एक्सप्लोरर

Flashback Friday: आज ही के दिन अमिताभ बच्चन ने दिया था मौत को चकमा, मिली थी नई जिंदगी

आज से करीब 37 साल पहले मौत के मुंह में जा चुके अमिताभ बच्चन का पुनर्जन्म हुआ था. आज के दिन को उनके दूसरे जन्मदिन के तौर पर मनाया जाता है. जानिए आखिर क्या हुआ था 37 साल पहले फिल्म 'कूली' के सेट पर...

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का जन्मदिन यूं तो 11 नवंबर को आता है लेकिन 2 अगस्त को भी उनके जन्मदिन के तौर पर मनाया जाता है. कहा जाता है कि आज ही के दिन अमिताभ बच्चन का पुनर्जन्म हुआ था.

अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन ने आज एक बेहद खास पोस्ट के जरिए उन्हें उनके इस दूसरे जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं. साथ ही अभिषेत बच्चन ने एक खास तस्वीर भी शेयर की है.

उन्होंने लिखा, ''फ्लैश बैक फ्राइडे 37 साल पहले ब्रीच कैंडी अस्पताल में मेरे पिता एक हादसे से उभरने की कोशिश कर रहे थे, जो कि फिल्म कूली के सेट पर हुआ था. आज 2 अगस्त को हम उनके दूसरे जन्म के तौर पर मनाते हैं क्योंकि इस दिन वो एक चमत्कार की तरह ठीक हो गए थे.'' 

आखिर आज क्या हुआ था 37 साल पहले?

26 जुलाई 1982 के दिन अमिताभ बच्चन बैंगलुरु में फिल्म 'कूली' की शूटिंग कर रहे थे. सीन को ज्यादा असरदार बनाने के लिए अमिताभ ने स्टंट सीन खुद करने का फैसला किया. एक सीन में पुनीत इस्सर को अमिताभ को घूंसा मारना था. पुनीत का घूंसा अमिताभ के मुंह पर पड़ते ही वह स्टील की टेबल पर गिर पड़े और लुढ़कते हुए दूसरी ओर जा गिरे.

उस समय तो ये सीन सेट पर मौजूद लोगों को काफी रियल लगा और अमिताभ को तारीफें भी मिली. लेकिन कुछ ही देर बाद अमिताभ बच्चन के पेट में दर्द होने लगा. उस पूरी रात अमिताभ दर्द से तड़पते रहे और सुबह तक पत्नी जया को भी अहसास हो गया कि चोट मामूली नहीं है. इसलिए उन्हें बैंगलुरू के सिलोमिना अस्पताल में भर्ता करा दिया गया.

मुंबई से दो स्पेशलिस्ट डॉक्टरों के साथ अमिताभ की मां तेजी बैंगलुरु पहुंची. लेकिन तब तक डॉक्टर अमिताभ का ऑपरेशन कर चुके थे. हादसे के दो दिन के बाद अमिताभ की हालत और बेहद नाजुक हो गई. अस्पताल में डॉक्टर पेन किलर देकर उनका इलाज कर रहे थे लेकिन कोई भी अमिताभ की असल परेशानी समझ नहीं पाया था. इसी दौरान अस्पताल में किसी और का इलाज करने आए एक डॉक्टर ने उनका मर्ज पहचाना और कहा कि अमिताभ की आंत फट गई है. डॉक्टरों की इस एक चूक ने महानायक के लिए मौत की घंटी बजा दी थी. आंत का इंफेक्शन दिल तक पहुंच चुका था और अगर ये इंफेक्शन फैलकर दिमाग तक पहुंच जाता तो अमिताभ के बचने की उम्मीद खत्म थी.Flashback Friday: आज ही के दिन अमिताभ बच्चन ने दिया था मौत को चकमा, मिली थी नई जिंदगी

मामले की गंभीरता को देखते हुए फौरन ही अमिताभ का ऑपरेशन कर दिया गया और कहा गया कि ऑपरेशन कामयाब हुआ है. ऑपरेशन के बाद अमिताभ की हालत और बिगड़ती चली गई. डॉक्टरों ने उनके बचने की उम्मीद छोड़ दी और उनके परिवार और बच्चों को बुलाने को कहा ताकि आखिरी मुलाकात हो सके लेकिन बच्चन परिवार ने उम्मीद नहीं छोड़ी और हादसे के 6 दिन बाद इलाज के लिए मुंबई ले जाने का फैसला किया.

आधी रात को एयरलिफ्ट किए गए बिग बी हादसे के 6 दिन के बाद रात करीब 9 बजे एक एबुंलेंस अमिताभ को लेकर बैंगलुरु के HAL एयरपोर्ट पहुंची. लेकिन विमान ने रात 1 बजे ही उड़ान भरी. उड़ान में देरी हुई क्योंकि विमान के अंदर की सीटें उखाड़ी गई ताकि अमिताभ को फर्श पर लेटाया जा सके और आधी रात में बेहोशी की हालत में ये विमान अमिताभ को लेकर मुंबई की ओर रवाना हो गया.

हादसे के 7 दिन बाद बेहद गंभीर हालात में अमिताभ बच्चन को लेकर विमान जब मुंबई के सांताक्रूज हवाई अड्डे पर उतरा तो सामने एक नई मुसीबत ने रास्ता रोका. अमिताभ के चाहने वालों का हुजूम एयरपोर्ट पर खड़ा था और ऊपर से हो रही तेज बारिश ने मुश्किलें और बढ़ा दी थी लेकिन किसी तरह बचते बचाते शनिवार की सुबह तकरबीन 4 बजे अमिताभ के मुंबई के ब्रींच कैंडी अस्पताल के आईसीयू में दाखिल करा दिया गया.

