एक्सप्लोरर

Drishyam 2 Box Office Collection: 'दृश्यम 2' की कमाई में भारी उछाल, दूसरे दिन अजय देवगन की फिल्म ने किया रिकॉर्डतोड़ कलेक्शन

Drishyam 2 Collection: सुपरस्टार अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 2' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. बता दें कि रिलीज के दूसरे दिन'दृश्यम 2' ने रिकॉर्डतोड़ कमाई की है.

Drishyam 2 Box Office: हिंदी सिनेमा के दमदार कलाकार अजय देवगन (Ajay Devgn) की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'दृश्यम 2' सिनेमाघरों रिलीज हो चुकी है. अजय की 'दृश्यम 2' (Drishyam 2) को क्रिटिक्स और लोगों की तरफ से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. आलम ये है कि 'दृश्यम 2' ने दो दिन में ये साबित कर दिया है कि ये फिल्म इस साल की सुपरहिट फिल्मों की सूची में शामिल होगी. इस बीच हम आपको 'दृश्यम 2' के दूसरे दिन यानी शनिवार के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में बताने जा रहे हैं.

शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर 'दृश्यम 2' ने किया कमाल

गजब की एडवांस बुकिंग के चलते 'दृश्यम 2' ने शनिवार यानी रिलीज के दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक ओपनिंग डे की तुलना में दूसरे दिन 'दृश्यम 2' की कमाई में 40 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है. जिसकी वजह से एक्टर अजय देवगन की 'दृश्यम 2' ने बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन करीब 21.59  करोड़ की रिकॉर्डतोड़ कमाई की है. फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के बाद 'दृश्यम 2' इस साल की दूसरे ऐसी हिंदी फिल्म बनी है, जिसने रिलीज के दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 20 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है. अब ये अनुमान लगाया जा रहा है कि डायरेक्टर अभिषेक पाठक की 'दृश्यम 2' पहले वीकेंड पर लगभग 45-50 करोड़ के बीच में बिजनेस कर सकती है. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Taran Adarsh (@taranadarsh)

दो दिन में 'दृश्यम 2' ने कमाए इतने करोड़ 

ओपनिंग डे पर शानदार प्रदर्शन करने वाली 'दृश्यम 2' (Drishyam 2) ने शनिवार को भी बॉक्स ऑफिस पर दमखम दिखाया है. ऐसे में गौर करें 'दृश्यम 2' की दो दिन की कुल कमाई की तरफ तो आंकड़े काफी शानदार हैं. दरअसल रिलीज के पहले दिन 'दृश्यम 2' ने बॉक्स ऑफिस पर 15 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है. वहीं अजय देवग (Ajay Devgn) की इस फिल्म ने दूसरे दिन करीब 20-21 करोड़ की कमाई की है. ऐसे में अब सस्पेंस थ्रिलर 'दृश्यम 2' का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 36.97 करोड़ के पार पहुंच गया है.

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 16: गुस्से में शालीन भनोट ने बीच में ही छोड़ा शो, भड़के सलमान खान ने मांगा 2 करोड़ जुर्माना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दृश्यम 2' को मात दे देगी 'दृश्यम 3', अजय देवगन का दावा, ये भी बताया क्यों फ्रैंचाइजी हो रही खत्म
'दृश्यम 2' को मात दे देगी 'दृश्यम 3', अजय देवगन का दावा
मुश्ताक खान की प्रेयर मीट से बाहर निकाले गए राजपाल यादव, हुई बेइज्जती?
मुश्ताक खान की प्रेयर मीट से बाहर निकाले गए राजपाल यादव, हुई बेइज्जती?
सितंबर के आखिरी हफ्ते के टॉप 5 गाने, ‘गहरा हुआ’ ने मारी बाजी, दूसरे नंबर पर है भक्ति सॉन्ग
सितंबर के आखिरी हफ्ते के टॉप 5 गाने, ‘गहरा हुआ’ ने मारी बाजी
यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी के पीछे छिपा है बड़ा मैसेज, आनंद एल राय ने बताया क्या है खास
'ये सिर्फ कॉमेडी नहीं है...', यामी गौतम की 'नई नवेली' पर आनंद एल राय ने खोला राज

वीडियोज

पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?
बढ़ रहा सियासी क्लेश..ज्ञानेश देंगे इस्तीफा? विश्लेषका का विश्लेषण
Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी Hashim Musa को मार गिराया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'एक कचौड़ी, दो समोसा...', हिमंत बिस्वा सरमा को भाया इंस्टा ट्रेंड, क्या दिया मैसेज
'एक कचौड़ी, दो समोसा...', हिमंत बिस्वा सरमा को भाया इंस्टा ट्रेंड, क्या दिया मैसेज
पंजाब कांग्रेस चीफ से इस्तीफा पेश कर राजा वडिंग ने बदला अपना X Bio, अब क्या लिखा?
पंजाब कांग्रेस चीफ से इस्तीफा पेश कर राजा वडिंग ने बदला अपना X Bio, अब क्या लिखा?
'प्लंबर, डेंटिस्ट, बिजनेसमैन...', फ्लाई दुबई कांड के 5 रियल हीरो, जिन्होंने प्लेन क्रैश से बचाया
'प्लंबर, डेंटिस्ट, बिजनेसमैन...', फ्लाई दुबई कांड के 5 रियल हीरो, जिन्होंने प्लेन क्रैश से बचाया
'दृश्यम 2' को मात दे देगी 'दृश्यम 3', अजय देवगन का दावा, ये भी बताया क्यों फ्रैंचाइजी हो रही खत्म
'दृश्यम 2' को मात दे देगी 'दृश्यम 3', अजय देवगन का दावा
एशियन गेम्स में हुई रिकॉर्ड की बरसात, भारत की 124 रन की जीत से बने कई कीर्तिमान
एशियन गेम्स में हुई रिकॉर्ड की बरसात, भारत की 124 रन की जीत से बने कई कीर्तिमान
CJP का ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आंदोलन से पहले बयान, सौरभ दास बोले- 'हर किसी को...'
CJP का ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आंदोलन से पहले बयान, सौरभ दास बोले- 'हर किसी को...'
बिहार की पहली महिला जो संभालेंगी विदेशी जहाज, कौन हैं कैप्टन रितु?
बिहार की पहली महिला जो संभालेंगी विदेशी जहाज, कौन हैं कैप्टन रितु?
Wall Plaster: बिना प्लास्टर तोड़े दीवार पर लगाएं कील, बड़े काम आएगा ये 1 हैक
बिना प्लास्टर तोड़े दीवार पर लगाएं कील, बड़े काम आएगा ये 1 हैक
Embed widget