एक्सप्लोरर

Ajay Devgn: सिरफिरे फैन्स के चुंगल से बचे अजय देवगन, कोर्ट ने इस मामले में सिंघम को दी हरी झंडी

Ajay Devgn:फिल्म दे दे प्यार दे के स्टंट पोस्टर विवाद मामले में अजय देवगन को अजमेर कंज्यूमर कोर्ट ने राहत दे दी है. साथ उन पर केस करने वाले सिरफिरे फैन की सभी याचिकाओं को खारिज करने का आदेश दिया है.

Ajay Devgn: फैन्स फिल्मी कलाकारों के लिए संजीवनी बूटी की तरह काम करते हैं. ये फैन्स ही होते हैं जिनकी वजह से फिल्मी सितारों की फिल्में सुपरहिट और फ्लॉप साबित होती. बॉलीवुड में अपने फेवरेट कलाकार के लिए फैन्स की दीवानगी के किस्से जगजाहिर हैं, लेकिन कुछ फैन्स ऐसे होते हैं, जिनकी वजह एक्टर मुसीबत में पड़ जाते हैं. कुछ ऐसा ही हुआ था हिंदी फिल्मी इंडस्ट्री के सिंघम अजय देवगन के साथ. दरअसल अजय देवगन पर साल 2019 में आई उनकी एक फिल्म दे दे प्यार दे के स्टंट सीन पोस्टर को लेकर अजमेर के एक फैन ने उपभोक्ता आयोग में केस दर्ज करा दिया था. हालांकि अब इस केस में अजय को हरी झंडी मिल गई है. 

इस वजह से फैन ने किया केस

गौरतलब है कि जब अजय देवगन की फिल्म दे दे प्यार दे आयी, तब इस फिल्म के एक पोस्टर में अजय देवगन स्टंट करते नजर आए थे. यही वह बाइक स्टंट था जो अजय ने साल 1991 में आई अपनी फिल्म फूल और कांटे में दर्शाया था. इसी पोस्टर को देखकर अजमेर का एक फैन फिल्म दे दे प्यार देखने सिनेमाघर पहुंचा और जब उसे इस फिल्म में अजय देवगन का यह स्टंट सीन नहीं देखने को मिला तो उसने अजय देवगन और इस फिल्म के प्रोडक्शन हाउस लव फिल्मस प्रोडक्शन और अजमेर माया मंदिर सिनेमा हॉल पर गलत तरीके फिल्म का ऐड करने के लिए आरोप लगाया. साथ ही उस शख्स ने कंज्यूमर कोर्ट में मानसिक हानि के लिए 4 लाख 51 हजार रुपए और शिकायत में खर्च हुए 11 हजार रु की धनराशि और बिजनेस के गलत तरीके के तहत याचिका दायर की थी. 

दो साल बाद कोर्ट से मिली अजय को बड़ी राहत

इस पूरे मामले की सुनवाई सोमवार को अजमेर के कंज्यूमर कोर्ट में हुई. जिसके तहत अदालत ने अजय देवगन को निर्दोष करार दिया. अजय के खिलाफ दर्ज कराए गए सारे मामलों को खारिच करने के आदेश के साथ कोर्ट ने कहा है कि अजय देवगन मात्र एक कलाकार है. फिल्म में किसी सीन को रखना न रखना उनके हाथ में नहीं है, इसके अलावा फिल्म के प्रचार के दौरान कैसा पोस्टर और ऐड दिखाना है, उससे उनका कोई भी ताल्लुक नहीं है. ऐसे में वो इस मामले से पूरी तरह से निर्दोष पाए जाते हैं. 

Panchayat 2: फुलेरा पंचायत की रिंकी का रॉकिंग अंदाज देख आप भी रह जाएंगे दंग

Swara Bhasker On Narottam Mishra: MP हत्या मामले पर BJP नेता के बयान से बिफरीं स्वरा भास्कर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सलमान खान ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर किया रिएक्ट, बोले- बहुत दुख हुआ, प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया
सलमान खान ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर किया रिएक्ट, बोले- बहुत दुख हुआ, प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया
स्टूडेंट प्रोटेस्ट में शामिल हुए आमिर खान के भांजे इमरान खान, छात्रों संग मार्च करते वीडियो आई सामने
स्टूडेंट प्रोटेस्ट में शामिल हुए आमिर खान के भांजे इमरान खान, छात्रों संग मार्च करते वीडियो आई सामने
Himesh Reshammiya Career: हिमेश रेशमिया: 500 तैयार गानों के साथ रखा बॉलीवुड में कदम, फिर बन गए म्यूजिक के सुपरस्टार
हिमेश रेशमिया: 500 तैयार गानों के साथ रखा बॉलीवुड में कदम, फिर बन गए म्यूजिक के सुपरस्टार
Wednesday Box Office Collection Live Updates: बुधवार को 10 बजे तक 83 करोड़ के पार हुई 'द ओडिसी', जानें- 'धमाल 4' का हाल
Live Updates: बुधवार को 10 बजे तक 83 करोड़ के पार हुई 'द ओडिसी', जानें- 'धमाल 4' का हाल

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget