एक्सप्लोरर

'डॉन' को लेकर बोले अमिताभ बच्चन, इस टाइटल को किसी ने नहीं दी थी मंजूरी

अमिताभ बच्चन ने कहा है कि साल 1978 में आई उनकी हिट फिल्म 'डॉन' के शीर्षक को किसी ने स्वीकृति नहीं दी थी, क्योंकि निर्माताओं का ऐसा मानना था कि एक हिंदी फिल्म के शीर्षक के लिए यह सही नहीं है.

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि साल 1978 में आई उनकी हिट फिल्म 'डॉन' के शीर्षक को किसी ने स्वीकृति नहीं दी थी, क्योंकि निर्माताओं का ऐसा मानना था कि एक हिंदी फिल्म के शीर्षक के लिए यह सही नहीं है. 'डॉन' ने रविवार को सिल्वर स्क्रीन पर 41 साल पूरे कर लिए. इस मौके पर 76 वर्षीय अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर इस फिल्म के बारे में लिखा. बिग बी ने लिखा, "डॉन' एक ऐसा नाम था, जिसे मार्केट में किसी की मंजूरी नहीं मिली थी. वे (निर्माता) कभी नहीं समझ पाए कि इसका मतलब क्या है और उन्हें कभी ऐसा नहीं लगा कि 'डॉन' जैसा नाम किसी हिंदी फिल्म के शीर्षक के लिए सही है. अगर सच कहा जाए..तो कई लोगों के लिए यह एक हास्यप्रद शीर्षक था." चुनाव प्रचार कर रहे सनी देओल की गाड़ी का टायर फटा, हादसे में बाल-बाल बचे उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म का शीर्षक सुनने में एक अंडरगारमेंट ब्रांड के जैसा लग रहा था. अमिताभ ने लिखा, "उस वक्त एक मशहूर ब्रांड के बनियान का नाम भी 'डॉन' था. बाजार में जब लोग उस बनियान कंपनी का नाम लेते थे तो सुनने में वह बिल्कुल फिल्म के शीर्षक 'डॉन' के जैसे लगता था और ऐसे में किसी फिल्म को ऐसा शीर्षक देना जो किसी अंडरगारमें को व्यक्त कर रहा है, इसमें थोड़ा सा भय था." अमिताभ ने कहा कि उस वक्त के लोकप्रिय 'गॉडफादर' सीरीज की वजह से 'डॉन' शब्द को इतना प्रचार मिला था. इस एक्शन थ्रीलर फिल्म की कहानी को सलीम खान-जावेद अख्तर ने मिलकर लिखा था जिसे नरीमन ईरानी ने प्रोड्यूस किया और चंद्र बरोट ने इसे अपना निर्देशन दिया था. रंगोली के निशाने पर आईं ऋचा चड्ढा, कहा- ऐसे जॉबलैस एक्टर्स भी देते हैं ज्ञान 'डॉन' में अमिताभ बच्चन के अलावा जीनत अमान, प्राण, इफ्तेखार, हेलेन, ओम शिवपुरी, सत्येन्द्र कपूर और पिंचू कपूर ने भी काम किया था. अमिताभ ने कहा कि एक आउटडोर सेट ढहने के दौरान एक बच्चे की जान बचाने के बाद ईरानी की जान चली गई. उन्होंने लिखा, "वह बच्चे को बचाने के लिए दौड़े, लेकिन इस प्रक्रिया के दौरान वह गिर पड़े और उनके कूल्हे में चोट आई. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जटिलताएं धीरे-धीरे बढ़ती गई और वह उससे कभी बाहर नहीं निकल पाए."
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Krishnavataram Part 1 Closing Collection: 'कृष्णावतारम पार्ट 1' का क्लोजिंग कलेक्शन कितना रहा? जानें- हिट या फ्लॉप हुई ये फिल्म?
'कृष्णावतारम पार्ट 1' का क्लोजिंग कलेक्शन कितना रहा? जानें- हिट या फ्लॉप हुई ये फिल्म?
शादी के बाद पहली बार साथ दिखे आमिर -गौरी, वेडिंग रिंग फ्लॉन्ट करती दिखीं एक्टर की नई नवेली दुल्हन, वीडियो वायरल
शादी के बाद पहली बार साथ दिखे आमिर -गौरी, वेडिंग रिंग फ्लॉन्ट करती दिखीं एक्टर की दुल्हन
Alpha Box Office Collection Day 4: आलिया भट्ट की 'अल्फा' मंडे टेस्ट में हुई फेल, चौथे दिन का कलेक्शन रहा शॉकिंग, फिर भी तोड़ा दो फिल्मों का रिकॉर्ड
आलिया भट्ट की 'अल्फा' मंडे टेस्ट में हुई फेल, चौथे दिन का कलेक्शन रहा शॉकिंग
Welcome To The Jungle BO Day 11: दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय ने 129.85 के स्ट्राइक रेट से खेली तूफानी पारी, बना दिए इतने रन
राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय ने 129.85 के स्ट्राइक रेट से खेली तूफानी पारी, बना दिए इतने रन
Welcome To The Jungle BO Day 11: दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
खामनेई के ताबूत पर क्यों रखी गई काली पगड़ी? जानें क्या है खून के बदले खून की की इस्लामी परंपरा
खामनेई के ताबूत पर क्यों रखी गई काली पगड़ी? जानें क्या है खून के बदले खून की की इस्लामी परंपरा
Spider Webs In House: सफाई के बाद बार-बार लग जाते हैं मकड़ी के जाले? नोट करें इन्हें हमेशा के लिए हटाने की आसान ट्रिक
सफाई के बाद बार-बार लग जाते हैं मकड़ी के जाले? नोट करें इन्हें हमेशा के लिए हटाने की आसान ट्रिक
Video: अचानक कंट्रोल से बाहर हुआ रोबोट, अपने ही मालिक को मारीं लातें- वीडियो वायरल
अचानक कंट्रोल से बाहर हुआ रोबोट, अपने ही मालिक को मारीं लातें- वीडियो वायरल
एआई पार्टनर कहीं दिल न तोड़ दे! चीन को सता रहा है डर, सरकार करने जा रही यह काम
एआई पार्टनर कहीं दिल न तोड़ दे! चीन को सता रहा है डर, सरकार करने जा रही यह काम
Embed widget