एक्सप्लोरर

राजेश खन्‍ना के ऑफिस काम मांगने जाया करते थे Akshay Kumar, कभी नहीं सोचा था ये भी होगा

Akshay Kumar Marriage Story: अक्षय कुमार की जिंदगी में बहुत कुछ ऐसा हुआ, जिनके बारे में उन्‍होंने कभी सोचा नहीं था. फिल्‍म इंडस्‍ट्री में मिली सफलता को लेकर भी उनका यही ख्‍याल है और शादी को लेकर भी.

Akshay Kumar On Marrying Rajesh Khanna daughter: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की पर्सनल लाइफ काफी सुर्खियों में रही है. खास तौर से रिलेशनशिप को लेकर. कइयों के साथ उनका नाम जुड़ा, मगर जीवनसाथी के रूप में फाइनली ट्विंकल खन्‍ना (Twinkle Khanna) का साथ मिला. दोनों ने 2001 में शादी की थी और उनके दो बच्‍चे हैं. एक साथ खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं. ट्विंकल ने पूरे घर को संभाल रखा है, मगर अक्षय ने कभी कल्‍पना भी नहीं की थी कि उनकी शादी सुपरस्‍टार राजेश खन्‍ना ( Rajesh Khanna) की बेटी से होगी. 

दरअसल, अक्षय और ट्विंकल की लाइफ बहुत ही अलग रही थी. राजेश खन्‍ना और डिंपल कपाड़िया की बेटी होने के नाते ट्विंकल अधिकतर मुंबई में ही रहीं और शुरुआत से हाई-प्रोफाइल लाइफस्‍टाइल का हिस्‍सा रहीं. जबकि अक्षय की परवरिश दिल्‍ली के चांदनी चौक इलाके में हुई और वहां से मुंबई पहुंचने और फिल्‍मों में हीरो बनने तक का सफर उनका काफी संघर्ष भरा रहा है. यहां तक कि उन्‍हें शेफ के तौर पर छोटी-मोटी नौकरी तक करनी पड़ी. 

अक्षय और ट्विंकल की मुलाकात फिल्‍मफेयर मैगजीन के लिए एक शूट के दौरान हुई थी. मुलाकात के बाद अक्षय को ट्विंकल पहली नजर में पसंद आ गईं और फिर फाइनली 2001 में शादी हो गई.


राजेश खन्‍ना के ऑफिस काम मांगने जाया करते थे Akshay Kumar, कभी नहीं सोचा था ये भी होगा

एक पुराने इंटरव्‍यू में अक्षय ने कहा था कि उनकी जिंदगी में बहुत कुछ हुआ है, जिसके बारे में उन्‍होंने कभी सोचा नहीं था. उन्‍होंने कहा, ''मैंने कभी नहीं सोचा था कि राजेश खन्‍ना की बेटी से शादी करूंगा. कभी भी नहीं सोचा था. मैं उनके ऑफिस में जाया करता था फोटो लेकर कि कोई मुझे काम दे दो. वो बोलते थे कि ठीक है बाद में आना. अभी फिल्‍म बना रहा हूं.'' 

अक्षय (Akshay Kumar) ही क्‍या, उस वक्‍त राजेश खन्‍ना (Rajesh Khanna) ने भी नहीं सोचा होगा कि अपनी बेटी की शादी उनसे कराएंगे. उस वक्‍त अक्षय कुछ भी नहीं थे, मगर आज के दौर में देखिए वह एक साल में सबसे ज्‍यादा फिल्‍में बनाने वाले अभिनेता हैं. ये अलग बात है कि उनकी हालिया फिल्‍मों ने कुछ खास कमाल नहीं किया. 'रक्षाबंधन' भी बुरी तरह बॉक्‍सऑफिस पर पिट गई. खैर, फिल्‍मों का हाल जो भी हो, मगर ट्विंकल (Twinkle Khanna) के साथ उनकी जोड़ी ऑलवेज हिट है.  

यह भी पढ़ें: Home Tour Video: लिविंग रूम से लेकर बच्‍चों की नर्सरी तक...नेहा धूपिया-अंगद बेदी का पूरा घर है बेहद शानदार

यह भी पढ़ें: Lara Dutta ने बिना मेकअप दिखाया अपना असली चेहरा, पहचानना हुआ मुश्किल!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
'हैवान' से तबाही मचाने आ रहे अक्षय-सैफ, जानें दोनों में से कौन है ज्यादा अमीर
'हैवान' से तबाही मचाने आ रहे अक्षय-सैफ, जानें दोनों में से कौन है ज्यादा अमीर
अरिजीत सिंह के रिटायरमेंट पर शान का रिएक्शन, बोले- 'मैं भी काफी कंफ्यूज था'
अरिजीत सिंह के रिटायरमेंट पर शान का रिएक्शन, बोले- 'मैं भी काफी कंफ्यूज था'
'भारत माता और झंडा देश के विधाता नहीं...', 'जन गण मन' विवाद पर बोले मुकेश खन्ना
'भारत माता और झंडा देश के विधाता नहीं...', 'जन गण मन' विवाद पर बोले मुकेश खन्ना

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
Embed widget