एक्सप्लोरर

14 फ्लॉप देकर भी क्यों भारी डिमांड में रहते हैं अक्षय कुमार, खुद बताया सीक्रेट, देखें वीडियो

Why Akshay Kumar Is In Huge Demand: अक्षय कुमार सिनेमा के दिग्गज स्टार हैं, लेकिन एक वक्त पर उन्होंने लगातार 14 फ्लॉप फिल्में दी थीं. हालांकि इसके बाद भी उनके पास काम की कमी नहीं रही.

Why Akshay Kumar Is In Huge Demand: किसी फिल्म में अक्षय कुमार का नाम आते ही उसमें एक्शन, रोमांस, कॉमेडी सबकी उम्मीद होने लगती है. अक्षय कुमार अब तक लगभग हर तरह के रोल कर चुके हैं. वह हमेशा से दर्शकों की पसंद रहे हैं, लेकिन कई बार ऐसा मौका भी आया है, जब अक्षय कुमार का बड़े पर्दे पर जोर नहीं चला और उन्होंने एक के बाद एक लगातार फ्लॉप फिल्में दीं.

पिछले काफी वक्त से ऐसा देखने को मिल रहा है कि अक्षय की फिल्में आती तो बड़ी जोर-शोर से हैं, लेकिन वो भौकाल नहीं दिखा पातीं, लेकिन फिर भी वह डिमांड में खूब रहते हैं. ऐसा क्यों होता है, इस बात का खुलासा खुद अक्षय कुमार ने किया था. 

लगातार 14 फ्लॉप देकर भी डिमांड में रहते हैं अक्षय 
कुछ वक्त पहले अक्षय कुमार ने एबीपी न्यूज को इंटरव्यू दिया था. इस दौरान उनसे पूछा गया कि उनके करियर में ऐसा कौन सा दौर था जब वह बहुत बुरी तरह गिरे थे और लगा कि अब तो खेल खत्म है? इसके जवाब में अभिनेता ने कहा, जब मैंने 14 फ्लॉप फिल्में साथ में दीं थीं, 1998 से डेढ़-दो साल तक ऐसा हुआ था. लेकिन मेरे पास काम की कभी कमी नहीं थी. मेरे पास हमेशा काम रहा. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Abundantia Entertainment (@abundantiaent)

बी अ प्रोड्यूसर्स मैन
अक्षय कुमार ने आगे कहा, ‘जिस शख्स ने मुझे पहला ब्रेक दिया मिस्टर प्रमोद चक्रवर्ती, उन्होंने मुझे दो बातें सिखाईं थीं. पहली तो यह थी कि ऑलवेज बी अ प्रोड्यूसर्स मैन. अगर ऐसा करोगे तो आपके पास जिंदगी भर काम रहेगा, चाहे आप कितनी भी फ्लॉप फिल्में दे लो. प्रोड्यूसर जो कहता है, जैसा कहता है, वैसा करो. और दूसरा यह कि जब भी बाहर जाओ तो अपने फोन का बिल खुद भरना’.

खुद भरो फोन का बिल
अपनी बात खत्म करते हुए अक्षय कुमार ने आगे कहा, ‘जब भी कोई प्रोड्यूसर ये देखता था कि इस हीरो ने फोन का बिल खुद भरा है. क्योंकि उस दौर में प्रोड्यूसर को यह बात बहुत चुभती थी. क्योंकि कोई आईएसडी कॉल लगा रहा है, कोई गर्लफ्रेंड से लंबी-लंबी बात कर रहा है या मां-बाप से बात कर रहा है. लेकिन उसका बिल मुझे भरना पड़ेगा. तो ये सब बातें उनको खूब चुभती थी’. 

अक्षय कुमार वर्कफ्रंट 
वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनकी फिल्म बड़े मियां छोटे मियां रिलीज हुई थी, लेकिन फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर खास रेस्पॉन्स नहीं मिला. हालांकि जब यह फिल्म ओटीटी पर आई तो लोगों ने इसे पसंद किया. इसके अलावा अक्षय कुमार एक और फिल्म सरफिरा लेकर आ रहे हैं. कुछ वक्त पहले इसका ट्रेलर रिलीज किया गया है, जिसे खूब पसंद किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: 'रात भर शराब-सिगरेट पीएंगे तो शक्ल पर तो आ ही जाएगा', अनिल कपूर ने किसके लिए कही ऐसी बात?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
जितेंद्र ने 4.25 लाख में खरीदा था भारत भूषण का बंगला, आज उसी जमीन की कीमत है 450 करोड़ रुपये
जितेंद्र ने 4.25 लाख में खरीदा था भारत भूषण का बंगला, आज उसी जमीन की कीमत है 450 करोड़ रुपये
Jana Nayagan BO Day 1 Live Updates: 'जना नायकन' की बंपर ओपनिंग तय! दोपहर 1 बजे तक 13 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
Live Updates: 'जना नायकन' की बंपर ओपनिंग तय! दोपहर 1 बजे तक 13 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
Jana Nayagan Movie Release LIVE: 'जन नायकन' देख झूमे फैंस, थलपति विजय की फिल्म को मास एंटरटेनर बता रहे लोग
LIVE: जन नायकन' देख झूमे फैंस, थलपति विजय की फिल्म को मास एंटरटेनर बता रहे लोग

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
Jana Nayagan Review: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
जना नायकन रिव्यू: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
CJP Protest Viral Video : क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
Embed widget