एक्सप्लोरर

शतरंज की चाल जैसी थी फिल्मों की रचना, ऋषिकेश मुखर्जी का अनूठा स्टाइल सिनेमा की दुनिया में आज भी मिसाल

Hrishikesh Mukherjee Death Anniversary: ऋषिकेश मुखर्जी ने साधारण कहानियों और किरदारों को पर्दे पर पेश कर दर्शकों के दिल में अपनी जगह बनाई. निर्देशक की पुण्यतिथि पर जानें उनके बारे में.

ऋषिकेश मुखर्जी हिंदी सिनेमा के उन महान निर्देशकों में से एक थे जिनकी फिल्मों ने दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई. वे सिर्फ कहानी बताने वाले निर्देशक नहीं थे, बल्कि अपनी फिल्मों में मानवीय भावनाओं और जिंदादिली को बड़ी खूबसूरती से पेश करने वाले कलाकार भी थे.

उनकी फिल्मों में हल्का-फुल्का हास्य, भावनात्मक गहराई और रोजमर्रा की जिंदगी के रंग होते थे, जिससे हर उम्र के लोग जुड़ जाते थे. उनका निर्देशन करने का तरीका भी काफी अनोखा था. शूटिंग के दौरान वे अक्सर शतरंज खेलते हुए नजर आते थे, और उसी खेल की तरह अपने सीन को भी सोच-समझकर रणनीति के साथ सेट करते थे.

बारीकी से तैयार किया अपना हर किरदार 
शतरंज की चालों की तरह ही वे फिल्मों के हर सीन को बारीकी से तैयार करते थे. ऋषिकेश मुखर्जी का निर्देशन का तरीका भी बड़ा अनोखा था. शूटिंग के दौरान वे अक्सर सेट पर शतरंज खेलते हुए देखे जाते थे.

एक इंटरव्यू में अभिनेता असरानी ने बताया कि उन्हें सेट पर शतरंज खेलता देख वह मौजूद कई लोग हैरान रह जाते थे कि इतनी जिम्मेदारी वाले काम में वे इतनी शांति से खेल कैसे सकते हैं. लेकिन यही उनकी खासियत थी. शतरंज की तरह वे हर सीन को ध्यान से सोचते, हर एक एंगल को समझते और फिर अपने कलाकारों को सही दिशा देते. अचानक शतरंज खेलते-खेलते वे उठ जाते और कलाकारों को सटीक निर्देश देते थे, जिससे कि सीन में जान आ जाती थी.

उनका मानना था कि फिल्म भी एक खेल की तरह होती है और यहां हर चाल सोच-समझकर चलनी चाहिए ताकि आखिरी परिणाम बेहतर हो. इस शैली ने उनकी फिल्मों को सरल और प्रभावशाली बनाया, जो दिल को छू जाती हैं.


शतरंज की चाल जैसी थी फिल्मों की रचना, ऋषिकेश मुखर्जी का अनूठा स्टाइल सिनेमा की दुनिया में आज भी मिसाल

ऐसा रहा ऋषिकेश मुखर्जी का शुरूआती जीवन 
ऋषिकेश मुखर्जी का जन्म 30 सितंबर 1922 को एक बंगाली ब्राह्मण परिवार में कोलकाता में हुआ था. मुखर्जी ने अपनी शिक्षा विज्ञान विषय में पूरी की और कलकत्ता यूनिवर्सिटी से केमिस्ट्री में ग्रेजुएशन किया. लेकिन उनकी रुचि फिल्मों में थी और वे जल्द ही फिल्म इंडस्ट्री की ओर बढ़ गए.

शुरुआत में उन्होंने फिल्मों में एडिटिंग का काम किया और बिमल रॉय जैसे महान निर्देशकों के साथ एडिटर के रूप में काम करके अनुभव हासिल किया. उनके एडिटिंग के काम को खूब सराहा गया और धीरे-धीरे उन्होंने निर्देशन की ओर कदम बढ़ाया.


