एक्सप्लोरर

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग फंक्शन्स में सजेगा खूब रंग, ऐसी होगी ड्रेस थीम, जानें गेस्ट लिस्ट से लेकर फूड मेन्यू तक सबकुछ

Anant-Radhika Pre Wedding: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन एक मार्च से शुरू हो जाएंगे. प्री-वेडिंग फंक्शन्स जामनगर में होने हैं जिसमें फिल्मी जगत के कई सितारे शिरकत करेंगे.

Anant Ambani-Radhika Merchant Pre Wedding: मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी इस साल जुलाई में अपनी मंगेतर राधिका मर्चेंट से शादी करेंगे. उनकी शादी में देश-विदेश की बड़ी हस्तियों को न्योता दिया गया है. शादी से पहले अनंत और राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन्स एक मार्च से शुरू होंगे. कपल के प्री-वेडिंग फंक्शन्स गुजरात के जामनगर में होने हैं. इन फंक्शन्स में बड़े-बड़े बिजनेसमैन, फिल्म स्टार्स और खेल जगत के सितारे शिरकत कर सकते हैं.  

अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग फंक्शन में बिजनेसमैन गौतम अडाणी और सुनील भारती मित्तल समेत दिग्गज फिल्म एक्टर्स जैसे अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान के नाम शामिल हैं. इसके अलावा क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर से लेकर एम एस धोनी को भी इनवाइट किया गया है. खास बात ये है कि जामनगर में कोई फाइव स्टार होटल नहीं है, ऐसे में मेहमानों के लिए टाइल वाले बाथरूम और बेस्ट फसिलिटी वाले अल्ट्रा-लक्जरी टेंट बनाए जा रहे हैं.

अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग में ये बॉलीवुड सितारें होंगे शामिल
अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन्स में बॉलीवुड से मेगा स्टार अमिताभ बच्चन और उनकी फैमिली अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन, शाहरुख खान और उनकी फैमिली और आमिर खान शिरकत करेंगे. वहीं सलमान खान, अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना  अजय देवगन और काजोल, सैफ अली खान और परिवार, चंकी पांडे, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट और विक्की कौशल और कैटरीना कैफ भी इवेंट का हिस्सा होंगी.

इनके अलावा इस लिस्ट में माधुरी दीक्षित और श्रीराम नेने, आदित्य और रानी चोपड़ा, करण जौहर, बोनी कपूर और परिवार, अनिल कपूर और परिवार, वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा, श्रद्धा कपूर और करिश्मा कपूर, रजनीकांत और परिवार शामिल हैं.

विदेश से आएंगे ये मेहमान
सूत्रों की मानें तो गेस्ट लिस्ट में मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग, माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स, अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई, एडोब के सीईओ शांतनु नारायण, वॉल्ट डिज्नी के सीईओ बॉब इगर, ब्लैकरॉक के सीईओ लैरी फिंक, एडनोक के सीईओ सुल्तान अहमद अल जाबेर भी राधिका-अनंत के प्री वेडिंग का हिस्सा बन सकते हैं.  

इंडियन बिजनेस की दुनिया से पहुंचेंगे ये मेहमान
इंडियन बिजनेस की दुनिया से गौतम अडाणी, टाटा संस के चेयरमैन नटराजन चंद्रशेखरन, आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला, गोदरेज फैमिली, इन्फोसिस के हेड नंदन नीलेकणि, आरपीएसजी ग्रुप के हेड संजीव गोयनका, विप्रो के ऋषद प्रेमजी, बैंकर उदय कोटक को भी इन फंक्शन्स के लिए इनवाइट किया गया है. 

इन कंपनियों के हेड को भी मिला न्योता
वैक्सीन बनाने वाली कंपनी सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला, एयरटेल के चेयरमैन सुनील मित्तल, हीरो के पवन मुंजाल, एचसीएल की रोशनी नादर, जेरोधा के को-फाउंडर निखिल कामत, रोनी स्क्रूवाला और सन फार्मा के दिलीप सांघी भी अनंत और राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन्स में शिरकत कर सकते हैं.

