एक्सप्लोरर

आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम से डिलीट की बेटी राहा कपूर की तस्वीरें, हैरान हुए फैंस, जानें क्या है वजह

Alia Bhatt Deletes Daughter Raha Kapoor Pic: आलिया भट्ट ने अपनी बेटी राहा कपूर के लिए एक बड़ा फैसला लेते हुए उनकी सारी फोटोज सोशल मीडिया से हटा दी है. जिसके बाद फैंस भी काफी हैरान नजर आ रहे हैं.

 Alia Bhatt Removes Raha Photos: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर साल 2022 में एक बेटी के पेरेंट्स बने थे. जिसका नाम उन्होंने राहा कपूर रखा. राहा इस वक्त एक पॉपुलर स्टार किड है. जिसकी एक झलक पाने के लिए हर कोई बेकरार रहते हैं. लेकिन अब फैंस के लिए राहा को देखना काफी मुश्किल होने वाला है. क्योंकि एक्ट्रेस ने अपनी बेटी के लिए एक बड़ा फैसला लिया है. जिसके तहत उन्होंने राहा की वो तस्वीरें सोशल मीडिया से भी हटा दी है. जिसमें उसका फेस नजर आ रहा था.  

आलिया ने डिलीट की राहा के फेस वाली तस्वीरें

दरअसल आलिया भट्ट ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम से राहा कपूर की कई तस्वीरों को हटा दिया है. ये वो तस्वीरें थी जिसमें राहा का फेस नजर आ रहा था. इनमें से कुछ जामनगर और कुछ रणबीर-आलिया की पेरिस ट्रिप की थी. अब आलिया के इंस्टा पर राहा की सिर्फ वो ही फोटोज बची हैं. जिसमें उनका चेहरा दिखाई नहीं दे रहा है. ये देखकर फैंस भी काफी हैरान रह गए हैं. हालांकि वो आलिया के इस फैसले में उनको सपोर्ट करते भी दिखे.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)

सैफ अली खान की वजह से लिया फैसला ?

वहीं इससे पहले भी आलिया का एक वीडियो वायरल हुआ था. जिसमें वो पैपराजी को राहा की फोटोज लेने मना करती हुई नजर आ रही थी. इसके अलावा राहा की दादी नीतू कपूर ने भी कुछ वक्त पहले पैप्स ये रिक्वेस्ट की थी कि वो राहा कि ज्यादा फोटोज ना लिया करें. माना जा रहा है कि आलिया ने ये फैसला सैफ अली खान पर हुए हमले को देखते हुए लिया है. ताकि उनकी बेटी किसी मुसीबत में ना पड़े.

सैफ अली खान पर हुआ था हमला

बता दें की जनवरी में करीना कपूर के पति और बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर उनके घर में घुसकर एक शख्स ने चाकू से हमला किया गया था. खबरों के अनुसार एक्टर अपने बेटे जेह को घुसपैठिए से बचाने की कोशिश में गंभीर रूप से घायल हो गए थे. कई दिन तक वो अस्पताल में भी भर्ती रहे थे.

ये भी पढ़ें -

कभी किया लिपलॉक...तो कभी बाहों में भरा, आदर जैन ने शादी की तस्वीरें शेयर कर यूं लुटाया अपनी नई दुल्हन पर प्यार

 

About the author सखी चौधरी

सखी चौधरी बतौर कंसलटेंट एबीपी न्यूज़ के साथ जुड़ी हैं. एंटरटेनमेंट बीट पर उनकी अच्छी पकड़ है. पत्रकारिता में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है. डिजिटल मीडिया के अलावा कई टीवी चैनल्स के साथ भी काम कर चुकी हैं. 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
Box Office: 7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- 9 बजे तक का कलेक्शन
7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- 9 बजे तक का कलेक्शन
4 साल 6 फिल्में, 3 फ्लॉप फिर भी दिशा पाटनी ने बना दिया बड़ा रिकॉर्ड, 'आवारापन 2' बनी टर्निंग पॉइंट
दिशा पाटनी ने 1000 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, 'आवारापन 2' बनी टर्निंग पॉइंट
सोहेल खान से तलाक के बाद कैसी है सीमा की जिंदगी? बोलीं- मैं खुश हूं
सोहेल खान से तलाक के बाद कैसी है सीमा की जिंदगी? बोलीं- मैं खुश हूं

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget