Women’s T20 World Cup में सबसे ज्यादा फाइनल खेलने वाली टीमें, ऑस्ट्रेलिया सबसे आगे, देखें पूरी लिस्ट
Women’s T20 World Cup में सबसे ज्यादा फाइनल खेलने वाली टीमें, ऑस्ट्रेलिया सबसे आगे, देखें पूरी लिस्ट
Alpha First Review: आलिया भट्ट की स्पाई एक्शन थ्रिलर 'अल्फा' का फर्स्ट रिव्यू आउट, देखने से पहले जान लें कैसी है ये फिल्म?
आलिया भट्ट की 'अल्फा' का फर्स्ट रिव्यू आउट, देखने से पहले जानें कैसी है ये फिल्म?
Explained: UP-पंजाब चुनाव बनेंगे पेट्रोल-डीजल सस्ता होने की चाबी! सरकार ने क्यों कहा- '2-3 महीने सब्र करें'?
UP-पंजाब चुनाव बनेंगे पेट्रोल-डीजल सस्ता होने की चाबी! सरकार ने क्यों कहा- 2-3 महीने सब्र करो
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस पर सड़क धंसने से हो जाए हादसा तो कैसे मिलेगा मुआवजा? जानें नियम
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस पर सड़क धंसने से हो जाए हादसा तो कैसे मिलेगा मुआवजा? जानें नियम
Birth Rate Decline: टूट गया 50 साल का रिकॉर्ड! जन्म लेने वाले बच्चों से ज्यादा हो रही मौतें, आंकड़े हैरान करने वाले
टूट गया 50 साल का रिकॉर्ड! जन्म लेने वाले बच्चों से ज्यादा हो रही मौतें, आंकड़े हैरान करने वाले
Embed widget