एक्सप्लोरर

2018 ही नहीं, साल 2019 में भी रहेगी बॉलीवुड वेडिंग्स की धूम, ये कपल्स कर सकते हैं शादी

साल 2018 बॉलीवुड में पूरी तरह से शादियों का साल रहा, लेकिन साल 2019 भी इस मामले में पीछे नहीं रहने वाला है. इस साल भी कई बॉलीवुड कपल्स शादी के बंधन में बंध सकते हैं.

नई दिल्ली: बॉलीवुड में साल 2018 कई मायनों में बेहद खास रहा. कहीं ब्रेक-अप की खबरें चर्चा में रहीं तो कहीं नए बॉलीवुड कपल्स की खबरें सुर्खियां बनीं. लेकिन, सबसे ज्यादा चर्चा पिछले साल होने वाली शादियों की रही. एक तरफ जहां रणवीर-दीपिका और निक-प्रियंका की शादी पूरी दुनिया ने देखी तो वहीं दूसरी ओर नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने चुपचाप शादी कर ली. बॉलीवुड की फैशन क्वीन सोनम कपूर ने भी साल 2018 में शादी कर ली. वहीं, अपनी कॉमेडी से लोगों के दिलों पर राज करने वाले कपिल शर्मा भी गिन्नी चतरथ के साथ शादी के बंधन में बंध गए.

साल 2018 बॉलीवुड में पूरी तरह से शादियों का साल रहा, लेकिन साल 2019 भी इस मामले में पीछे नहीं रहने वाला है. इस साल भी कई बॉलीवुड कपल्स शादी के बंधन में बंध सकते हैं. हम आपको ऐसे ही कुछ बॉलीवुड कपल्स के बारे में बता रहे हैं जो काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और इस साल शादी कर सकते हैं.

1) रणबीर कपूर और आलिया भट्ट

2018 ही नहीं, साल 2019 में भी रहेगी बॉलीवुड वेडिंग्स की धूम, ये कपल्स कर सकते हैं शादी हमारी इस लिस्ट में सबसे पहला नाम रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का आता है. इन दोनों की काफी समय से एक-दूसरे को डेट करने की खबरें आ रही हैं. उम्मीद की जा रही है कि ये जल्द ही शादी कर सकते हैं. आलिया ने इस बार नए साल का जश्न भी रणबीर की फैमिली के साथ मनाया. काफी वक्त पहले आलिया ने करन जौहर के फेमस शो 'कॉफी विद करन' में इस बात का इकरार किया था कि वो रणबीर से शादी करना चाहती हैं. और, रणबीर ने भी एक इंटरव्यू में कहा था कि वो भी अब शादी करना चाहते हैं. फिलहाल, रणबीर और आलिया अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में साथ नजर आने वाले हैं.

2) अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा

2018 ही नहीं, साल 2019 में भी रहेगी बॉलीवुड वेडिंग्स की धूम, ये कपल्स कर सकते हैं शादी रणबीर-आलिया के बाद साल 2019 में शादी करने वालों में दूसरा नाम अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का है. अरबाज खान से तलाक के बाद ही मलाइका की अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप की खबरें सामने आई थीं. ये दोनों लगभग हर इवेंट में एक-दूसरे के साथ ही दिखते हैं. पहले कैमरे के सामने ये दोनों एक-दूसरे के साथ नजर आने से बचते थे, लेकिन अब नए साल में इन्होंने अपने रिश्ते को एक कदम आगे बढ़ाया है. दरअसल, अर्जुन कपूर के चाचा संजय कपूर ने न्यू ईयर पार्टी रखी थी, जिसमें इन दोनों की करीबियां खुले तौर पर दिखी. पार्टी के बाद अर्जुन कपूर मलाइका का हाथ थामे घर के लिए रवाना होते दिखे. अब ऐसे में ये तो लाजमी है कि बहुत जल्द ये कपल शादी कर सकता है.

