एक्सप्लोरर

शादी के बाद दीपिका पादुकोण के घर शिफ्ट हो जाएंगे रणवीर सिंह?

Deepika-Ranveer Marriage: रणवीर सिंह शादी के बाद दीपिका पादुकोण के साथ उनके घर पर शिफ्ट हो जाएंगे. रणवीर तब तक दीपिका के घर रहेंगे जब तक की दोनों का ड्रीम होम तैयार नहीं हो जाता.

बॉलीवुड के सबसे हॉट कपल्स में शुमार रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी में अब बस कुछ ही दिन बाकी हैं. दोनों की शादी की रस्में भी जोर शोर से शुरू हो चुकी हैं. अब दोनों की शादी से जुड़ी एक और खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि शादी के बाद दीपिका नहीं बल्कि रणवीर अपना घर छोड़कर जाएंगे.

डीएनए की एक रिपोर्ट की मानें तो रणवीर - दीपिका से जुड़े एक बेहद करीबी सूत्र ने बताया है कि शादी के बाद रणवीर सिंह अपना घर छोड़कर दीपिका पादुकोण के घर पर रहने लग जाएंगे.

सूत्र के मुताबित, रणवीर और दीपिका लंबे समय से अपना ड्रीम होम तलाश कर रहे हैं, लेकिन उन्हें अभी तक अपनी पसंद का कोई घर नहीं मिल पाया है. साथ ही दोनों जल्दी बाजी में कोई फैसला भी नहीं लेना चाहते. इसलिए दोनों ने मिलकर ये फैसला लिया है कि रणवीर सिंह शादी के बाद दीपिका के साथ शिफ्ट हो जाएंगे. इसके पीछे की वजह ये है कि रणवीर अभी अपने परिवार के साथ रहते हैं और दीपिका अकेली रहती हैं. साथ ही रणवीर नहीं चाहते कि दीपिका अपना घर छोड़ें क्योंकि उन्होंने अपने दम पर इतने सालों में ये घर बनाया है.

बता दें कि दीपिका पादुकोण प्रभादेवी में रही है और रिपोर्ट्स की मानें तो शादी के बाद रणवीर भी कुछ वक्त के लिए वहीं शिफ्ट होंगे.

शुरू हुई शादी की रस्में

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं. रस्में निभाते हुए दोनों की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि रणवीर का घर सजा हुआ है और उनके गालों पर हल्दी, माथे पर टीका लगा हुआ है. तस्वीरों से साफ है कि उनकी हल्दी की रस्म पंजाबी रीति रिवाजों से हुई है.

वहीं, कुछ दिन पहले दीपिका पादुकोण के घर पर एक पूजा रखी गई थी. इस पूजा के दौरान दीपिका की तस्वीरें सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट शालीना नथानी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है.

दो बार शादी करेंगे रणवीर-दीपिका 

मिड डे ने सूत्रों के हवाले से लिखा है, ''दीपिका साउथ इंडियन हैं और रणवीर नॉर्थ इंडियन. इसलिए दोनों के परिवारों ने तय किया है कि वो दोनों ही पक्षों के रीति रिवाजों का सम्मान करते हुए दो तरीके से शादी करेंगे. 14 नवंबर को दीपिका रणवीर साउथ इंडियन रीति रिवाजों के अनुसार शादी करेंगे और अगले दिन वो पंजाबी स्टाइल में नॉर्थ इंडियन रीति रिवाजों से एक दूसरे के साथ फेरे लेंगे. ''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tiger Shroff Firing Case LIVE Updates: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला, पुलिस को मिली शूटर्स की बाइक, हमले के बाद एक्टर की पहली फोटो आई सामने
लाइव: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला, पुलिस को मिली शूटर्स की बाइक, हमले के बाद एक्टर की पहली फोटो आई सामने
'लोग मुझे बेडरूम दिखाते थे', कास्टिंग काउच पर राखी सावंत का बड़ा खुलासा
'लोग मुझे बेडरूम दिखाते थे', कास्टिंग काउच पर राखी सावंत का बड़ा खुलासा
बिखरे बाल, चेहरे पर परेशानी, फायरिंग के बाद आधी रात को टाइगर श्रॉफ से मिलने पहुंचीं दिशा पटानी
बिखरे बाल, चेहरे पर परेशानी, फायरिंग के बाद आधी रात को टाइगर श्रॉफ से मिलने पहुंचीं दिशा पटानी
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, मुंबई पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, मुंबई पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
इलेक्ट्रिक टूथब्रश दांतों को नुकसान तो नहीं पहुंचाता? जानें कैसे करता है काम
इलेक्ट्रिक टूथब्रश दांतों को नुकसान तो नहीं पहुंचाता? जानें कैसे करता है काम
Embed widget