एक्सप्लोरर

एशिया की सेक्सी महिलाओं की सूची में पहले स्थान पर आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण को मिला दूसरा स्थान

लंदन में बुधवार को एक साप्ताहिक अखबार 'ईस्टर्न आई' ने 2019 की सबसे सेक्सी एशियाई महिलाओं की सूची जारी कर दी है. इस सूची में भारतीय अभिनेत्री अलिया भट्ट को पहले स्थान पर चुना गया है. वहीं उनकी साथी कलाकार दीपिका पादुकोण को पूरे दशक की सबसे सेक्सी महिला चुना गया है. लंदन में हुए एक ऑनलाइन चुनाव के बाद इन अभिनेत्रियों को शानदार ताज से नवाजा गया. इस सूची में तीसरे स्थान पर हिना खान को रखा गया है.

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट को 2019 की एशिया की सबसे सेक्सिएस्ट महिला को रूप में चुना गया है. इस सूची में उनकी साथी कलाकार दीपिका पादुकोण को पूरे दशक की सेक्सी महिला के रूप में चुना गया है. बुधवार को लंदन के एक साप्ताहिक अखबार 'ईस्टर्न आई' ने ऑनलाइन वोटिंग के जरिए इन दोनों अभिनेत्रियों को चुना है. साप्ताहिक अखबार 'ईस्टर्न आई' ने आलिया के लिए साल 2019 को सबसे बेहतर साल करार दिया है. अखबार के अनुसार आलिया ने इस साल अभिनय के लिए कई अवॉर्ड तो जीते और साथ ही साथ इनकी फिल्म 'गली बॉय' को 2020 के ऑस्कर के लिए नामिनेट भी किया गया है.

वहीं अलिया ने अपने पक्ष में हुई वोटिंग और एशिया की सबसे सेक्सी महिला की सूची में शामिल होने पर खुशी जाहिर की है. आलिया का कहना है कि, "मेरा हमेशा से मानना रहा है कि सच्ची सुंदरता जो दिखती है उससे कहीं ज्यादा होती है और वही सबसे ज्यादा मायने रखती है." उन्होंने कहा, "हम बूढ़े हो जाएंगे, हम कैसे दिखते हैं यह वक्त के साथ बदल जाएगा, लेकिन आपका दिल से अच्छा होना आपको हमेशा खूबसूरत बनाए रखेगा और हम सबको इसी पर ध्यान देना चाहिए".

वहीं साल 2018 के लिए इस सूची में पहले स्थान पर रह चूकी दीपिका पादुकोण को इस बार दूसरे स्थान पर रखा गया है. लेकिन इस बार दीपिका पादुकोण ने पूरे दशक की सबसे सेक्सी महिला होने का ताज अपने नाम किया है.

एशिया की सबसे सेक्सिएस्ट महिला की इस सूची में टेलीविजन की कलाकार हिना खान ने तीसरा स्थान हासिल किया है. वहीं चौथे स्थान पर माहिरा खान को जगह मिली है. इसके साथ ही माहिरा खान ने लगातार पांचवें साल सबसे सेक्सी पाकिस्तानी महिला का ताज अपने नाम किया है. इस साल की टॉप 10 की सूची में सुरभि चंदना को 5 वां, कैटरीना कैफ को 6 वां, शिवांगी जोशी को 7 वां, निया शर्मा को 8 वां, मेहविश हयात को 9 वां और प्रियंका चोपड़ा को 10वां स्थान मिला है.

'सेक्सियस्ट एशियन फीमेल' लिस्ट ऑनलाइन वोट के जरिए बनाई जाती है. जिसे मीडिया कवरेज, विभिन्न सोशल मीडिया मंचों पर मिलने वाली प्रतिक्रियाओं के आधार पर तैयार किया जाता है। 'ईस्टर्न आई' के एंटरटेनमेंट संपादक और इस सूची की शुरुआत करने वाले असजाद नजीर ने कहा, आलिया भट्ट जैसा बड़ा नाम फिलहाल कोई नहीं है और व्यावसायिक हिंदी सिनेमा के अगले दशक में बॉलीवुड क्वीन की तरह राज करने से कोई भी चीज उन्हें रोक नहीं सकती". साथ ही साथ असजाद नजीर का कहना है कि "फिल्म स्टार से ज्यादा वह महिला शक्ति की ताकतवर प्रतीक हैं, जो सशक्त आधुनिक महिला का प्रतिनिधित्व करती हैं".

मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां देखिए सास बहू और साजिश का पूरा एपिसोड

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, पिंक सूट में आईं नजर
सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, पिंक सूट में आईं नजर
'उसका बुद्धि भ्रष्ट हो गया है...', एक्ट्रेस कोमल संग गोविंदा के वायरल वीडियो पर भड़कीं सुनीता आहूजा
'उसका बुद्धि भ्रष्ट हो गया है...', एक्ट्रेस कोमल संग गोविंदा के वायरल वीडियो पर भड़कीं सुनीता आहूजा
सिंटा के मेंबर्स के आरोपों पर पूनम ढिल्लों ने किया रिएक्ट, बोलीं- हमने गिफ्ट पर 1 लाख खर्च किया
सिंटा के मेंबर्स के आरोपों पर पूनम ढिल्लों ने किया रिएक्ट, बोलीं- हमने गिफ्ट पर 1 लाख खर्च किया
'हर्षवर्धन राणे' के साथ काम करेंगे राम गोपाल वर्मा, 'पुलिस कंपनी' के लिए मिलाया हाथ
'हर्षवर्धन राणे' के साथ काम करेंगे राम गोपाल वर्मा, 'पुलिस कंपनी' के लिए मिलाया हाथ

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
Embed widget