3) वरुन धवन और नताशा दलाल

2018 ही नहीं, साल 2019 में भी रहेगी बॉलीवुड वेडिंग्स की धूम, ये कपल्स कर सकते हैं शादी हमारी लिस्ट में तीसरा नाम वरुन धवन और नताशा दलाल का है. ये दोनों बचपन से ही दोस्त हैं और लगता है कि ये दोस्ती साल 2018 में एक रिश्ते का रूप ले सकती है. वरुन और नताशा के रिलेशनशिप की खबरें तब सामने आई थीं, जब वरुन ने 'कॉफी विद करन' में इस बात को स्वीकार किया था. उन्होंने कहा था कि वो नताशा को काफी समय से डेट कर रहे हैं. वरुन इस रिलेशनशिप को लेकर काफी सीरियस दिखते हैं, तभी तो वो किसी इवेंट में भी जाते हैं तो अक्सर नताशा उनके साथ ही दिखती हैं. उम्मीद की जा रही है कि ये दोनों नवंबर महीने में एक-दूसरे से शादी कर सकते हैं.

4) टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी

2018 ही नहीं, साल 2019 में भी रहेगी बॉलीवुड वेडिंग्स की धूम, ये कपल्स कर सकते हैं शादी इस लिस्ट में अगला नंबर है 'फ्लाइंग जट' यानि टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी का. ये एक ऐसा कपल है जिसके रिलेशनशिप में ब्रेक-अप और पैच-अप की खबरें लगातार सुर्खियां बनती रही हैं. कयास लगाए जा रहे हैं कि ये दोनों भी जल्द एक-दूजे के होने वाले हैं. फिलहाल ये कपल मालदीव में क्वालिटी टाइम बीता रहे हैं, लेकिन ये दोनों वहां एक साथ हैं इसकी कोई खबर नहीं है. हालांकि, जब कोई इवेंट होता है तो अक्सर ये कपल एक-साथ ही दिखते हैं और इन्हें साथ देखकर इनके फैन्स भी काफी खुश होते हैं. टाइगर और दिशा ने फिल्म 'बागी 2' में साथ काम किया था और इस जोड़ी को काफी सराहा गया था.

5) राजकुमार राव और पत्रलेखा

2018 ही नहीं, साल 2019 में भी रहेगी बॉलीवुड वेडिंग्स की धूम, ये कपल्स कर सकते हैं शादी

साल 2019 में शादी करने वालों में एक नाम राजकुमार राव का है. राजकुमार जल्द ही अपनी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा के साथ शादी के बंधन में बंध सकते हैं. इस कपल ने नया साल भी एक-साथ लंदन में मनाया. पत्रलेखा भी एक्ट्रेस हैं और उनकी पहली फिल्म 'सिटी लाइट्स' थी, जिसमें उनके अपोजिट राजकुमार राव थे. ये दोनों एक-दूसरे को उसी वक्त से डेट कर रहे हैं. राजकुमार फिलहाल एक हॉरर मूवी के लिए काम कर रहे हैं.

ये थी उन लोगों की लिस्ट जिनके घर साल 2019 में शहनाईयां बजने की उम्मीद है. इनके फैन्स भी यही चाहेंगे कि जल्द-से-जल्द ये बॉलीवुड कपल शादी कर लें और 2019 को भी बॉलीवुड की शादियों का साल बना दे.

ये भी देखें: आलिया ने कहा वो रणबीर को इस तरह से करना चाहती हैं प्रोटेक्ट 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Thursday Box Office Updates: 'वेलकम 3' ने आलिया भट्ट की 'अल्फा' से ज्यादा कमाया, जानें गुरुवार का कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'वेलकम 3' ने आलिया भट्ट की 'अल्फा' से ज्यादा कमाया, जानें गुरुवार का कलेक्शन
सोहेल खान और Seema Sajdeh का तलाक क्यों हुआ, 24 साल की शादी क्यों टूटी?
सोहेल खान और सीमा सजदेह का तलाक क्यों हुआ, 24 साल की शादी क्यों टूटी?
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
Cheque Bounce Case: राजपाल यादव के लिए कल का दिन अहम, दिल्ली हाईकोर्ट सुनाएगी फैसला
चेक बाउंस मामला: राजपाल यादव के लिए कल का दिन अहम, दिल्ली हाईकोर्ट सुनाएगी फैसला

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget