एक्सप्लोरर

बैक टू बैक फ्लॉप फिल्में देने के बाद कैसे करियर बचाएंगे अक्षय कुमार? इन तीन फिल्मों के सहारे बॉक्स ऑफिस पर करेंगे धमाल?

Akshay Kumar Box Office: अक्षय कुमार की फिल्में लगातार फ्लॉप हो रही हैं. अब 15 अगस्त को एक्टर की नई फिल्म खेल-खेल में भी आने वाली है.

Akshay Kumar Box Office: अक्षय कुमार के लिए प्रोफेशनली चीजें ठीक नहीं चल रही हैं. उनकी फिल्में फ्लॉप हो रही हैं. पिछली रिलीज सरफिरा को तो बहुत बुरा रिस्पॉन्स मिला. अक्षय की लगातार सरफिरा, बड़े मियां छोटे मियां, सम्राट पृथ्वीराज, मिशन रानीगंज, सेल्फी, राम सेतु सभी फिल्में फ्लॉप रहीं. 2022 के बाद से उन्होंने सिर्फ एक हिट फिल्म OMG 2 दी है. 

अब ट्रेड एक्सपर्ट ने कहा कि 2025 अक्षय के लिए अच्छा हो सकता है और वो कॉमेडी फिल्मों के जरिए अपने एलिमेंट में वापस आ सकते हैं. ट्रेड एक्सपर्ट का मानना है कि अक्षय को अपने करियर को बचाने के लिए कॉमेडी फिल्मों की जरुरत है.

कॉमेडी फिल्म से हिट दे सकते हैं अक्षय

बॉलीवुड लाइफ से बातचीत में ट्रेड एनालिस्ट गिरीश जोहर ने कहा- ''हां अक्षय कुमार कॉमेडी फिल्मों से हिट दे सकते हैं. तीनों फिल्में वेलकम टू जंगल, हाउसफुल 5 और हेरा फेरी 3 अक्षय कुमार के लिए जरुरी प्रोजेक्ट्स हैं. इन फिल्मों की पिछली फिल्मों में वो अहम हिस्सा रहे हैं और कॉमेडी में अक्षय कुमार माहिर हैं. ये कमर्शियल और बड़ी एंटरटेनर हैं इनके पास बड़ी फिल्में और बड़ा स्केल है.''


वहीं ट्रेड एक्सपर्ट रोहित जयसवाल ने कहा, 'अक्षय की पिछली कई फिल्में फ्लॉप रही हैं. लेकिन ये देखा जा सकता है कि फ्लॉप होने के बावजूद फिल्म का कंटेंट बुरा नहीं था. केवल एक-दो फिल्म का कंटेंट कमजोर था. उनकी मिशन रानीगंज, सरफिरा अच्छी फिल्म है. बस बात ये है कि फिलहाल अक्षय कुमार का कंटेंट चल नहीं रहा. ये हो सकता है कि लोग उनके कंटेंट से थक गए हैं. शाद लोग उन्हें प्रॉपर कॉमेडी में देखना चाहते हैं, जैसे साजिद खान बनाते थे. मुझे विश्वास है कि जैसे ही उनकी कॉमेडी फिल्म आएगी वो बंपर ओपनिंग करेगी. अक्षय का अच्छा फैन क्लब है. कॉमेडी फिल्मों का अच्छा इम्पैक्ट होगा.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

कैसी होगी खेल-खेल में?
वहीं अक्षय की अपकमिंग रिलीज खेल-खेल में को लेकर गिरीश ने कहा, 'ट्रेलर अभी आना बाकी है. हमने अभी फिल्म का पोस्टर देख है. ये अच्छा लग रहा है और कुछ इंटेलीजेंट लग रहा है. मुझे लगता है कि फिल्म की कहानी एक रात के इर्द-गिर्द घूमती है. हमें अभी नहीं पता है कि उस रात में क्या कंफ्यूजन होने वाली है. लेकिन हां फिलहाल बॉक्स ऑफिस कॉम्प्लेक्स स्टेट में है. 15 अगस्त को तीन फिल्में रिलीज हो रही हैं. तीनों में कड़ा मुकाबला होगा. स्त्री 2 के पास बड़ी ऑडियंस है. ये हॉरर जॉनर है, कॉमेडी जॉनर है और सक्सेसफुल फिल्म की सीरीज है. वहीं वेदा और खेल खेल में अकेली हैं. '

ये भी पढ़ें- अब कहां हैं कंजी आंखों वाली ये खूबसूरत एक्ट्रेस, पहली ही फिल्म से मचाई थी सनसनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रामायण' के ट्रेलर में साई पल्लवी के रोल को देख दीपिका चिखलिया ने किया रिएक्ट, बोलीं- थोड़ी सी दुविधा रहेगी
'रामायण' के ट्रेलर में साई पल्लवी के रोल को देख दीपिका चिखलिया ने किया रिएक्ट, बोलीं- थोड़ी सी दुविधा रहेगी
Mamachya Govyala Jauya BO: 7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच इमोशनल हुईं दीपिका, हॉस्पिटल में छलके आंसू, बोलीं- बहुत लड़ना है
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच इमोशनल हुईं दीपिका, हॉस्पिटल में छलके आंसू
आमिर खान की 'ललकारा' में दिखेंगे विक्रांत मैसी? फरहान अख्तर की जगह लेगा ये एक्टर!
आमिर खान की 'ललकारा' में दिखेंगे विक्रांत मैसी? फरहान अख्तर की जगह लेगा ये एक्टर!

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
Mamachya Govyala Jauya BO: 7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
Embed widget