एक्सप्लोरर

सलमान खान की फिल्में क्यों हो रहीं बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप? को-एक्टर ने बताई ये वजह

Shahzad Khan On Salman Khan Flop Films: एक्टर शहजान खान ने सलमान खान की फिल्में फ्लॉप होने की वजह सुपरस्टार की दरियादिली को बताया है. एक्टर का मानना है कि वे निस्वार्थ होकर लोगों को काम देते हैं.

Shahzad Khan On Salman Khan Flop Films: सलमान खान की फिल्में पिछले कुछ सालों से बॉक्स ऑफिस पर कोई खास रिकॉर्ड बनाने में नाकाम नजर आई है. इस साल ईद के मौके पर रिलीज हुए एक्शन थ्रिलर फिल्म 'सिकंदर' भी उनकी बड़ी फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई. इससे पहले 2023 की 'टाइगर 3' भी एवरेज ही कमा पाई थी. अब सलमान खान के को-एक्टर रहे शहजाद खान ने सुपरस्टार की फिल्में फ्लॉप होने की बड़ी वजह बताई है.

शहजाद खान सलमान खान के साथ 'अंदाज अपना अपना' और 'भारत' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं. हाल ही में शहजाद ने इंडिया टुडे से बातचीत के दौरान सलमान के खराब चल रहे फिल्मी करियर पर अपनी राय दी. इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि सलमान खान एक टाइगर थे और वे हमेशा टाइगर ही रहेंगे.

'टाइगर जिंदा है और टाइगर जिंदा रहेगा'
इस सवाल पर कि क्या सलमान खान का करियर खत्म हो रहा है, शहजाद खान ने कहा- 'ये बकवास है, बिलकुल बकवास है. हां, उनकी फिल्में न चलना एक बात है, लेकिन सलमान खान कभी खत्म नहीं हो सकते. जब तक भगवान उन्हें नहीं बुलाएंगे, वो फिल्में करते रहेंगे. सलमान खान का कोई जोड़ नहीं है. टाइगर जिंदा है और टाइगर जिंदा रहेगा. उनकी फिल्में आएंगी और सुपर-डुपर हिट होंगी. उनके करियर के खत्म होने की बात पूरी तरह बकवास है. जो लोग यूट्यूब पर उनके खिलाफ बोलकर अपनी दुकान चला रहे हैं, हमें उन्हें सीरियसली नहीं लेना चाहिए.'

'वो अपने दोस्तों को काम देने की कोशिश करते हैं'
शहजाद खान ने आगे सलमान खान की फिल्मों के फ्लॉप होने को लेकर कहा- 'उनकी सारी स्क्रिप्ट गलत हो जाती हैं क्योंकि वो अपने दोस्तों को काम देने की कोशिश करते हैं, जिनके पास कोई काम नहीं है. मैं नाम नहीं लूंगा, लेकिन एक एक्टर है जिसे उन्होंने सिकंदर में मौका दिया. उस शख्स ने सलमान खान से कहा- भाई मेरे पास काम नहीं है, जिसपर भाईजान ने कहा- दो सिकंदर. वो ऐसे ही हैं. वो निस्वार्थ भाव से मदद करते हैं. वो आपसे कुछ उम्मीद नहीं रखते. उन्होंने कभी भी स्वार्थी मन से कुछ नहीं किया.'

