एक्सप्लोरर

50 साल के हो चुके अक्षय ने कहा, उम्र ने किसी चीज पर असर नहीं डाला

एक एक्टर के तौर पर 26 साल की लंबी पारी खेलने वाले अक्षय ने लंबा रास्ता तय किया है, लेकिन उनका कहना है कि किसी भी नई फिल्म से जुड़ने पर वह युवा कलाकारों की तरह उत्साहित होते हैं.

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार 50 साल की उम्र के होने के बावजूद अपने लुक, आकर्षक शरीर, स्टंट और अपने जोश से अपनी उम्र को मात देते हुए नजर आते हैं. जहां उनका कहना है कि उनका जुनून उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है, वहीं फिल्म इंडस्ट्री के विशेषज्ञों का कहना है कि वो बेहतरीन कहानियों के जरिए खुद में बदलाव और नयापन लाते रहते हैं, जिसने उन्हें सफल होने में मदद की है.

फिल्म 'सौगंध' से करियर का आगाज करने वाले और 'खिलाड़ी' (1992) से पहली बार सफलता का स्वाद चखने वाले राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता जल्द ही स्टार प्लस के शो 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' में जज के रूप में नजर आएंगे.

एक एक्टर के तौर पर 26 साल की लंबी पारी खेलने वाले अक्षय ने लंबा रास्ता तय किया है, लेकिन उनका कहना है कि किसी भी नई फिल्म से जुड़ने पर वह युवा कलाकारों की तरह उत्साहित होते हैं.

Akshay-11

अक्षय ने कहा, "ईमानदारी से कहूं तो, मैं मानकर चलता हूं कि मैंने दो हफ्ते पहले ही शुरुआत की थी. आप गाना बजाएं 'वादा रहा सनम' और मैं उस पर डांस करना शुरू कर दूंगा. मैंने कभी भी अपनी दिलचस्पी और जुनून नहीं खोया."

अक्षय की झोली में फिलहाल 'पैडमैन', '2.0' और 'गोल्ड' है. इन सभी फिल्मों की थीम एक दूसरे से अलग है. फिल्मों को लेकर अक्षय की रोचक पसंद ही है, जो बॉलीवुड की कॉम्पिटिशन भरी दुनिया में आज भी उन्हें प्रासंगिक बनाए हुए है और इसी कारण वे आज भी पैसों के मामले में युवा अभिनेताओं को मात दे सकते हैं.

अक्षय के साथ 'जानवर' , 'अंदाज' आदि फिल्मों मे काम कर चुके फिल्मकार सुनील दर्शन का कहना है कि दर्शक अब उन्हें लेकर जागरूक हो गए हैं.  उन्होंने कहा, "हर फिल्म के साथ वह प्रगति कर रहे हैं और यह उनके जीवन का सौभाग्यशाली दौर है."

50 साल के हो चुके अक्षय ने कहा, उम्र ने किसी चीज पर असर नहीं डाला

फिल्म 'जोकर' में अक्षय का निर्देशन कर चुकीं फराह ने कहा, "मैं अक्षय को तब से जानती हूं जब वे फिल्म 'जो जीता वही सिकंदर' के लिए ऑडिशन देने आए थे. मुझे लगता है कि वह सच्चे सर्वाइवर और इन्वेंटर हैं, क्योंकि एक समय वह बी ग्रेड की फिल्में ही किया करते थे और फिर वास्तव में उन्होंने खुद को नए सांचे में ढाला."

फराह ने कहा कि वह एक एक्शन हीरो थे और फिर उन्होंने कॉमेडी के रोल निभाने शुरू कर दिए और अब वे सामाजिक तौर पर प्रासंगिक फिल्में करते हैं. यह शानदार बात है कि उनका करियर इतना लंबा रहा है, क्योंकि जब उन्होंने शुरुआत की थी, तब वह इतने बड़े कलाकार नहीं थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'क्या हर बेटी सच में सुरक्षित है?' नवरात्रि में महिलाओं की सुरक्षा पर राजपाल यादव ने उठाए सवाल
'क्या हर बेटी सच में सुरक्षित है?' नवरात्रि में महिलाओं की सुरक्षा पर राजपाल यादव ने उठाए सवाल
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
अमिताभ बच्चन के बर्थडे पर सुनील शेट्टी से कियारा-काजोल तक ने लुटाया प्यार, पोस्ट शेयर कर दी बधाई
अमिताभ बच्चन के बर्थडे पर सुनील शेट्टी से कियारा-काजोल तक ने लुटाया प्यार
लाइव: 'दृश्यम 3' का रविवार को बॉक्स ऑफिस धमाका, 3.30 बजे तक 297 पार हुआ कलेक्शन
लाइव: 'दृश्यम 3' का रविवार को बॉक्स ऑफिस धमाका, 3.30 बजे तक 297 पार हुआ कलेक्शन

वीडियोज

Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
Embed widget