लॉकडाउन में फंसी आलिया भट्ट को आ रही है इस शख्स की याद, किया इमोशनल पोस्ट
अभिनेत्री आलिया भट्ट को कोरोनावायरस के चलते देशभर में किए गए लॉकडाउन के बीच अपने पिता व मशहूर फिल्मकार महेश भट्ट की बहुत याद आ रही है.

अभिनेत्री आलिया भट्ट को कोरोनावायरस के चलते देशभर में किए गए लॉकडाउन के बीच अपने पिता व मशहूर फिल्मकार महेश भट्ट की बहुत याद आ रही है. आलिया ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर एक प्यारी सी पुरानी तस्वीर साझा कीं, जिसमें वह अपने पिता को गले लगाती हुईं नजर आ रही हैं.
तस्वीर के कैप्शन में अभिनेत्री ने लिखा, "घर में रहिए और जब पापा की याद आ रही हो, तो पुरानी तस्वीरें पोस्ट कीजिए."
View this post on Instagram
अभिनय की बात करें, तो आलिया आने वाले समय में 'सड़क 2' में नजर आएंगी, जिसके निर्देशक उनके पिता महेश भट्ट ही हैं, जिन्होंने इसस फिल्म की पहली कड़ी भी बनाई थी. शुरूआत में आलिया को उनके पिता के निर्देशन में काम करने में डर लगता था.
उन्होंने कहा, "अभी मुझे उनके निर्देशन में काम करने से डर लगता है. वह हर रोज मेरी ओर देखते हैं और कहते हैं कि मैं तुम पर ध्यान रखता रखूंगा. उनकी पारखी नजर कुछ एक्स-रे मशीन के जैसी है."





















