रणबीर कपूर ने खींची आलिया भट्ट की ये खूबसूरत तस्वीर, एक्ट्रेस ने शेयर करके लिखा प्यारा कैप्शन
आलिया भट्ट की एक तस्वीर चर्चा में है जिसे उनके ब्वॉयफ्रेंड रणबीर कपूर ने क्लिक की है. इसे शेयर करते हुए आलिया ने बहुत ही प्यारा कैप्शन लिखा है.

एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बॉलीवुड के मोस्ट एडोरेबल कपल हैं दोनों को एक साथ बेहद खूबसूरत दिखाई देते हैं. हाल ही में उन्होंने सनसेट के साथ एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की. हालांकि इस तस्वीर में रणबीर कपूर दिखाई नहीं दे रहे लेकिन उन्होंने जो कैप्शन लिखा है उससे साफ होता कि इसे रणबीर ने ही खींचा है.
रणबीर के लिए लिखा खास मैसेज
आलिया की ये तस्वीर एक सनसेट प्वाइंट की है. जिसमें वो सनसेट के खूबसूरत नजारें को अपनी आंखों में कैद रही है और रणबीर कपूर ने उनकी सिल्हूट तस्वीर खींचीं हैं. ब्लू-ऑरेंज स्काई के बीच उनकी तस्वीर बेहद सुकून बयां कर रही है. आलिया ने रणबीर की खींची इस तस्वीर के साथ बेहद रोमांटिक कैप्शन भी लिखा है उन्होंने कहा ‘मुझे सिर्फ सनसेट और तुम चाहिए, मेरी तस्वीरें लेने के लिए’ आलिया की इस तस्वीर को अब तक 9 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं वहीं हजारों लोगों ने इस पर कमेंट किया है.
आलिया और रणबीर अक्सर एकसाथ दिखाई देतें है. आलिया उनके घर हर फंक्शन में अहम हिस्सा होती हैं. दोनों के रिश्ते को परिवार की तरफ से रजामंदी भी मिल चुकी है. इनकी शादी पिछले साल ही होने वाली थी लेकिन कोरोना की वजह से टल गई. वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर-आलिया की जोड़ी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में दिखाई देगी.
यह भी पढ़ें






