नए सिरे से इलाज शुरू किया गया लेकिन अमिताभ की हालत बिगड़ती चल गई. मुबंई पहुंचने के दो दिन बाद ही डॉक्टरों ने अमिताभ का दूसरा ऑपरेशन करने का फैसला किया क्योंकि उनकी आंत से अब भी पस निकल रही थी.

Flashback Friday: आज ही के दिन अमिताभ बच्चन ने दिया था मौत को चकमा, मिली थी नई जिंदगी

राजीव गांधी और इंदिरा गांधी मिलने पहुंचे

अमिताभ की खराब हालत के बारे में सुनकर राजीव गांधी अमेरिका का दौरा बीच में छोड़कर आ गए. अमिताभ से मिलने आधी रात को एयरपोर्ट से ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंचे. दो दिन बाद इंदिरा गांधी भी उनसे मिलने पहुंचीं थी. दो ऑपरेशन के बाद भी आंत में पस बननी बंद नहीं हुई तो लंदन से दो डॉक्टरों को मुंबई बुलाया गया. अपने खास उपकरणों और दवाइयों के साथ जब ये डॉक्टर ब्रीच कैंडी पहुंचे तो अमिताभ की हालत बेहद खराब हो चुकी थी. डॉक्टरों ने तीसरी बार उनका ऑपरेशन किया और उनकी आंत के घाव को एक खास तकनीक से सुखाकर जोड़ दिया.

रुक-रुक कर आ रही थी सांस

ब्रीच कैंडी के आईसीयू में 10 से 12 डॉक्टरों की टीम अमिताभ को मौत के मुंह से निकालने में जुझ रही थी. लेकिन तीसरे ऑपरेशन के बाद भी अमिताभ मौत से जूझ रहे थे .ऑपरेशन के दो हफ्ते बाद तक उनकी तबीयत हिचकोले खा रही थी . बताया जाता है कि कई बार वो मौत के मुंह से लौटकर आए. कहा तो ये भी जाता है कि अगस्त में कई बार अमिताभ की सांसे और दिल की धड़कन 10 से 15 मिनट के लिए एकदम रुक जाती. ऐसा लगता मानो वो अब नहीं रहे लेकिन बार बार उनमें नई जान लौटती रही.

Flashback Friday: आज ही के दिन अमिताभ बच्चन ने दिया था मौत को चकमा, मिली थी नई जिंदगी

अमिताभ ने कई साल बाद खुद ये बात ट्वीट कर रही कि 2 अगस्त को उनका पुनर्जन्म हुआ था. अमिताभ के कई फैंस तो 2 अगस्त को फैन डे मनाने की मांग भी करते रहे हैं क्योंकि इस दिन उनके महानायक ने मौत को हरा दिया था.

मैं अमिताभ बच्चन आज आपके सामने वो कहने जा रहे हैं जो आपके सामने कभी नहीं कहा.. मैं एक रोगी हूं. हेपेटाइटिस बी का रोगी.. 1982 में कुली की शूटिंग के दौरान दुर्घटना हुई. ऑपरेशन करवाना पड़ा और मेरे शरीर में 60 बोतल खून चढ़ाया गया. कोई एक सैंपल हेपेटाइटिस बी इन्फेक्टेड था जो मेरे लिवर तक पहुंच गया. कई सालों बाद आम जांच के दौरान पता चला तो ये भी पता चला कि एक चौथाई लिवर ही बचा है. लेकिन सही इलाज के बाद काम कर रहा हूं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अगस्त में नई फिल्मों की बाढ़, 'बंटवारा 1947' से 'टॉक्सिक' तक रिलीज होंगी ये 8 बड़ी फिल्में
अगस्त में नई फिल्मों की बाढ़, 'बंटवारा 1947' से 'टॉक्सिक' तक रिलीज होंगी ये 8 बड़ी फिल्में
इम्तियाज अली की नई फिल्म में फिर दिखेगी शरवरी-वेदांग रैना की जोडी, जानें-कब से शुरू होगी शूटिंग
इम्तियाज अली की नई फिल्म में फिर साथ दिखेंगे शरवरी-वेदांग रैना, इसी साल शुरू होगी शूटिंग
रिलीज से पहले 'रामायण' की हुई चांदी, इस कंपनी संग इतने करोड़ में हुई म्यूजिक राइट्स की डील
रिलीज से पहले 'रामायण' की हुई चांदी, इस कंपनी ने मोटी रकम में खरीदे म्यूजिक राइट्स
असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सलमान खान ने बढ़ाया हाथ, शुरू किया राहत अभियान
असम बाढ़ पीड़ितों के लिए आगे आए सलमान खान, शुरू किया राहत अभियान

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा इतिहास पढ़ लेना किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री का पहला बयान
'हमारा इतिहास पढ़ लेना किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री का पहला बयान
'ज्यादा बच्चे पैदा करें या नहीं?' रेखा गुप्ता की इस योजना पर भड़के अरविंद केजरीवाल
'ज्यादा बच्चे पैदा करें या नहीं?' रेखा गुप्ता की इस योजना पर भड़के अरविंद केजरीवाल
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
इंग्लैंड क्रिकेट में चीटिंग से हड़कंप, जानिए क्या है ‘क्लिकगेट’ का मामला?
इंग्लैंड क्रिकेट में चीटिंग से हड़कंप, जानिए क्या है ‘क्लिकगेट’ का मामला?
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
Embed widget