एक्सप्लोरर

'मुक्ति भवन' का विषय है गंभीर, अंदाज हल्का-फुल्का : आदिल हुसैन

नई दिल्ली: फिल्मी पर्दे के जरिए सामाजिक मुद्दों पर चोट करने वाले अभिनेता आदिल हुसैन अपनी नई फिल्म 'मुक्ति भवन' में कुछ अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं. बड़ी बात को हल्के-फुल्के अंदाज में बयां करने वाली इस फिल्म को लेकर आदिल का कहना है कि इस फिल्म का विषय गंभीर है, लेकिन यह गंभीर फिल्म नहीं है.

सात अप्रैल को रिलीज हो रही 'मुक्ति भवन' के प्रचार के लिए दिल्ली आए आदिल ने बताया, "यह फिल्म एक पिता और बेटे की कहानी है. इस फिल्म में पिता की मोक्ष पाने की इच्छा पूरी करने के लिए बेटा उन्हें लेकर काशी आता है."

आदिल को 'पार्च्ड' और 'लाइफ ऑफ पाई' में निभाए गए गंभीर किरदारों के लिए जाना जाता है, इस फिल्म को भी क्या सीरियस ड्रामा कहा जाएगा, इस पर आदिल ने कहा, "यह गंभीर मुद्दे को हल्के-फुल्के अंदाज में बयां करने वाली फिल्म है. इस फिल्म का विषय वाकई में गंभीर है. फिल्म को देखने के दौरान लोगों के चेहरे पर मुस्कुराहट, हंसी, आंसू, आश्चर्य कई भाव आएंगे."

उन्होंने कहा, "यह फिल्म दर्शकों को संपूर्ण मनोरंजन के साथ संदेश भी देगी. हमें नहीं पता कि कल क्या होगा, लेकिन हम कल की चिंता में अपने आज को भूल जाते हैं, इस फिल्म में लोगों को अपने वर्तमान को हंसते हुए खुलकर जीने का संदेश दिया गया है."

muktitwo

किरदार के चुनाव के पीछे का कारण पूछे जाने पर आदिल ने बताया, "मुझे फिल्म का किरदार बहुत पसंद आया. यह एक मध्यमवर्गीय परिवार का शख्स है, जो अपनी रोज-मर्रा के कामों में उलझा रहता है, एक दिन अचानक उसका पिता उसे कहता है कि उनका अंतिम समय आ गया है और वह काशी जाना चाहते हैं, तो न चाहते हुए भी वह सब काम छोड़कर उनके साथ जाता है."

आदिल कहते हैं, "मुझे ऐसा लगता है कि ज्यादातर परिवारों में बेटे और बाप की बीच अक्सर कम संवाद होता है. आप फिल्म में देखेंगे कि जब ये दोनों काशी में रहते हैं तो इनके बीच कई तरह की बातें होती हैं."

आदिल ने 'पार्च्ड', 'द रिलक्टेंट फंडामेंटलिस्ट', 'इश्किया' और 'लाइफ ऑफ पाई' जैसी प्रशंसित फिल्में की हैं.

आदिल से जब पूछा गया कि क्या वह व्यावसायिक फिल्मों के दौर से खुश हैं, तो उन्होंने कहा, "फिल्म बनाना एक कला है, जिसके लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है. अगर आप आम लोगों, सामाजिक मुद्दों और प्रांसगिक विषयों पर फिल्म बनाना चाहते हैं तो इसके लिए बहुत कुछ करना पड़ेगा, लेकिन वहीं अगर आप सिर्फ पैसा कमाने के लिए फिल्म बनाना चाहते हैं, तो फिर आप कुछ भी कर सकते हैं. व्यावसायिक फिल्मों में यह बात देखने को मिलती है."

still_125736_1-h_2016

ऐसे समय में, जब देश में लोगों से देशप्रेम व देशभक्ति का सबूत मांगा जा रहा है, क्या आपको लगता है कि देश में आपसी सौहार्द और भाईचारे की भावना में कमी आई है, उन्होंने कहा, "मुझे बिलकुल नहीं लगता है कि देश में ऐसा माहौल है, बल्कि यह सब हमें टेलीविजन चैनलों और अखबारों पर ही देखने को मिलता है. निजी जीवन में किसी को किसी से कोई शिकायत नहीं है और जो थोड़ी-बहुत घटनाएं हो रही हैं, वह हर दौर की सरकार के समय में हुई हैं.

आदिल ने कहा, "भारत में हर धर्म, भाषा और जाति के लोग रहते हैं. यहां विविधता है, जिसका हमें जश्न मनाना चाहिए, संकीर्णता से ऊपर उठना चाहिए."

इस फिल्म की ऐसी कोई एक खास बात है, जिसने आपको इसे करने को प्रेरित किया? इस सवाल पर उन्होंने कहा, "इस फिल्म को करने के पीछे एक खास बात है और वह है मृत्यु. मृत्यु को लेकर हर किसी को अज्ञानता है, वह बस केवल डरते हैं. इसके बारे में चर्चा नहीं की जाती. हम मान लेते हैं कि हम हजारों साल जीएंगे और उसी अनुसार अपना जीवन जीते जाते हैं, जबकि मृत्यु का कोई भरोसा नहीं होता है."

आदिल दार्शनिक अंदाज में बोले, "अगर आप मानकर चलते हैं कि आपका यह पल आखिरी पल है तो आप इस पल में अपने सबसे महत्वपूर्ण कामों को पूरा करेंगे. हमने इस फिल्म में बताया है कि अपने कल से ज्यादा आज पर ध्यान देना चाहिए."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Randeep Hooda Post: बेटी न्योमिका की पहली 'चावल रस्म' पर रणदीप हुड्डा ने परिवार संग बिताए खास पल
बेटी न्योमिका की पहली 'चावल रस्म' पर रणदीप हुड्डा ने परिवार संग बिताए खास पल
कैसे शुरू हुई यामी गौतम और आदित्य धर की लव स्टोरी? एक्ट्रेस ने खुद सुनाई कहानी, कहा- 'टीम को भी पता नहीं चला'
कैसे शुरू हुई यामी गौतम और आदित्य धर की लव स्टोरी? एक्ट्रेस ने खुद सुनाई कहानी, कहा- 'टीम को भी पता नहीं चला'
गोविंदा से प्रीति जिंटा तक, सालों बाद इन सितारों की होगी बड़े पर्दे पर वापसी, इन फिल्मों से मचाएंगे गदर
गोविंदा से प्रीति जिंटा तक, सालों बाद इन सितारों की होगी बड़े पर्दे पर वापसी, इन फिल्मों से मचाएंगे गदर
Meenakshi Recreates Nagin Song: 'नागिन' वाले सुनहरे दौर में लौटीं मीनाक्षी शेषाद्रि, रिक्रिएट किया 'नाचे नागिन गली गली' का आइकॉनिक गाना
'नागिन' वाले सुनहरे दौर में लौटीं मीनाक्षी शेषाद्रि, रिक्रिएट किया 'नाचे नागिन गली गली' का आइकॉनिक गाना

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का बनाया सबसे बड़ा स्कोर
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
Embed widget