एक्सप्लोरर

आलोक नाथ ने नोटिस का जवाब देने से किया इनकार, IFTDA ने कहा- सख्त एक्शन लेंगे

IFTDA ने लेखिका-निर्देशक विनता नंदा द्वारा लगाए गए यौन शोषण के आरोप के संबंध में आलोक नाथ को नोटिस जारी किया था. नंदा ने आलोक पर 19 साल पहले यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है. जवाब देने से इनकार करने पर आईएफटीडीए ने अब अभिनेता के खिलाफ सख्त कार्रवाई का फैसला किया है.

मुंबई: यौन शोषण के आरोप का सामना कर रहे अभिनेता आलोक नाथ ने भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन निर्देशक संघ (IFTDA) द्वारा उन्हें जारी किए गए नोटिस का जवाब देने से इनकार कर दिया है. IFTDA ने लेखिका-निर्देशक विनता नंदा द्वारा लगाए गए यौन शोषण के आरोप के संबंध में आलोक नाथ को नोटिस जारी किया था. नंदा ने आलोक पर 19 साल पहले यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है. जवाब देने से इनकार करने पर आईएफटीडीए ने अब अभिनेता के खिलाफ सख्त कार्रवाई का फैसला किया है. IFTDA ने नंदा की शिकायत के आधार पर 10 अक्टूबर को आलोक को नोटिस जारी किया था. जवाब में आलोक के वकील अशोक सरगोई ने आईएफटीडीए को बताया कि न तो पुलिस अधिकारियों और न ही किसी कानूनी अधिकारी के समक्ष कोई शिकायत दर्ज कराई गई है और जो नोटिस जारी किया गया है वह सोशल मीडिया पर कुछ शिकायतों और साक्षात्कारों के आधार पर भेजा गया है. आईएफटीडीए के अध्यक्ष अशोक पंडित ने मंगलवार को बताया, "रास्ता तलाशने के लिए हम बैठक बुला रहे हैं..हम हमारे सदस्यों की सुरक्षा के लिए संघ के अधिकार में जो भी होगा, उसका पालन करेंगे." उन्होंने कहा, "हां, उन्होंने (विनता ने) पुलिस में शिकायत नहीं की लेकिन उन्होंने हमसे शिकायत की है. इसलिए हमें सख्त रुख अपनाना होगा."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक्टर इमरान खान को पुलिस ने लिया हिरासत में, मुंबई में प्रोटेस्ट कर रहे 300 प्रदर्शनकारी हुए डिटेन
एक्टर इमरान खान को पुलिस ने लिया हिरासत में, मुंबई में प्रोटेस्ट कर रहे 300 प्रदर्शनकारी हुए डिटेन
6 बजे तक 273 करोड़ के पार 'दृश्यम 3', जानें अजय देवगन की फिल्म का सैटरडे कलेक्शन
6 बजे तक 273 करोड़ के पार 'दृश्यम 3', जानें अजय देवगन की फिल्म का सैटरडे कलेक्शन
रेखा और अमिताभ की शादी क्यों नहीं हुई, कब हुआ प्यार, कैसे टूटा रिश्ता?
रेखा और अमिताभ की शादी क्यों नहीं हुई, कब हुआ प्यार, कैसे टूटा रिश्ता?
'मरने से कोई फरिश्ता नहीं बन जाता...', तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आई सिंगर ने कही बड़ी बात
'मरने से कोई फरिश्ता नहीं बन जाता...', तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आई सिंगर ने कही बड़ी बात

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत में लिए जाने के बाद ममता बनर्जी का बड़ा बयान - 'मैं सोमवार को...'
हिरासत में लिए जाने के बाद ममता बनर्जी का बड़ा बयान - 'मैं सोमवार को...'
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'बॉलिंग मशीन ही लगा दो', 250 चेज होने पर भारतीय स्पिनर का बड़ा बयान; जानें क्या कहा
'बॉलिंग मशीन ही लगा दो', 250 चेज होने पर भारतीय स्पिनर का बड़ा बयान; जानें क्या कहा
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'मरने से कोई फरिश्ता नहीं बन जाता...', तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आई सिंगर ने कही बड़ी बात
'मरने से कोई फरिश्ता नहीं बन जाता...', तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आई सिंगर ने कही बड़ी बात
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
Embed widget