शतरंज की चाल जैसी थी फिल्मों की रचना, ऋषिकेश मुखर्जी का अनूठा स्टाइल सिनेमा की दुनिया में आज भी मिसाल

फिल्मों के जरिए लोगों के जहन में जिंदा हैं निर्देशक 
1957 में उनकी पहली फिल्म 'मुसाफिर' आई, लेकिन असली सफलता 1959 में बनी फिल्म 'अनाड़ी' से मिली, जिसने कई फिल्मफेयर पुरस्कार भी जीते. ऋषिकेश मुखर्जी की फिल्मों की खास बात यह थी कि वे आम लोगों की जिंदगी के साधारण किस्सों को बड़ी खूबसूरती से पर्दे पर उतारते थे.

उनकी फिल्मों जैसे 'आनंद', 'चुपके-चुपके', 'गुड्डी', 'बावर्ची' और 'सत्यकाम' ने हिंदी सिनेमा को नई दिशा दी. ये फिल्में आज भी लोगों के दिलों में जिंदा हैं क्योंकि इनमें जीवन के छोटे-छोटे सुख-दुख की झलक मिलती है.

ऋषिकेश मुखर्जी ने अपने करियर में कई पुरस्कार भी जीते. उनकी फिल्म 'अनाड़ी' को पांच फिल्मफेयर अवॉर्ड मिले और वे खुद फिल्मफेयर पुरस्कारों में भी नामांकित हुए. उनकी फिल्मों की खासियत यह थी कि वे दर्शकों को मनोरंजन के साथ-साथ जीवन की सच्चाई भी समझाते थे.

ऋषिकेश ने अपनी फिल्मों के जरिए परिवार, दोस्ती, प्यार और समाज की कहानियां बहुत सहजता से पेश कीं. वे सिनेमा को केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि जीवन का आईना मानते थे. उन्होंने 27 अगस्त 2006 को इस दुनिया को अलविदा कहा, लेकिन उनकी फिल्मों और उनके निर्देशन का अनोखा अंदाज आज भी हिंदी सिनेमा में जिंदा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या था वो पहला मैसेज, जिससे शुरू हुई थी प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की लव स्टोरी? 10 साल बाद हुआ खुलासा
निक जोनस ने 10 साल पहले प्रियंका चोपड़ा को भेजा था ऐसा पहला मैसेज, स्क्रीनशॉट हुआ वायरल
Haiwaan First Look out: 'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
Dhamaal 4 Box Office Day 6: ‘धमाल 4’ ने 6ठे दिन भी काटा गदर, 'अल्फा', 'पेद्दी' से 'कॉकटेल 2' तक 30 फिल्मों को तोड़ा रिकॉर्ड, जानें- कलेक्शन
‘धमाल 4’ ने छठे दिन काटा गदर, 'अल्फा' से 'पेद्दी' तक 30 फिल्मों को दी मात, जानें- कलेक्शन
Tina Ahuja Birthday: गोविंदा के कारण तबाह हुआ बेटी टीना आहूजा का करियर? डेब्यू के वक्त होता था ऐसा बर्ताव
गोविंदा के कारण तबाह हुआ बेटी टीना आहूजा का करियर? होता था ऐसा बर्ताव

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
NEET में 5 लाख की डील, 111 सवाल और कोचिंग कनेक्शन... CBI ने खोली परत-दर-परत साजिश
NEET में 5 लाख की डील, 111 सवाल और कोचिंग कनेक्शन... CBI ने खोली परत-दर-परत साजिश
Haiwaan First Look out: 'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
गंभीर के फैसलों पर उठे सवाल, आयरलैंड-इंग्लैंड में हार के बाद एबी डिविलियर्स ने टीम इंडिया को सुनाई खरी-खरी
गंभीर के फैसलों पर उठे सवाल, आयरलैंड-इंग्लैंड में हार के बाद एबी डिविलियर्स ने टीम इंडिया को सुनाई खरी-खरी
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
यूपी चुनाव से पहले मायावती की राह चले चिराग पासवान! दोहरा दी बसपा चीफ की सालों पुरानी मांग
यूपी चुनाव से पहले मायावती की राह चले चिराग पासवान! दोहरा दी बसपा चीफ की सालों पुरानी मांग
Rice or Roti Which Spoils First in Summer: चावल या रोटी... गर्मियों में सबसे पहले क्या खराब होता है? खाने से पहले जान लीजिए जरूरी बात
चावल या रोटी... गर्मियों में सबसे पहले क्या खराब होता है? खाने से पहले जान लीजिए जरूरी बात
Embed widget