एक्सप्लोरर

बारिश की चपेट में आया अमिताभ बच्चन का बांग्ला, जलमग्न हुआ 'प्रतीक्षा', देखिए वायरल वीडियो

अमिताभ बच्चन अपने बंगले प्रतीक्षा में आलिशान जिंदगी जीते हैं. लेकिन अब मुंबई में हो रही बारिश के कहर का सामना करना पड़ा. प्रतीक्षा के चारों ओर पानी भर गया है. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल है.

 मुंबई में इन दिनों भारी बारिश का कहर देखने को मिल रहा है.  इससे आम लोगों से लेकर बॉलीवुड स्टार्स तक परेशान हैं. इस वजह से इलाके में रेड अलर्ट भी जारी कर दिया गया है. इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दिख रहा है कि बॉलीवुड स्टार अमिताभ बच्चन के जुहू वाले घर 'प्रतीक्षा' में जल जमाव की स्थिति बन गयी है. आस पास के इलाके समेत बंगले में भी पानी भर गया है. 

भारी बारिश की चपेट में आया बिग बी का बंगला  
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें अमिताभ बच्चन के जुहू वाले बंगले प्रतीक्षा के सामने और अंदर पानी ही पानी दिखाई दे रहा है.  इस वायरल वीडियो में एक शख्स मुंबई की बारिश के बारे में लोगों को बताते दिख रहा है कि कैसे लोग पानी से परेशानी झेल रहे हैं.  मुंबई में इन दिनों जहां देखो पानी ही पानी है.  इसी बीच वो सदी के महानायक मिताभ बच्चन के घर का भी रुख करता है और दिखाता है कि उनके घर में भी बारिश का पानी भर गया है. साथ ही वीडियो में उस शख्स ने ये भी बताया कि कुछ समय पहले अभिनेता ने खुद वाइपर से इस पानी को निकाला है.

जुहू के पॉश इलाके में स्थित अमिताभ बच्चन का ये बांग्ला भी मुंबई की बारिश का शिकार हो चुका है जहां सड़कों पर भी घुटनो तक पानी भर चुका है. अब ये वीडियो सोशल मीडिया तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें फैंस की अलग-अलग प्रतिक्रिया देखने को मिली. 

नासाज है अमिताभ बच्चन की तबियत  
अमिताभ बच्चन इन दिनों टेलीविज़न के पॉपुलर शो 'कौन बनेगा करोड़पति के 17वें सीजन में  है. आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन की तबीयत भी इन दिनों सही नहीं है.  हाल ही में उन्होंने अपने आधिकारिक ब्लॉग पर 'कौन बनेगा करोड़पति 17' के सेट से कई तस्वीरें साझा कीं. इन तस्वीरों के साथ उन्होंने अपनी सेहत की भी जानकारी लोगों को दी. इस ब्लॉग की शुरुआत करते हुए बिग बी ने लिखा, 'कभी भी किसी भी चीज को हल्के में न लें'. अमिताभ ने उस स्थिति की ओर इशारा भी किया, जहां लोग अधिकार या ताकत के आगे झुक जाते हैं, और सही फैसला लेने में हिचकिचाते हैं.

उन्होंने लिखा, 'कभी-कभी हम अधिकारों के सामने झुकते हैं और अगर सही मायने में झुकें, तो यह ठीक भी होता है, लेकिन अक्सर लोग खुद को ऐसे हालात में पाते हैं, जहां वे सही को लेकर असमंजस में होते हैं... और फिर वे बस किनारे बैठे रहते हैं.' ब्लॉग में बिग बी ने कुछ तस्वीरें भी साझा की हैं. इनमें वे कैमरे के सामने अपने खास अंदाज में मुस्कुराते नजर आ रहे हैं उनके चेहरे की चमक यह साफ दिखाती है कि वे आज भी अपने काम को पूरी लगन और मेहनत से करते हैं.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
शनिवार को 'स्पाइडरमैन' ने गाड़े झंडे, 'धमाल 4' सहित इन फिल्मों का ऐसा हाल
शनिवार को 'स्पाइडरमैन' ने गाड़े झंडे, 'धमाल 4' सहित इन फिल्मों का ऐसा हाल
आमिर खान को नजरअंदाज करने के दावे पर भड़कीं प्रीति जिंटा, पैपराजी को दिया करारा जवाब
आमिर खान को नजरअंदाज करने के दावे पर भड़कीं प्रीति जिंटा, पैपराजी को दिया करारा जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
Embed widget