एक्सप्लोरर

आदित्य चोपड़ा ने फिर बढ़ाया मदद का हाथ, बॉलीवुड के बुजुर्गों और महिलाओं का कुछ यूं रखेंगे ख्याल

यशराज फिल्म्स के मालिक आदित्य चोपड़ा बॉलीवुड के से जुड़े बुजुर्गों और महिलाओं की मदद के लिए आगे आए हैं. वह यश चोपड़ा फाउंडेशन के तहत 'यश चोपड़ा साथी इनीशिएटिव' की शुरुआत कर रहे हैं. इस पहल में वह बुजुर्गों और महिलाओं को पांच-पांच हजार रुपए देंगे.

मुम्बई: बॉलीवुड में शूटिंग लगभग पूरी तरह से ठप है. ऐसे में रोजाना काम कर पैसा कमानेवाले दिहाड़ी मजदूर एक बार फिर से संकट के दौर से गुजर रहे हैं. इसी संकट के मद्देनजर यशराज फिल्म्स के मालिक आदित्य चोपड़ा ने एक नई पहल करते हुए इंडस्ट्री से जुड़े बुजुर्गों और महिलाओं पर ध्यान केंद्रित कर उनकी मदद का फैसला किया है. 

'यश चोपड़ा फाउंडेशन' की ओर से 'यश चोपड़ा साथी इनीशिएटिव' की नई पहल के तहत आदित्य चोपड़ा की ओर से बॉलीवुड में काम करनेवाले 60 साल से अधिक उम्र के बुजुर्ग मजदूरों और हर उम्र की ऐसी महिलाओं को 5000-5000 रुपये दिये जाएंगे जिनका काम कोरोना संकट से प्रभावित हुआ है और जिन्हें पैसों की सख्त जरूरत है. इसी के साथ इस इनिशिएटिव के तहत महीने भर तक परिवार के 4 लोगों के हिसाब से हजारों दिहाड़ी मजदूरों को राशन किट भी बांटे जाएंगे. 

खुद करवाना होगा रजिस्ट्रेशन

'यश चोपड़ा साथी इनिशिएटिव' की ओर मदद पाने के लिए इंडस्ट्री के जरूरतमंद और पात्र वर्करों को यश चोपड़ा फाउंडेशन की वेबसाइट पर खुद से संबंधित तमाम जानकारियां मुहैया कराते हुए अर्जी देनी होगी.

30 हजार मजदूरों को दोनों बार की जैब

उल्लेखनीय है कि हाल ही में 'यश चोपड़ा फाउंडेशन की ओर से इंडस्ट्री के 30,000 मजदूरों को मुफ्त में दोनों बार वैक्सीन लगवाने की पहल की गई थी. इससे संबंधित एक खत आदित्य चोपड़ा की ओर से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लिखा गया था. इस खत के जरिए सरकार से अपील की गई थी कि सरकार मजदूरों को मुफ्त में टीका लगवाने के लिए वैक्सीन उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाए. खत में इस बात का भी उल्लेख किया गया था कि मुफ्त वैक्सीनेशन के साथ ही इन सभी मजदूरों की आवाजाही और अन्य तरह का खर्च भी 'यश चोपड़ा फाउंडेशन' ही वहन करेगा.

पिछले साल भी मदद की गई थी

बता दें कि पिछले साल कोरोना काल में लॉकडाउन के दौरान आदित्य चोपड़ा की ओर से इंडस्ट्री के 3000 मजदूरों को 5000-5000 रुपये की मदद की गई थी. इसके अलावा, उनकी ओर से पिछले साल भी हजारों मजदूरों के लिए राशन की व्यवस्था भी की गई थी.

ये भी पढ़ें-

Kangana Ranaut Corona Positive: कोरोना से संक्रमित हुईं कंगना रनौत, घर में हुईं क्वारंटीन

बंगाली बुक में अंकिता लोखंडे के साथ सुशांत सिंह राजपूत की तस्वीर हो रही इस्तेमाल, फैन्स बोले- हमें गर्व है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ईठा' से बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचाने आ रहीं श्रद्धा कपूर, इस दिन आएगा ट्रेलर
इस दिन रिलीज होगा 'ईठा' का ट्रेलर, बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचाएंगी श्रद्धा कपूर
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
क्या आने वाली है 'भेड़िया 2'? वरुण धवन और कृति सेनन की मुलाकात ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
क्या आने वाली है 'भेड़िया 2'? वरुण धवन और कृति सेनन की मुलाकात ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Bihar MLC Election Results LIVE: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन, नीरज के यहां बज रहा शंख, पटना में भारी हंगामा
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन, नीरज के यहां बज रहा शंख, पटना में हंगामा
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
Embed widget