एक्सप्लोरर

अपने पिता चंकी पांडे की फिल्में क्यों नहीं देखतीं Ananya Panday? एक्ट्रेस बोलीं- 'मुझे सदमा लग जाता था'

Ananya Panday : अनन्या पांडे ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि वे अपने पिता चंकी पांडे की फिल्में नहीं देखतीं. एक्ट्रेस ने इसकी चौंकाने वाली वजह भी बताई.

Ananya Panday On Not Watching Father Chunky Panday Film: बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे भी एक्ट्रेस बन चुकी हैं और उन्होंने अपने अब तक के करियर में कई फिल्में की है साथ ही अपना टैलेंट भी साबित कर दिया है. अनन्या पांडे फिल्में देखने की भी बेहद शौकीन हैं लेकिन अभिनेत्री ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि 'जब वह छोटी थी, तो वह अपने पिता की फिल्में बहुत कम देखती थी. अनन्या ने इसकी हैरान कर देने वाली वजब बताई थी.

अनन्या पांडे अपने पिता चंकी पांडे की फिल्में क्यों नहीं देखतीं?
यूट्यूब चैनल वी आर युवा पर दिए एक इंटरव्यू के दौरान अनन्या पांडे ने खुलासा किया कि आखिर वह अपने पिता चंकी पांडे की फिल्में क्यों नहीं देखतीं हैं.अभिनेत्री ने बताया, "मैं ज्यादा नहीं देखती थी क्योंकि मुझे बहुत डर लगता था कि वो (चंकी पांडे) फिल्म में मरने वाले हैं. मुझे याद है जब मैं छोटी थी और मैंने डी कंपनी देखी थी और अचानक फिल्म में उनको गोली लग गई और फिल्म में उनकी मौत हो गई." अनन्या ने आगे कहा, "मुझे लगा कि यह वास्तव में हो रहा है, भले ही वो मेरे ठीक बगल में बैठे थे. मैं सदमे में थी, इसलिए मैंने उनकी बहुत सारी फिल्में नहीं देखीं क्योंकि मुझे लगा कि वे उन सभी में मरने वाले थे."

फिल्मों में क्यों चंकी पांडे के किरदार की होती थी मौत?
उसी इंटरव्यू में चंकी पांडे ने खुलासा किया कि जब उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत की, तो उनकी फिल्मों में उनके किरदारों का अक्सर दुखद अंत होता था. अभिनेता ने मज़ाकिया ढंग से उस बात को याद किया जब उनसे कहा गया था कि यदि वह फिल्म में नहीं मरेंगे, तो निर्माता को नुकसान होगा, इसलिए फिल्म की सफलता के लिए उनकी मौत जरूरी हो जाती थी.

‘पाप की दुनिया’ में एक डबिंग सेशन के दौरान जब उन्होंने पहली बार अपने किरदार को मरते हुए देखा, तो उन्होंने स्वीकार किया कि वह काफी परेशान थे. उन्होंने कहा, "खुद को स्क्रीन पर मरते देखना अजीब और थोड़ा दुखद भी लगा, क्योंकि यह कोई ऐसी चीज नहीं है जिसका कोई आसानी से आदी हो जाता है."

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ananya 🌙 (@ananyapanday)

अनन्या पांडे और चंकी पांजे वर्क फ्रंट
इस बीच, वर्क फ्रंट की बात करें तो अनन्या को आखिरी बार CTRL में देखा गया था. उनके पास कई एक्साइटिंग अपकिंग प्रोजेक्ट्स हैं जिसमें लक्ष्य के साथ धर्मा प्रोडक्शंस की चांद मेरा दिल भी शामिल है. इसके अलावा उन्होंने कॉल मी बे के दूसरे सीज़न की शूटिंग भी शुरू कर दी हैं. अनन्या अक्षय कुमार और आर. माधवन के साथ धर्मा प्रोडक्शंस की एक अनटाइटल फिल्म में भी नजर आएंगीं. इस बीच, उनके पिता चंकी पांडे जल्द ही हाउसफुल 5 में दिखाई देंगे.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: 7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- 9 बजे तक का कलेक्शन
7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- 9 बजे तक का कलेक्शन
4 साल 6 फिल्में, 3 फ्लॉप फिर भी दिशा पाटनी ने बना दिया बड़ा रिकॉर्ड, 'आवारापन 2' बनी टर्निंग पॉइंट
दिशा पाटनी ने 1000 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, 'आवारापन 2' बनी टर्निंग पॉइंट
सोहेल खान से तलाक के बाद कैसी है सीमा की जिंदगी? बोलीं- मैं खुश हूं
सोहेल खान से तलाक के बाद कैसी है सीमा की जिंदगी? बोलीं- मैं खुश हूं
Awarapan 2 करने के लिए राजी नहीं थे इमरान हाशमी? प्रोड्यूसर ने बताया कैसे बनी बात
'आवारापन' करने के लिए राजी नहीं थे इमरान हाशमी? प्रोड्यूसर ने बताया कैसे बनी बात

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget