एक्सप्लोरर

Box Office Collection: 'सत्यप्रेम की कथा' के आते ही लाखों में सिमटी प्रभास की 'आदिपुरुष' की कमाई, ‘जरा हटके जरा बचके’ को भी हुआ भयंकर नुकसान

Box Office Collection:सिनेमाघरों में अब 'सत्यप्रेम की कथा' रिलीज हो चुकी है ऐसे में 'आदिपुरुष' की कमाई की लंका ही लग गई है. वहीं 'जरा हटके जरा बचके' का कलेक्शन भी अब बेहद कम हो गया है.

Box Office Collection: कार्तिक-कियारा की म्यूजिकल रोमांटिक फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' बकरीद के मौके पर यानी गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म के आते ही 'आदिपुरुष' और 'जरा बटके जरा बचके' का गेम बॉक्स ऑफिस पर खत्म हो गया है.  बड़े बजट में बनी एपिक रामायण पर बेस्ड फिल्म ‘आदिपुरुष’ का बस ओपनिंग वीकेंड शानदार रहा था. उसके बाद तो फिल्म अपने खराब डायलॉग और किरदारों को तोड़-मरोड़कर पेश किए जाने को लेकर ऐसी विवादों में फंसी की इसके बैन की मांग शुरू हो गई. वहीं फिल्म की कमाई में भी भयंकर गिरावट आई.

इधर विक्की-कौशल और सारा अली खान की फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ बेशक कम बजट में बनी है लेकिन इसने ‘आदिपुरुष’ को भी घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया और अच्छा खासा कलेक्शन कर लिया. चलिए यहां जानते हैं ‘आदिपुरुष’ ने रिलीज के 14वें दिन और ‘जरा हटके जरा बचके’ ने रिलीज के 28वें दिन कितना कारोबार किया है?

‘आदिपुरुष’ ने रिलीज के 14वें दिन कितना किया कलेक्शन
ओम राउत के निर्देशन में बनी फिल्म ‘आदिपुरुष’ का विवादों ने बेड़ा गर्क कर दिया. जिस फिल्म की रिलीज का ऑडियंस बेसब्री से इंतजार कर रही थी उसके सिनेमाघरों में पहुंचने के बाद बवाल मच गया. आलम ये है कि इस फिल्म से ऑडियंस अब इतनी नाराज हो गई है कि इसके बैन की मांग तेज हो रही है. इन सबके बीच ‘आदिपुरुष’ की कमाई का बंटाधार हो चुका है. फिल्म की कलेकस्न अब लाखों में समिट गया है. वहीं अब ‘आदिपुरुष’ के रिलीज के 14वें दिन की कमाई के आंकड़े भी आ गए हैं जो बेहद चौंका देने वाले हैं.

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘आदिपुरुष’ ने रिलीज के 14वें दिन यानी दूसरे गुरुवार को महज 90 लाख का कारोबार किया है जो फिल्म का अब तक का सबसे कम कलेक्शन है. इसी के साथ ‘आदिपुरुष’ की कुल कमाई अब 281.98 करोड़ रुपये हो गई है.

जरा हटके जरा बचके ने 28वें दिन कितना कलेक्शन किया?
‘जरा हटके जरा बचके’ फिल्म में पहली बार विक्की और सारा अली खान की जोड़ी पर्दे पर नजर आई थी. 2 जून को रिलीज हुई इस फिल्म को ऑडियंस ने खूब प्यार दिया है. फिल्म में सारा और विक्की की रोमांटिक केमिस्ट्री ऑडियंस को बेहद पसंद आई है. इसी के साथ कम बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खूब नोट छाप लिए और अपनी लागत से डबल कमाई भी कर ली है. वहीं अब फिल्म के रिलीज के 28वें दिन की कमाई के आंकड़े भी आ गए हैं. सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक जरा हटके जरा बचके की कमाई में 28वें दिन भारी गिरावट आई और इसने बॉक्स ऑफिस पर महज 50 लाख का कारोबार किया. इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन अब 82.31 करोड़ रुपये हो गया है. 

ये भी पढ़ें: -Avika Gor Birthday: 'बाल विवाह' करके सुर्खियों में आ गई थीं अविका, खुद को आईने में देख निकल पड़े थे आंसू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मंडे टेस्ट में पास हुई इमरान हाशमी की Awarapan 2, अक्षय-अजय की फिल्मों के रिकॉर्ड भी किए ध्वस्त
मंडे टेस्ट में पास हुई 'आवारापन 2', अक्षय-अजय की फिल्मों के रिकॉर्ड भी किए ध्वस्त
Box Office: चौथे दिन 91 करोड़ के पार हुई 'आवारापन 2', जानें- बंटवारा 1947 का कलेक्शन
चौथे दिन 91 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
हेमा मालिनी ने किया सनी देओल की 'बंटवारा 1947' का रिव्यू, कहा- 'नफरत से ज्यादा इंसानियत जरूरी'
हेमा मालिनी ने किया सनी देओल की 'बंटवारा 1947' का रिव्यू, कहा- 'नफरत से ज्यादा इंसानियत जरूरी'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget