एक्सप्लोरर

Wanted: 'मैनेजर ने छुपाया वांटेड का ऑफर,' अमृता राव ने सलमान खान की फिल्म को लेकर किया बड़ा खुलासा

Amrita Rao On Wanted: मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता राव ने हाल ही में बड़ा खुलासा किया है. अमृता राव ने बताया है कि सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'वांटेड' फिल्म के लिए अप्रोच किया गया था.

Amrita Rao On Salman Khan Wanted: बॉलीवुड 'विवाह' और 'इश्क विश्क' के जरिए अपनी खास पहचान बनाने वाली अमृता राव हर किसी की फेवरेट हैं. लंबे समय से बड़े पर्दे से दूरी बनाए रहने वालीं अमृता राव (Amrita Rao) आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा का विषय बनती रहती हैं. लेकिन हाल ही में अमृता राव ने अपने किताब 'कपल ऑफ थिंग्स' में हैरान करने वाला खुलासा किया है. अमृता ने बताया है कि बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की सुपरहिट फिल्म 'वांटेड' ( Wanted) के लिए अप्रोच किया गया था. 

सलमान की 'वांटेड' को लेकर बोलीं अमृता राव 

दरअसल, हाल ही में अमृता राव ने अपनी बुक कपल में थिंग्स में सलमान खान की वांटेड को लेकर बड़ी बात बताई है. अमृता राव ने बताया है- 'कुछ महीनों पहले ही मुझे ये एहसास हुआ था कि सलमान खान की एक फिल्म के लिए मुझे अप्रोच किया गया था. उस दौरान में साउथ सुपरस्टार महेश बाबू के साथ एक तेलूगु फिल्म की शूटिंग कर रही थी. शूटिंग के बाद होटल में मेरी मुलाकात एक प्रोडेक्शन टीम के एक शख्स से हुई, जिसने श्री बोनी जी के साथ मिलकर काम किया था.

उन्होंने मेरा हाल चाल पूछा और कहा कि अगर हमारी तारीखें आपस में नहीं टकराती तो शायद आप हमारे लिए सलमान खान की फिल्म वांटेड के लिए काम कर रहे होते. मैंने उनसे पूछा पर आपको किसने बताया कि मैं खाली नहीं थी. इस पर उन्होंने कहा कि हमने आपके मैनेजर को कॉल किया था. उन्होंने हमसे कहा था कि आप बिजी हैं और आपके पास डेट नहीं हैं.' 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by AMRITA RAO 🇮🇳 (@amrita_rao_insta)

'वांटेड' न मिलने से टूटा अमृता राव का दिल

अपनी बात को आगे जारी रखते हुए अमृता राव (Amrita Rao) ने कहा कि- 'ये जानकर मेरा दिल टूट गया और मैं पूरी तरह से टूट गई थी. मेरे मैनेजर ने मुझसे इतना बड़ा ऑफर छुपाया था, अगर मुझे मालूम होता तो हर कीमत पर अपनी तारीख निकालती. छटपटाते हुए मैंने अपने मैनेजर को निकाल दिया, इससे पहले जाते जाते मेरे एक्स मैनेजर ने मुझे यह गहरा सदमा पहुंचाने वाली गिफ्ट देने का फैसला किया था.' मालूम हो कि फिल्म 'वांटेड' ने सलमान के डूबते करियर को नई ऊंचाईयों तक पहुंचाया था.

यह भी पढ़ें- Ram Charan ने अपने बर्थडे पर फैंस को दिया तोहफा, कियारा के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म का टाइटल किया रिवील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'10 साल से फिल्मों के नहीं मिले ऑफर', अर्चना पूरन सिंह का छलका दर्द, बोलीं- 'हमारी इंडस्ट्री बहुत अजीब है...'
'10 साल से फिल्मों के नहीं मिले ऑफर', अर्चना पूरन सिंह का छलका दर्द, वजह का भी किया खुलासा
Sunday Box Office Collection: संडे को बॉक्स ऑफिस पर 'द ओडिसी' ने मचाई तबाही, 'धमाल 4' का भी चला जादू, जानें- 'अल्फा' सहित बाकी फिल्मों का हाल
संडे को 'द ओडिसी' ने मचाई तबाही, 'धमाल 4' का भी चला जादू, जानें- बाकी फिल्मों का हाल
The Odyssey Box Office Day 3: 'द ओडिसी' ने संडे को मचा दिया तहलका, तीसरे दिन 60 करोड के हुई पार, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'द ओडिसी' ने संडे को मचा दिया तहलका, तीसरे दिन 50 करोड के हुई पार, तोड़ा इन फिल्मों का रिकॉर्ड
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
फीफा विश्वकप ट्रॉफी देकर भी क्यों नहीं छोड़ा डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेज? जश्न मनाने में डाली खलल, सोशल मीडिया पर हो रहे अब ट्रोल
फीफा विश्वकप ट्रॉफी देकर भी क्यों नहीं छोड़ा डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेज? जश्न मनाने में डाली खलल, सोशल मीडिया पर हो रहे अब ट्रोल
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला- वीडियो वायरल
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला
Kia भारत में पेश करने जा रही किफायती इलेक्ट्रिक कार, 526 किलोमीटर तक मिलेगी रेंज
Kia भारत में पेश करने जा रही किफायती इलेक्ट्रिक कार, 526 किलोमीटर तक मिलेगी रेंज
Embed widget