एक्सप्लोरर

Akshay Kumar Films: अक्षय कुमार की 2024 में फ्लॉप हुईं फिल्में, एक्टर बोले- मेरा पूरा करियर ऐसे ही बना है

Akshay Kumar Films: अक्षय कुमार ने उन फिल्मों को लेकर रिएक्ट किया है जो 2024 में चली नहीं. अक्षय ने बताया कि उनका पूरा करियर इसी कड़ी मेहनत से बना है.

Akshay Kumar Films: अक्षय कुमार की प्रोफेशनल लाइफ के लिए साल 2024 खास अच्छा नहीं रहा. उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर चली नहीं. कुछ तो बुरी तरह फ्लॉप हुईं. अब एक्टर नए साल में नई मूवीज के साथ हाजिर हैं. रविवार को उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म स्काई फोर्स का ट्रेलर रिलीज किया. इस फिल्म में वीर पहाड़िया और सारा अली खान जैसे स्टार्स भी हैं. ट्रेलर लॉन्च पर अक्षय ने कई बातों पर रिएक्ट किया. 

जब अक्षय से 2024 की खराब फिल्मों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उनका पूरा करियर इसी तरह के डेडीकेशन और कड़ी मेहनत से बना है. अक्षय ने कहा कि ऐसा नहीं है कि ये उनके साथ पहली बार हो रहा है. एक्टर के अनुसार, सबसे अच्छी बात ये है कि कड़ी मेहनत करते रहना चाहिए.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Maddock Films (@maddockfilms)

अक्षय कुमार को ये सलाह देते हैं लोग 

अक्षय ने कहा कि वो खुद को और दूसरों को हमेशा यही कहते रहते हैं कि कड़ी मेहनत करते रहना चाहिए. अक्षय ने कहा कि लोग उनके पास आते हैं और ये सलाह देते हैं कि उन्हें एक साल में ज्यादा से ज्यादा 2 ही फिल्में करनी चाहिए. लेकिन उन्हें लगता है कि अगर वो ज्यादा काम कर सकते हैं तो क्यों नहीं करना चाहिए?

अक्षय ने कहा, 'मेरा पूरा करियर इसी तरह के डेडीकेशन और मेहनत से बना है. मुझसे कहा गया कि कंटेंट बेस्ड फिल्में न करो लेकिन मैं वैसा नहीं करना चाहता हूं. मेरी फिल्म सिरफिरा चली नहीं लेकिन मुझे उसे बनाकर गर्व महसूस हुआ. वो मेरी अच्छी फिल्मों में से एक थी.'

बता दें कि 2024 में अक्षय ने बड़े मियां छोटे मियां से शुरुआत की. फिर उनकी सरफिरा और खेल खेल में आईं. तीनों ही फिल्मों से बहुत उम्मीदें थीं लेकिन ऑडियंस को ये इंप्रेस नहीं कर पाईं और बॉक्स ऑफिस पर लुढ़क गईं. 

ये भी पढ़ें- कपूर फैमिली का वो फ्लॉप एक्टर जिसे 38 साल के करियर में नहीं मिला लीड रोल, राज कपूर ने भी नहीं की थी कोई मदद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'राम भगवान हैं या इंसान?', कुमार विश्वास ने रणवीर कपूर के सवाल पर दिया दिल छू लेने वाला जवाब
'राम भगवान हैं या इंसान?', कुमार विश्वास ने रणवीर कपूर के सवाल पर दिया दिल छू लेने वाला जवाब
Video: देहरादून कॉन्सर्ट में जैस्मिन सैंडलस के साथ बदतमीजी, भीड़ में गलत तरीके से छूने का वीडियो वायरल
देहरादून कॉन्सर्ट में जैस्मिन सैंडलस के साथ बदसलूकी, वायरल हुआ वीडियो
प्रियंका चोपड़ा के बर्थडे पर पति निक जोनास का दिखा रोमांटिक अंदाज, शेयर किया खास वीडियो
प्रियंका चोपड़ा के बर्थडे पर पति निक जोनास का दिखा रोमांटिक अंदाज, शेयर किया खास वीडियो
पहली बार मसूरी पहुंचीं संगीता बिजलानी, बोलीं- ऐसा लगा जैसे बादलों के ऊपर उड़ रही हूं
पहली बार मसूरी पहुंचीं संगीता बिजलानी, बोलीं- ऐसा लगा जैसे बादलों के ऊपर उड़ रही हूं

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; गिरफ्तारी का हुआ आदेश
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
Embed widget