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ABP Youth Conclave 2047: मुसलमान BJP को वोट क्यों नहीं देते? किरेन रिजिजू का खुलासा, बताया कैसी है राहुल गांधी संग कैमिस्ट्री
मुसलमान BJP को वोट क्यों नहीं देते? किरेन रिजिजू का खुलासा, बताया कैसी है राहुल गांधी संग कैमिस्ट्री
बिहार का 'दगाबाज' दूल्हा! 3-3 शादी कर ली, अब थाने पहुंची नोएडा वाली इंजीनियर पत्नी
बिहार का 'दगाबाज' दूल्हा! 3-3 शादी कर ली, अब थाने पहुंची नोएडा वाली इंजीनियर पत्नी
'हम रूस से रिश्ते खराब...', बच्चे के साथ मॉस्को भागी रूसी महिला का पता लगाने का आदेश देते हुए केंद्र से क्या बोला SC?
'हम रूस से रिश्ते खराब...', बच्चे के साथ मॉस्को भागी रूसी महिला का पता लगाने का आदेश देते हुए केंद्र से क्या बोला SC?
ये 5 भारतीय क्रिकेटर जो इस साल ले सकते हैं संन्यास, टीम इंडिया में मौका मिलना असंभव
ये 5 भारतीय क्रिकेटर जो इस साल ले सकते हैं संन्यास, टीम इंडिया में मौका मिलना असंभव

वीडियोज

Akshay Kumar Car Accident: हादसे की शिकार हुई Akshay Kumar की कार, देखते ही देखते पलटी गाड़ी
Madhya Pradesh News: लोकार्पण के बाद झटका...टीनशेड में पढ़ाई कर रहे बच्चे | Bhopal | CM Mohan Yadav
BJP New President: ताजपोशी से पहले मंदिर दर्शन पर निकले BJP के नए अध्यक्ष | Nitin Nabin | ABP News
BJP New President: Nitin Nabin के ताजपोशी में शामिल होने जा रहे कौनसे खास मेहमान? | BJP | ABP NEWS
Yuvraj Mehta News: इंजीनियर की मौत मामले में हुई लापरवाही को लेकर CM Yogi ने उठाए कड़े कदम |

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ABP Youth Conclave 2047: मुसलमान BJP को वोट क्यों नहीं देते? किरेन रिजिजू का खुलासा, बताया कैसी है राहुल गांधी संग कैमिस्ट्री
मुसलमान BJP को वोट क्यों नहीं देते? किरेन रिजिजू का खुलासा, बताया कैसी है राहुल गांधी संग कैमिस्ट्री
बिहार का 'दगाबाज' दूल्हा! 3-3 शादी कर ली, अब थाने पहुंची नोएडा वाली इंजीनियर पत्नी
बिहार का 'दगाबाज' दूल्हा! 3-3 शादी कर ली, अब थाने पहुंची नोएडा वाली इंजीनियर पत्नी
'हम रूस से रिश्ते खराब...', बच्चे के साथ मॉस्को भागी रूसी महिला का पता लगाने का आदेश देते हुए केंद्र से क्या बोला SC?
'हम रूस से रिश्ते खराब...', बच्चे के साथ मॉस्को भागी रूसी महिला का पता लगाने का आदेश देते हुए केंद्र से क्या बोला SC?
ये 5 भारतीय क्रिकेटर जो इस साल ले सकते हैं संन्यास, टीम इंडिया में मौका मिलना असंभव
ये 5 भारतीय क्रिकेटर जो इस साल ले सकते हैं संन्यास, टीम इंडिया में मौका मिलना असंभव
सनी देओल की 'बॉर्डर 2' में तबू को क्यों नहीं किया गया कास्ट? प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
'बॉर्डर 2' में तबू को क्यों नहीं किया गया कास्ट? प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत या पाकिस्तान, कहां की लड़कियां होती हैं ज्यादा लंबी, क्या है इसकी वजह?
भारत या पाकिस्तान, कहां की लड़कियां होती हैं ज्यादा लंबी, क्या है इसकी वजह?
Cooker Dal Overflowing: कुकर में सीटी लगाने पर बाहर निकलती है दाल, अपनाएं ये हैक्स
कुकर में सीटी लगाने पर बाहर निकलती है दाल, अपनाएं ये हैक्स
IIT खड़गपुर में प्रोफेसर बनने का मौका, लाखों में मिलेगी सैलरी; जानें डिटेल्स
IIT खड़गपुर में प्रोफेसर बनने का मौका, लाखों में मिलेगी सैलरी; जानें डिटेल्स
Embed widget