एक्सप्लोरर

‘मणिकर्णिका' विवाद के बाद ‘सिमरन’ के लेखक अपूर्व असरानी ने भी लगाया कंगना पर आरोप

फिल्म ‘मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी’ के सह निर्देशक कृष के कंगना रनौत पर फिल्म पर अपना हक जमाने और जबरन उसका निर्देशन करने का आरोप लगाने के बाद अब अपूर्वा असरानी ने भी अदाकारा पर हमला बोला है.

फिल्म ‘मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी’ के सह निर्देशक कृष के कंगना रनौत पर फिल्म पर अपना हक जमाने और जबरन उसका निर्देशन करने का आरोप लगाने के बाद अब अपूर्वा असरानी ने भी अदाकारा पर हमला बोला है. असरानी और कंगना दोनों ने फिल्म ‘सिमरन’ का लेखन किया था. असरानी ने कंगना पर 2017 में आई फिल्म ‘सिमरन’ में उनके काम को कमतर करने का आरोप लगाया है. दो वर्ष से कंगना और असरानी के बीच इसको लेकर वाकयुद्ध जारी है और अब लेखक-संपादक खुलकर कृष के समर्थन में सामने आ गए हैं. Manikarnika Row: डायरेक्टर कृष पर कंगना की बहन के गंभीर आरोप, स्क्रीन शॉट शेयर करते हुए कई  गौरतलब है कि कंगना ने कृष के, फिल्म के बचे हुए हिस्से की दोबारा शूटिंग पूरी करने के लिए उपलब्ध ना होने पर फिल्म का निर्देशन करने की बात कही थी. लेकिन निर्देशक कृष ने इन सभी दावों को खारिज कर कहा कि उन्होंने एकसाथ शूटिंग शुरू की. उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म को ठीक से पूरा नहीं किया गया. असरानी ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा, ‘मणिकर्णिका...’ का भी दुर्भाग्यवश ‘सिमरन’ वाला हाल हुआ. लेखक ने कृष को कंगना के खिलाफ बोलने के लिए आगाह भी किया. असरानी ने कहा, ‘‘भाई कृष को सबसे अधिक नुकसान इससे पहुंचेगा कि वह आपकी विश्वसनीयता को खत्म करने के लिए एक भद्दा अभियान चलाएगी.’’ Box Office: 'मणिकर्णिका' ने जीता दर्शकों का दिल, फिल्म ने 5 दिनों में की धमाकेदार कमाई उन्होंने लिखा, ‘‘उससे भी बुरा यह है कि मीडिया का एक बड़ा धड़ा, विशेषकर तथाकथित नारीवादी हमारे पक्ष को नजरअंदाज कर देंगे जैसा कि उन्होंने केतन मेहता के समय किया था.’’ 'एक चुम्मा तू हमको उधार दे दे' गाना विवाद पर हाई कोर्ट ने दी गोविंदा को बड़ी राहत असरानी ने लिखा, ‘‘निर्देशक कृष ने पर्दाफाश किया कि कैसे कंगना ने मणिकर्णिका को ‘हाइजैक’ किया. ऐसा ही उन्होंने ‘सिमरन’ में किया था.’’ असरानी ने फिल्म के निर्देशक पर भी कंगना के साथ मिलकर उनपर निशाना साधने का आरोप लगाया. साथ ही कृष की मामले को सामने लाने के लिए सराहना भी की. मामले पर अपना पक्ष रखते हुए हंसल मेहता ने कहा ‘‘ जहां तक मुझे पता है यह बात अब खत्म हो चुकी है. असरानी ने अपना पक्ष रखने की ठानी क्योंकि कंगना से जुड़े विवाद में लोग उन्हें बार-बार खींचते रहते हैं.’’ मेहता ने कहा, ‘‘ फिल्म के दौरान जो हुआ, वह मेरी जिंदगी का हमेशा दर्द भरा हिस्सा रहेगा जिसे शायद कभी जीवनी में जगह मिले लेकिन वह सोशल मीडिया पर लोगों के जहर उगलने का स्रोत कभी नहीं बनेगा.’’ मनमोहन सिंह से लेकर नरेंद्र मोदी पर आ रही फिल्में, क्या आम चुनावों पर होगा इनका असर? उन्होंने कहा, ‘‘ मैं फिल्म की रिलीज से पहले चुप रहा क्योंकि फिल्म को नुकसान पहुंचाने का कोई मतलब नहीं था .... आखिरकार उससे कई लोगों की आजीविका जुड़ी थी. मैं फिल्म रिलीज होने के बाद भी इसलिए चुप रहा क्योंकि मैं संतुष्ट था कि अंतत: फिल्म रिलीज हो गई और मुझे उस सबसे दोबारा गुजरने की जरूरत नहीं है जो मैंने झेला. मुझे अपनी समझदारी से आगे बढ़ना था.’’ निर्देशक-निर्माता पूजा भट्ट ने भी कृष समर्थन किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोविंदा-सुनीता के रिश्ते पर छिड़ी बहस, कश्मीरा शाह ने पूछा- सच्चा प्यार ऐसा दिखता है?
गोविंदा-सुनीता के रिश्ते पर छिड़ी बहस, कश्मीरा शाह ने पूछा- सच्चा प्यार ऐसा दिखता है?
Box Office: चौथे दिन शाम 4 बजे तक 84 करोड़ के पार हुई 'आवारापन 2', जानें- बंटवारा 1947 का कलेक्शन
चौथे दिन 4 बजे तक 84 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
Awarapan 2 ओवरसीज में बनी इमरान हाशमी की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, इन देशों में की सबसे ज्यादा कमाई
'आवारापन 2' ओवरसीज में बनी इमरान हाशमी की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'सवाल करो, गुलामी नहीं...', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर प्रकाश राज का हमला
'सवाल करो, गुलामी नहीं...', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर प्रकाश राज का हमला

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
फडणवीस करेंगे केंद्र की राजनीति? PM से मिलने के बाद साफ की तस्वीर
फडणवीस करेंगे केंद्र की राजनीति? PM से मिलने के बाद साफ की तस्वीर
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget