एक्सप्लोरर

ब्रेन स्ट्रोक का शिकार अभिनेत्री सुरेखा सीकरी की हालत में सुधार, आईसीयू से किया गया शिफ्ट

2018 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म 'बधाई हो' में 75 वर्षीय सुरेखा सीकरी ने एक अहम भूमिका निभाई थी. इस किरदार को निभाने के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था.

मुंबई: अपने उम्दा अभिनय के लिए 3 बार नैशनल अवॉर्ड जीत चुकीं अभिनेत्री सुरेखा सीकरी की तबीयत में पहले से काफी सुधार आया है और ऐसे में आज रात उन्हें आईसीयू से डिलक्स रूम में शिफ्ट कर दिया गया है. सुरेखा सीकरी की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है.

उल्लेखनीय है कि सुरेखा सीकरी मंगलवार को एक बार फिर से ब्रेन स्ट्रोक का शिकार हो गयीं थीं. ऐसे में एक बार फिर से उनके शरीर का एक हिस्सा लकवाग्रस्त हो गया था, जिसके चलते मंगलवार को उन्हें मुम्बई के जुहू स्थित क्रिटी केयर अस्पताल में दाखिल कराया गया था.

सुरेखा सीकरी के टैलेंट एजेंट विवेक ने एबीपी न्यूज़ से कहा, "सुरेखाजी की हालत में पहले से काफी सुधार देखा जा रहा है और उनकी हालत खतरे से बाहर है." एबीपी न्यूज़ ने जब डिस्चार्ज को लेकर सवल किया, तो उन्होंने कहा, "डिस्चार्ज के बारे में फिलहाल तो निश्चित रूप से कुछ नहीं कहा जा सकता है और पूरी तरह से ठीक हो जाने के बाद डॉक्टर इसपर फैसला लेंगे, लेकिन वो पहले से काफी बेहतर महसूस कर रही हैं."

बता दें कि दो साल पहले यानि नवंबर 2018 में भी सुरेखा सीकरी ब्रेन स्ट्रोक का शिकार हुईं थीं और उनके शरीर का बायां हिस्सा लकवाग्रस्त हो गया था. उस वक्त भी उन्हें लम्बे समय तक अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था. एक अन्य सूत्र ने एबीपी न्यूज़ को बताया ख सुरेखाजी फिलहाल बात कर पा रही हैं, मगर उठने और चलने-फिरने में उन्हें थोड़ी दिक्कतें पेश आ रही हैं.

2018 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म 'बधाई हो' में 75 वर्षीय सुरेखा सीकरी ने एक अहम भूमिका निभाई थी. इस किरदार को निभाने के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था. इससे पहले वे 'तमस' (1988) और 'मम्मो' (1995) के लिए भी सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकी हैं.

उल्लेखनीय है कि मार्च में देशभर में लागू किये गये लॉकडाउन के दौरान शूटिंग पर रोक और फिर 65 साल से अधिक उम्र के कलाकारो‌ं पर शूटिंग करने पर लगी रोक के चलते वे किसी तरह की शूटिंग में हिस्सा नहीं ले पा रहीं थीं, जिससे वे खासा नाराज थीं. हाल ही में शूटिंग के लिए लगी बंदिशें हटने के बाद वे एक बार फिर से शूटिंग करने को लेकर काफी उत्साहित थीं, मगर एक बार फिर से वे ब्रेन स्ट्रोक का शिकार हो गयीं.

ये भी पढ़ें:

ड्रग्स एंगल में हो रही पूछताछ में NCB को दिए रिया ने बॉलीवुड से जुड़े कुछ नाम, सारा अली खान का नाम भी शामिल  कोरोना महामारी के चलते दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ा, इन संकेतों को ना करें नजरअंदाज 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: बबीता ने खुद को बताया 'बेगुनाह', मुंबई में हथियार पहुंचाने का आरोप
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: बबीता ने खुद को बताया 'बेगुनाह', मुंबई में हथियार पहुंचाने का आरोप
साउथ ओटीटी रिलीज, इस हफ्ते ये 4 फिल्में-सीरीज करेंगी धमाका, छा जाने को तैयार विजय सेतुपति
साउथ ओटीटी रिलीज, इस हफ्ते ये 4 फिल्में-सीरीज करेंगी धमाका
टाइगर श्रॉफ केस के बाद रणबीर-कार्तिक के फुटबॉल खेलने पर लगी रोक! हमले के बाद उठाया बड़ा कदम
टाइगर केस के बाद रणबीर-कार्तिक के फुटबॉल खेलने पर रोक! उठाया बड़ा कदम
‘अवतार’ फिल्म से जुड़े मीम्स पर गोविंदा का जवाब, बोले - मुझे तो कीचड़ में ही खिलना है
‘अवतार’ फिल्म से जुड़े मीम्स पर गोविंदा का जवाब, बोले - मुझे तो कीचड़ में ही खिलना है

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
Embed widget