एक्सप्लोरर

अमृता सिंह ने सैफ अली खान को खिला दी थी नींद की गोलियां, इस डायरेक्टर के कहने पर उठाया था ऐसा कदम

Amrita Singh Gave Sleeping Pills Saif Ali Khan: 'हम साथ-साथ हैं' की शूटिंग के दौरान सैफ अली खान एक सीन ठीक से शूट नहीं कर पाए रहे थे. तब अमृता सिंह ने उन्हें चोरी छिपे नींद की गोलियां खिला दी थी.

Amrita Singh Gave Sleeping Pills Saif Ali Khan: अमृता सिंह 80 और 90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस रह चुकी हैं. अमृता सिंह ने कई शानदार फिल्मों में काम किया था. अपनी फिल्मों के साथ ही एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रही हैं. बता दें कि उन्होंने खुद से 12 साल छोटे जाने-माने एक्टर सैफ अली खान से शादी की थी.

अमृता और सैफ ने एक दूसरे को कुछ समय तक डेट करने के बाद साल 1991 में शादी कर ली थी. शादी के समय सैफ सिर्फ 20 साल के थे. जबकि अमृता की उम्र तब 32 साल थी. हालांकि दोनों ने बाद में तलाक ले लिया था. लेकिन दोनों से जुड़े कई किस्से हैं. ऐसे ही एक किस्से के बारे में हम आपको बता रहे हैं जब अमृता ने सैफ को नींद की गोलियां खिला दी थी.

'हम साथ-साथ हैं' की शूटिंग में बिजी थे सैफ

अमृता सिंह ने सैफ अली खान को खिला दी थी नींद की गोलियां, इस डायरेक्टर के कहने पर उठाया था ऐसा कदम

किस्सा उस समय का है जब सैफ अली खान अपनी बेहतरीन फिल्म 'हम साथ साथ हैं' की शूटिंग में व्यस्त चल रहे थे. इस फिल्म में सैफ के अलावा करिश्मा कपूर, तब्बू, सोनाली बेंद्रे और मोहनीश बहल ने भी अहम भूमिका निभाई थी. इसके डायरेक्टर थे सूरज बड़जात्या. सूरज ने ही सैफ और अमृत से जुड़ा यह किस्सा एक इंटरव्यू में सुनाया था.

सूरज बड़जात्या ने राजश्री को दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि 'सुनो जी दुल्हन' गाने के दौरान कॉमेडी के एक सीन में सैफ बार-बार रीटेक ले रहे थे. लेकिन सूरज ने सोचा कि सैफ नैचुरल एक्टर है तो ऐसा नहीं होना चाहिए. सैफ रात में ठीक से नींद भी नहीं ले पाए थे और सीन को अच्छे से करने के बारे में लगातार सोचते रहे. यह खबर जब सूरज को लगी तो सूरज ने सैफ की एक्स वाइफ और एक्ट्रेस अमृता सिंह से बात की.

सूरज और अमृता के बीच सैफ की इस बात को लेकर चर्चा हुई. तब सूरज ने अमृता से कहा कि वे सैफ को रात में नींद की गोलियां खिला दें. साथ ही उन्होंने कहा कि सैफ को पता न चलने दें. एक दिन अमृता ने सैफ को पता लगे बिना उन्हें नींद की गोलियां खिला दी. इसके बाद अमृता और सैफ की तरकीब काम कर गई.

सैफ ने एक ही टेक में कर दिया सीन


अमृता सिंह ने सैफ अली खान को खिला दी थी नींद की गोलियां, इस डायरेक्टर के कहने पर उठाया था ऐसा कदम

इसके बाद सैफ अली खान ने वो सीन एक ही टेक में कर दिया था. सैफ जिस सीन के लिए बार-बार रीटेक ले रहे थे वो बेहद आसानी के साथ सिर्फ एक टेक में हो गया था. सूरज बड़जात्या ने इंटरव्यू में कहा था कि, 'गाने में सैफ ने एक टेक में बहुत अच्छा शॉट दिया. हर कोई हैरान रह गया क्योंकि उन्होंने बहुत अच्छा शॉट दिया.' लेकिन सैफ हैरान थे कि ऐसा कैसे हो गया. तब सूरज ने उनसे कहा कि, तुम नैचुरल एक्टर हो. ढंग से सोया करो, तभी ऐसा होगा.

नर्वस रहते थे सैफ

सूरज ने इंटरव्यू में यह भी बताया कि 'हम साथ साथ हैं' की शूटिंग के दौरान सैफ अली खान काफी नर्वस रहा करते थे. सूरज ने कहा था कि, 'सैफ काफी नर्वस रहते थे और पहली बार इतना बड़ा रोल कर रहे थे और वो भी इतने बड़े एक्टर्स के अपोजिट थे, तो वह दोनों चीजों का प्रेशर रखते थे और बहुत मेहनत करते थे. बार-बार डायलॉग रटते थे.'

और पढ़ें: क्यों स्टार बनने के बाद सपोर्टिंग रोल करना चाहते थे बिग बी? पत्नी के साथ इस फिल्म में फ्री किया था काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आवारापन 2' ने 5वें दिन जड़ा शतक, इमरान हाशमी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'आवारापन 2' ने 5वें दिन जड़ा शतक, इमरान हाशमी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
ईद 2027 पर सलमान खान संग प्रभास का नहीं होगा क्लैश? टलेगी 'स्पिरिट' की रिलीज?
ईद 2027 पर सलमान खान संग प्रभास का नहीं होगा क्लैश? टलेगी 'स्पिरिट' की रिलीज?
Box Office: 5वें दिन 10 तक 98 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
5वें दिन 10 तक 98 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
आयशा खान ने कर ली सगाई? मिस्ट्री मैन संग शेयर की प्रपोजल फोटोज!
आयशा खान ने कर ली सगाई? मिस्ट्री मैन संग शेयर की प्रपोजल फोटोज!

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget