एक्सप्लोरर

Amitabh Bachchan आईने में खुद को देखकर हुए इमोशनल, बोले- 'एक दिन सब खत्म हो जाएगा'

Amitabh Bachchan Emotional post: महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट में एक इमोशनल नोट लिखते हुए कहा- एक दिन सब खत्म हो जाएगा! जिसे देखने के बाद उनके फैंस दुखी और परेशान हो गए हैं.

Amitabh Bachchan Emotional post: बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने अपने सोशल मीडिया पर दो तस्वीरें शेयर कर एक बेहद ही भावुक कर देने वाला पोस्ट लिखा है. इस पोस्ट को देखने के बाद बॉलीवुड के महानायक के फैंस की चिंता बढ़ गई है, वे बिग बी की इस पोस्ट को पढ़कर बहुत दुखी हो गए हैं.

अभिनेता के चाहने वाले उनकी तस्वीरों पर खूब कमेंट कर रहे हैं, अब ये हालिया पोस्ट इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. अमिताभ ने लिखा, जब उन्होंने आईने में अपना चेहरा देखा तो उन्हें आश्चर्य हुआ, क्योंकि जो चेहरा वह अब देख रहे हैं, कुछ साल पहले वह कुछ और था. अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर अपनी दो तस्वीरें शेयर कीं. एक तस्वीर उनके करियर के शुरुआत की है और दूसरी वर्तमान की.

जिंदगी और अपने स्टारडम पर अमिताभ बच्चन ने क्यों लिखी ऐसी बात?

अमिताभ बच्चन हमेशा ही किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं. इन दिनों वे कौन बनेगा करोड़पति को लेकर चर्चा में हैं, इसके अलावा उनको आखिरी बार फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में देखा गया था, जिसमें उन्होंने सात चिरंजीवियों में से एक अश्वत्थामा का किरदार निभाया था.

फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी. इसके अलावा बिग बी अपने ब्लॉग्स को लेकर भी खबरों में छाए रहते हैं, हाल ही में उन्होंने अपने ब्लॉग में कुछ ऐसा लिखा है, जिसने उनके फैंस की चिंता को बढ़ा दिया है. उन्होंने अपनी लाइफ और स्टारडम को लेकर एक बहुत बड़ी बात लिखी है.   

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan)

उन्होंने लिखा, 'जब मैंने आईने में देखा तो मैं हैरान रह गया, यह चेहरा जो मैं अब देख रहा हूं, कुछ साल पहले कुछ और था. बावजूद मेरे बदलते चेहरों के बीच मुझे मेरे प्रशंसकों से भरपूर प्यार व स्नेह मिलता रहा.

बता दें कि दिग्गज कलाकार अमिताभ बच्चन से मिलने के लिए उनके फैंस मुंबई स्थित उनके आवास के बाहर इकठ्ठा होते हैं, लेकिन, एक दिन शायद ऐसा नहीं होगा, क्योंकि एक दिन जीवन का अंत निश्चित है.

गणपति उत्सव की दीं शुभकामनाएं 

उन्होंने कहा, गणपति का उत्सव शुरू हो गया है और गणपति हम सभी को शांति और सिद्धि के मार्ग पर ले जाएं और जीवन को खुशियों से भर दें, क्योंकि खुशी अनंत है.

अमिताभ बच्चन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो शेयर क‍िया. वीडियो में बड़ी संख्या में लोग इकठ्ठा हुए थे. कोई गणेश जी की मूर्ति के साथ उनकी फोटो लेकर आया था, कोई ढोल बजा रहा था, तो कोई उनकी फिल्मों से जुड़ी तस्वीरें लेकर पहुंचा था.

अमिताभ अपने फैंस के इस कदर प्यार से खुद को रोक नहीं पाए. कुछ देर के लिए वह घर के दरवाजे पर आए, हाथ हिलाते हुए उन्होंने अपने फैंस का अभिवादन स्वीकार किया.

बता दें कि अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. 80 वर्ष के हो चुके अमिताभ एक निजी चैनल पर टीवी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के लिए काफी मशहूर हैं.

हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'स्त्री-2' में सरकटे का रोल निभाने वाले कलाकार से अमिताभ मिले थे. अमिताभ ने कहा, अब तक लोग मुझे ही लंबू बुलाया करते थे. लेकिन, मुझे खुशी है कि अब लोगों को मुझसे बड़ा लंबू मिल गया है.

और पढ़ें :-अमिताभ बच्चन नहीं ‘शोले’ के इस चार्मिंग एक्टर पर दिल हार बैठी थीं जया बच्चन, खुद खोला था बड़ा राज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office Clash: 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक 8 धांसू फिल्में
23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 8 धांसू फिल्में
Box Office Collection: मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स, जानें- 'दृश्यम 3' का कलेक्शन
मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स
Tiger Shroff Firing News LIVE: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, आरोपी रेहान के दोस्त से पुलिस ने की पूछताछ
लाइव: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, आरोपी रेहान के दोस्त से पुलिस ने की पूछताछ
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: आज कोटा से आरोपियों को मुंबई लाएगी पुलिस, सुरक्षा में कमांडोज तैनात
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: आज कोटा से आरोपियों को मुंबई लाएगी पुलिस

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
Box Office Clash: 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक 8 धांसू फिल्में
23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 8 धांसू फिल्में
Asian Para Games 2026 Day 2 Live Updates: शीतल देवी फाइनल में, भारत के खाते में अब तक 21 मेडल, टेबल टेनिस में भी आया ब्रॉन्ज,
LIVE: शीतल देवी फाइनल में, भारत के खाते में अब तक 21 मेडल, टेबल टेनिस में भी आया ब्रॉन्ज,
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
Embed widget