एक्सप्लोरर

सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड और साउथ सिनेमा का भी है बुरा हाल, बुरी तरह पिट रही हैं फिल्में

Harsh Time Of Bollywood, South And Hollywood: कोरोना के करीब डेढ़ साल बाद जब सिनेमा खुला तो बॉलीवुड ने काफी बुरा वक्त देखा. बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों की फिल्मों को भी दर्शक नहीं मिले.

Harsh Time Of Bollywood, South And Hollywood: कोरोना के करीब डेढ़ साल बाद जब सिनेमा खुला तो बॉलीवुड ने काफी बुरा वक्त देखा. बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों की फिल्मों को भी दर्शक नहीं मिले. जिसे देखकर लोग डर गए कि कहीं बॉलीवुड खतरे में तो नहीं है? अक्षय कुमार, आमिर खान, तापसी पन्नू, कंगना रनौत, अजय देवगन, रणवीर सिंह, जॉन अब्राहम या फिर रणबीर कपूर किसी का जादू बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल रहा है. बैक टू बैक हिंदी फिल्में पिट रही हैं. इसी बीच जब साउथ की पुष्पा, RRR, KGF2, विक्रम और हॉलीवुड की स्पाइडर-मैन: नो वे होम बेलगाम चली तो सोशल मीडिया पर शोर हो गया कि सिर्फ हॉलीवुड और साउथ ही अच्छी फिल्में बना रहा है इसलिए दर्शक इनकी फिल्में पसंद कर रहे हैं. बॉलीवुड का कंटेट खराब है इसलिए प्रदर्शन अच्छा नहीं है. लेकिन सच इस कल्पना से कहीं परे है. कोरोना के बाद जो हाल बॉलीवुड का है वही साउथ फिल्म इंडस्ट्री और हॉलीवुड का भी है. 

नहीं चल रहा है बॉलीवुड के दिग्गजों का जादू 
इस साल फरवरी में सिनेमा खुलने के बाद हिंदी सिनेमा की 'गंगूबाई', 'कश्मीर फाइल्स' और 'भूल भूलैया-2' ही 100 करोड़ के क्लब में पहुंची हैं. बाकी फिल्में एक-एक करके बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम हुई हैं. आमिर खान ने 'लाल सिंह चड्डा' से 4 साल बाद वापसी की थी लोगों को काफी उम्मीदें थी लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म भी लोगों को लुभाने में नाकाम रही.

सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड और साउथ सिनेमा का भी है बुरा हाल, बुरी तरह पिट रही हैं फिल्में

इसके अलावा तापसी पन्नू की हालिया रिलीज दोबारा, रणवीर कपूर की शमशेरा, अक्षय कुमार की सम्राट पृथ्वीराज, रक्षाबंधन, बच्चन पांडे, कंगना रनौत की धाकड़, जॉन अब्राहम की अटैक, अजय देवगन की रनवे 34, और टाइगर श्रॉफ की हीरोपंती, रणवीर सिंह की जयेशभाई जोरदार जैसी फिल्में फ्लाप की फेहरस्ति में शामिल हो गई हैं. 

साउथ के दिग्गजों केा भी दर्शकों ने नहीं किया पसंद 
RRR, केजीएफ 2, विक्रम और पुष्पा को छोड़कर साउथ की फिल्मों का जादू भी फीका रहा है. किच्चा सुदीप और जैकलीन फर्नांडिस स्टारर विक्रांत रोणा को पैन  इंडिया फिल्म बताकर प्रमोट किया गया. बॉलीवुड स्टार सलमान खान ने इसका हिंदी वर्जन प्रेजेंट किया लेकिन दर्शकों को लुभाने में ये फिल्म भी कामयाब नहीं हुई. तो वहीं 140 करोड़ की बजट में बनी साउथ सिनेमा के सुपरस्टार चिंरजीवी और राम चरण की फिल्म आचार्य बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 76 करोड़ कमा पाई. 

सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड और साउथ सिनेमा का भी है बुरा हाल, बुरी तरह पिट रही हैं फिल्में

इसके अलावा नागा चैतन्या की फिल्म थैंक्यू, प्रभास की राधे श्याम, रवि तेजा की रामाराव ऑन ड्यूटी और साई पल्लवी व राणा दग्गुबाती की पीरियड रोमांटिक एक्शन ड्रामा विराट परवम, रवि तेजा की खिलाड़ी, महेश बाबू की सरकारु वारी पाटा भी बॉक्स ऑफिस पर ढेर हो गई.

टॉम क्रूज का जलवा भी हुआ फीका 
ऐसा कहा जाता है कि हॉलीवुड की फिल्में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर हमेशा अच्छा प्रदर्शन करती हैं. लेकिन ऐसा नहीं है. हॉलीवुड की सारी फिल्में कमाल नहीं करती. दिसंबर 2021 में आई स्पाइडर-मैन: नो वे होम ने अच्छी कमाई की थी.

सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड और साउथ सिनेमा का भी है बुरा हाल, बुरी तरह पिट रही हैं फिल्में

इसके बाद मार्वल स्टूडियो की फिल्म डॉक्टर स्ट्रेंज 2 की हिंदी डब 100 करोड़ के क्लब में पहुंची थी. तो वहीं मार्वल की थॉर: लव एंड थंडर 100 करोड़ के क्लब में नहीं पहुंच सकी. टॉम क्रूज की टॉप गन 2, 50 करोड़ पर सिमट गई. बैटमैन और जुरासिक वर्ल्ड डोमिनियन भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई. 

ये भी पढ़ें:- राजेश खन्‍ना के ऑफिस काम मांगने जाया करते थे Akshay Kumar, कभी नहीं सोचा था ये भी होगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रॉकस्टार या स्लमडॉग मिलियनेयर के सहारे नहीं बैठ सकता', हेटर्स को एआर रहमान का जवाब
'रॉकस्टार या स्लमडॉग मिलियनेयर के सहारे नहीं बैठ सकता', ट्रोलिंग पर बोले रहमान
'बच जाएगी मेरी शादी?' स्वरा भास्कर को सताया रिश्ता टूटने का डर
'बच जाएगी मेरी शादी?' स्वरा भास्कर को सताया रिश्ता टूटने का डर
'वाराणसी' में दिखेगा पिता-बेटा का इमोशन, प्रियंका-महेश की लव स्टोरी पर एसएस राजामौली का खुलासा
'वाराणसी' में दिखेगा पिता-बेटा का इमोशन, प्रियंका-महेश की लव स्टोरी पर एसएस राजामौली का खुलासा
डबिंग इंडस्ट्री से नाखुश शरद केलर, एक्टिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर बोले- जो चाहिए वो नहीं मिल रहा
डबिंग इंडस्ट्री से नाखुश शरद केलर, एक्टिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर बोले- जो चाहिए वो नहीं मिल रहा

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP
Chitra Tripathi: 'मोहब्बत की दुकान' में 'नफरत का सामान'? | Kharge on PM Modi | Baap Remark | Rahul
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: बाप पर गई कांग्रेस पर BJP का फूटा गुस्सा! | Congress | BJP
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: PM के पिता का अपमान, छिड़ा घमासान! | Breaking | ABP News
Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
गुजरात देगी शाहरुख को झटका! इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है GT
गुजरात देगी शाहरुख को झटका! इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है GT
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
सिर पर हेलमेट, फिर भी जेब पर पड़ेगी मार! जानिए क्यों कटेगा चालान
सिर पर हेलमेट, फिर भी जेब पर पड़ेगी मार! जानिए क्यों कटेगा चालान
Embed widget