खेल जगत से पहुंचेंगे ये सितारे
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंक के प्री-वेडिंग फंक्शन्म के लिए क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, एम एस धोनी, रोहित शर्मा, के एल राहुल, हार्दिक और क्रुणाल पांड्या और इशान किशन को भी बुलावा भेजा गया है.

तीन दिन का फंक्शन
मेहमानों को जो ‘इवेंट गाइड’ भेजी गई है, उसके मुताबिक अनंत और राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन तीन दिन के तक चलेंगे. इसके लिए मेहमानों को दिल्ली और मुंबई से जामनगर तक लाने और वापस पहुंचाने के लिए चार्टर्ड प्लेन्स की अरेंजमेंट की गई है. मेहमानों के एक मार्च को दोपहर तक आने की उम्मीद है. इन इवेंट्स में दिलजीत दोसांझ और हॉलीवुड पॉप-आइकन रिहाना परफॉर्म कर सकते हैं.

अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग फंक्शन के ड्रेस कोड
पहला दिन

पहले दिन के इवेंट के लिए ‘एन इवनिंग इन एवरलैंड’ का नाम दिया गया है, जहां मेहमानों से ‘कॉकटेल आउटफिट’ पहनने की उम्मीद की जाती है.

दूसरा दिन
दूसरे दिन ‘ए वॉक ऑन द वाइल्डसाइड’ की मेजबानी की जाएगी, जिसमें ‘जंगल फीवर’ का ड्रेस कोड होगा. 

तीसरा दिन
तीसरे दिन दो फंक्शन होंगे -‘टस्कर ट्रेल्स’ और ‘सिग्नेचर’, पहला फंक्शन एक आउटडोर फंक्शन होगा जहां मेहमान जामनगर की नैचुरल ब्यूटी को एंजॉय करेंगे. लास्ट इवेंट के लिए वे ‘हेरिटेज इंडियन कॉस्ट्यूम’ पहनेंगे.

प्री-वेडिंग फंक्शन का फूड मेन्यू
अनंत और राधिका के प्री वेडिंग फंक्शन का फूड मेन्यू भी सामने आ चुका है. रिपोर्ट्स की मानें तो प्री वेडिंग फंक्शन के लिए 25 से ज्यादा शेफ की इंदौर की एक स्पेशल टीम रखी गई है. फूड मेन्यू में इंदौरी फूड पर खास फोकस रखा जाएगा. इसके अलावा पारसी, थाई, मैक्सिकन और जापानी के साथ-साथ पैन-एशियाई आइटम भी शामिल किए जाएंगे. तीन दिन रे प्री-वेडिंग फंक्शन के फूड मेन्यू में 2,500 आइटम शामिल होंगे. नाश्ते में मेहमानों के लिए 70 से ज्यादा ऑप्शन्स होंगे. वहीं लंच और डिनर के लिए 250 से ज्यादा ऑप्शन होंगे.

 

ये भी पढ़ें: Anant Ambani Pre Wedding: अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग फंक्शन में शामिल होने जामनगर पहुंचीं जाह्नवी कपूर, देखें तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

असम में 35 घर बनाने के लिए गुरु रंधावा ने दिए 7 लाख, सलमान-रणदीप भी कर रहे पीड़ितों की मदद
असम में 35 घर बनाने के लिए गुरु रंधावा ने दिए 7 लाख, सलमान-रणदीप भी कर रहे पीड़ितों की मदद
कौन हैं कोमल रानी स्वर्णकार? जिनके गोविंदा संग अफेयर के फैले हैं रूमर्स
कौन हैं कोमल रानी स्वर्णकार? जिनके गोविंदा संग अफेयर के फैले हैं रूमर्स
आरडी बर्मन की बायोपिक में 'महमूद' बनेंगे इमरान हाशमी? एक्टर ने बताया सच, बोले-'मुझे इस फिल्म के लिए...'
आरडी बर्मन की बायोपिक में 'महमूद' बनेंगे इमरान हाशमी? एक्टर ने बताया सच
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
आकाश आनंद के अंकल वाले बयान पर अखिलेश की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
आकाश आनंद के अंकल वाले बयान पर अखिलेश की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद...
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Embed widget