एक्सप्लोरर

MeToo: रेप के आरोपों में घिरे आलोकनाथ ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं कुछ नहीं कहूंगा

एक्टर आलोकनाथ, जिन पर लेखिका-निर्देशक विनता नंदा ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है और जिन्हें अग्रिम जमानत मिल गई है, वह आखिरकार सशर्त रूप से बोलने के लिए सामने आ गए. उन्होंने कहा कि वकीलों ने उन्हें फिलहाल चुप रहने की सलाह दी है.

एक्टर आलोकनाथ, जिन पर लेखिका-निर्देशक विनता नंदा ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है और जिन्हें अग्रिम जमानत मिल गई है, वह आखिरकार सशर्त रूप से बोलने के लिए सामने आ गए. आलोक ने कहा, "माननीय अदालत और मेरे वकीलों ने मुझे अभी पूरी तरह से चुप रहने की सलाह दी है. वास्तव में, मैं पूरे समय शांत रहा हूं. हो सकता है, कुछ शब्द मेरे मुंह से गुस्से में निकल गए हों. अन्यथा, मैं तीन महीने से पूरी तरह शांत रहा हूं." उन्होंने कहा, "मेरे लिए फिलहाल कोई टिप्पणी करना सही नहीं है. लेकिन हां, हमें (आलोक और उनके वकीलों की टीम) अग्रिम जमानत मिल गई है, और हम इसके लिए बहुत आभारी हैं. जब भी मैं बोलने की स्थिति में होउंगा, मैं ईमानदारी से आपसे बात करूंगा." विनता नंदा के आरोप के बाद आलोक नाथ के खिलाफ रेप मामले में FIR दर्ज आलोक ने हालांकि, अपनी पत्नी आशु का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा, "वह मेरे लिए शक्ति स्तंभ रही हैं. मैं ईश्वर का आभारी हूं कि मेरी इस पूरी यात्रा में वह मेरी सहयात्री रहीं. वह हमेशा मेरे साथ रही हैं. और मेरी सच्चाई उनकी सच्चाई है, और यह ईश्वर की सच्चाई है. इसलिए, मैं इसके लिए भगवान का आभारी हूं." आलोक ने कहा कि उनका अगला कानूनी कदम अदालत के आदेश पर निर्भर करेगा. आलोकनाथ ने कहा, "मैं अभी कुछ भी नहीं बता सकता हूं. लेकिन एक बात मैं आपको बता सकता हूं. यह लड़ाई अपने उचित निष्कर्ष तक पहुंच जाएगी, और सच्चाई, जो कुछ भी है, वह सामने आ जाएगी." #MeToo : आलिया भट्ट की मम्मी सोनी राजदान ने तोड़ी चुप्पी, कहा- सेट पर हुई थी रेप की कोशिश क्या है आरोप ? विनता नंदा ने #MeToo अभियान के तहत अपने साथ हुए यौन उत्पीड़न की घटना को फेसबुक पर शेयर किया था.  उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा था कि आलोकनाथ ने घर पर एक पार्टी में मुझे इन्वाइट किया गया था. उसकी पत्नी शहर से बाहर थी. इसी दौरान उनकी ड्रिंक में कुछ मिक्स किया गया. रात करीब दो बजे मैं वहां से निकल गई. उन्होंने कहा कि इसी दौरान रास्ते में उन्हें आलोकनाथ मिले और वो उन्हें उनके घर ले गए जहां नशे की हालत में उनके साथ बलात्कार किया गया. विनता नंदा ने आरोप लगाते हुए कहा कि मुझे इतना याद है कि मेरे मुंह में शराब डाली जा रही थी और लगाातर मेरे साथ जबरदस्ती हो रही थी. अगले दिन दोपहर में जब मैं उठी तो मुझे बहुत दर्द था. मेरे साथ सिर्फ रेप नहीं हुआ था बल्कि मुझे मेरे घर में ले जाकर बहुत ही भयावह हरकतें गई थीं. मैं अपने बेड से उठ भी नहीं पा रही थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मिर्जापुर द मूवी' ने अमेरिका में बनाया रिकॉर्ड, बनी 2026 की बॉलीवुड की 4th हाईएस्ट ग्रॉसर
'मिर्जापुर द मूवी' ने अमेरिका में बनाया रिकॉर्ड, बनी 2026 की बॉलीवुड की 4th हाईएस्ट ग्रॉसर
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 6.30 तक 181 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 6.30 तक 181 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
अक्षय कुमार ने उत्तराखंड के सीएम धामी से की मुलाकात, राज्य की फिल्म नीति पर हुई चर्चा
अक्षय कुमार ने उत्तराखंड के सीएम धामी से की मुलाकात, राज्य की फिल्म नीति पर हुई चर्चा
इमरान खान के विवाद के बीच राज ठाकरे के घर पहुंचे आमिर खान, 1 घंटे से मुलाकात जारी
इमरान खान के विवाद के बीच राज ठाकरे के घर पहुंचे आमिर खान, 1 घंटे से मुलाकात जारी

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
Embed widget