'आरएक्स 100' से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे सुनील शेट्टी के बेटे अहान, फिल्म की शूटिंग शुरू
अहान शेट्टी की इस फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है. ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि इस फिल्म का नाम तड़प रखा जा सकता है.

मुंबई: अभिनेता सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी जल्द ही बड़े पर्दे पर एक्टिंग करते दिखेंगे. अहान ने अपनी डेब्यू फिल्म फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है. यह साल 2018 की हिट तेलुगू फिल्म 'आरएक्स 100' की हिंदी रीमेक है.
प्रोडक्शन कंपनी नाडियाडवाला ग्रैंडसन के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट की एक पोस्ट में कहा गया, "पहली शूटिंग. पहला दिन. पहला क्लैप. हम इस खूबसूरत सफर पर एक साथ जाने के लिए तैयार हैं. बहुत कुछ है. अहान शेट्टी, साजिद नाडियाडवाला, मिलन लुथरिया और तारा सुतारिया."
ड्रामा फिल्म 'आरएक्स 100' के तेलुगू संस्करण में कार्तिकेय गुम्माकोंडा और पायल राजपूत ने काम किया था. रीमेक का निर्देशन मिलन लुथरिया द्वारा किया जा रहा है.
Ahan Shetty - son of Suniel Shetty - begins his journey in #Hindi films... His debut film - the #Hindi adaptation of #Telugu film #RX100 - begins filming today at a South Mumbai theatre... Costars Tara Sutaria... Directed by Milan Luthria... Produced by Sajid Nadiadwala. pic.twitter.com/GU94TuBfJK
— taran adarsh (@taran_adarsh) August 6, 2019
अहान शेट्टी की इस फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है. ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि इस फिल्म का नाम तड़प रखा जा सकता है. अहान ने अपने इंस्टा स्टोरी में एक तस्वीर शेयर की है.

इसमें अहान के अपोजिट तारा सुतारिया दिखेंगी. निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने कहा, "हमें अपनी फिल्म की हिरोइन मिल गई है और मैं कह सकता हूं कि तारा बहुत क्षमतावान ऐक्ट्रेस हैं. मुझे लगता है कि तारा और अहान की जोड़ी काफी रोमांटिक और दिलचस्प रहेगी. "
कुछ दिनों पहले सुनील शेट्टी ने बेटे के बारे में कहा, "वह मुझसे बहुत बेहतर है. इसलिए मैं तुलना से चिंतित नहीं हूं. अगर दर्शक उसे स्वीकार करते हैं, किस्मत उसके साथ है और अगर वह अच्छा काम करता है तो वह सफल जरूर होगा." 'बॉर्डर' के अभिनेता ने कहा, "वह प्रतिभावान है और वह तैयार है."
सुनील ने ये भी कहा, "जब आप बच्चों को समझाते हैं, वे आपको नहीं सुनते हैं लेकिन वे आपको हमेशा देखते हैं. मुझे लगता है उन्होंने मुझे जिंदगी भर देखा है. मेरे घर में लोग सुबह पांच बजे जागते हैं और 10 बजे तक सभी लोग सोने की तैयारी करने लगते हैं. अब यह उनके डीएनए में है." बता दें कि सुनील शेट्टी बेटी आथिया और बेटे अहान के साथ हफ्ते में एक या दो बार प्रैक्टिस करते हैं. सुनील कुछ दिनों पहले बताया, "मैंने और अहान ने साथ में बहुत तैयारी की है. आथिया जब प्रेरित होना चाहती है तो वह भी हमारे साथ अभ्यास करती है. जब मुझे लगता है कि मुझे प्रेरणा की जरूरत है, मैं उनके साथ अभ्यास करता हूं."Source: IOCL
























