हिंदी न्यूज़मनोरंजनबॉलीवुडसुशांत सिंह राजपूत की बहन ने भाई की याद में शेयर की इमोशनल पोस्ट, भावुक हो अंकिता ने किया ये कमेंट
सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने भाई की याद में शेयर की इमोशनल पोस्ट, भावुक हो अंकिता ने किया ये कमेंट
हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह किर्ती ने सोशल मीडिया पर बताया था कि किस तरह परिवार ने कई दुआओं के बाद सुशांत को पाया था.
By : एबीपी न्यूज़ | Updated at : 28 Jul 2020 06:54 PM (IST)
सुशांत सिंह राजपूत की मौत को डेढ़ महीना बीत चुका है और बॉलीवुड सहित पूरा देश उनकी इस खुदकुशी की घटना से उबरने की कोशिश में लगा है. हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह किर्ती ने सोशल मीडिया पर बताया था कि किस तरह परिवार ने कई दुआओं के बाद सुशांत को पाया था.
उन्होंने ये भी बताया कि सुशांत उनके बेहद करीब थे और ज्यादातर बातें उनसे साझा किया करते थे. श्वेता ने बेहद भावुक कर देने वाला पोस्ट शेयर किया. जिस पर अब सुशांत सिंह राजपूत की एक्स गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे का कमेंट सामने आया है. श्वेता सिंह कीर्ति के पोस्ट पर कमेंट करते हुए अंकिता ने दो इमोजी पोस्ट किए हैं. उन्होंने दिल का इमोजी पोस्ट किए हैं.
मौत से 4 दिन पहले की थी बहन से बात
सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी के बाद से ही उनका परिवार अपार दुख से गुजर रहा है. अब सुशांत की बड़ी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने मौत से चार दिन पहले हुई सुशांत सिंह के साथ उनकी चैट का स्क्रीनशॉट इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इस चैट में श्वेता कीर्ति को अपने पास बुलाती दिख रही हैं और सुशांत भी कहते दिख रहे हैं कि उनका बहुत मन करता है उनसे मिलने का.
सुशांत की बहन ने उन्हें 9 जून को मैसेज किया, कैसे है मेरा बाबू, लव यू, मेरे पास आना है बेबी यहां पे ? रानी दी और आप आ जाओ यहां.'' वहीं 10 जून को सुशांत ने करीब सुब 4 बजकर 45 मिनट पर इसका जवाब देते हुए लिखा, ''बहुत मन करता है दी.'' इसके जवाब में श्वेता ने एक मैसेज में कहा कि वो वहां उनके पास चले जाएं.
उन्होंने लिखा, ''तो आ जाओ न बेबी, एक महीने के लिए. यहां चिल करो..अच्छा लगेगा तुम्हें.. मैं अपने दोस्तों को नहीं बताउंगी कि तुम यहां हो. तो इसी बहाने मिलना जुलना भी नहीं करना होगा. हम अच्छा समय बिताएंगे. खूबसूरत वॉक्स पर जाएंगे, लॉन्ग ड्राइव पर जाएंगे.''
Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!