एक्सप्लोरर

Bholaa vs Kaithi: एक्शन और बजट ही नहीं किरदार में भी हुए बदलाव! जानिए कितनी अलग है 'कैथी' की ऑफिशियल रीमेक 'भोला'

Ajay Devgn Bholaa: अजय देवगन की फिल्म भोला तमिल हिट फिल्म कैथी की हिंदी रीमेक है. जानिए इस मूवी में किस तरह के बदलाव हुए हैं.

Ajay Devgn Bholaa: अजय देवगन इन दिनों अपनी नई फिल्म भोला को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. ये फिल्म बहुत जल्द सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. 6 मार्च को 'भोला' का धमाकेदार ट्रेलर लॉन्च हुआ, जिसे लोगों ने बहुत पसंद किया. ये तमिल हिट फिल्म कैथी की हिंदी रीमेक है, जिसमें कार्थी ने लीड रोल निभाया था. आइये जानते हैं कि 'भोला' ऑरिजनल फिल्म से कितनी अलग होगी.

पुलिस ऑफिसर के रोल में तब्बू

'भोला' ऑफिशियल रीमेक है, लेकिन इसकी कहानी में कुछ बदलाव भी देखने को मिल रहे हैं. फिल्म में तब्बू पुलिस ऑफिसर के रोल में नजर आएंगी, लेकिन 'कैथी' में सुशील कुमार ने पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाया था, जो कि एक मेल रोल था. हो सकता है कि 'दृश्यम' और 'दृश्यम 2' की सफलता के बाद अजय देवगन और तब्बू के बीच आंख मिचौली के खेल को एक बार फिर 'भोला' में आजमाया जा रहा हो.

लव स्टोरी की झलक

साउथ एक्ट्रेस अमाला पॉल भी भोला का हिस्सा हैं, जो अजय देवगन के लव इंटरेस्ट के रोल में नजर आएंगी. इसका गाना नजर लग जाएगी भी रिलीज हो चुका है. जिससे मूवी में लव स्टोरी एंगल का पता चलता है, लेकिन कैथी मूवी में ऐसा कोई भी एंगल नहीं था.

एक्शन-स्टंट स्केल 

भोला फिल्म के ट्रेलर से साफ जाहिर हो चुका है कि इसमें अजय देवगन दमदार एक्शन और स्टंट सीक्वेंस करते हुए नजर आएंगे. इसका एक्शन स्केल 'कैथी' के मुकाबले बहुत तगड़ा है. 'कैथी' में जहां कार्थी गुंडों पर लात और मुक्के बरसा रहे थे, तो 'भोला' के ट्रेलर में अजय देवगन कभी बाइक से तो कभी हवा में उड़ते हुए दुश्मनों के छक्के उड़ाते हुए दिख रहे हैं. 

फिल्म का बजट

रिपोर्ट्स की मानें तो कैथी फिल्म 25 करोड़ रुपये में बनकर तैयार हो गई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस का किया था. दूसरी तरफ, 'भोला' के ट्रेलर साफ है कि इसकी मेकिंग में तगड़ा पैसा खर्च किया गया है. इसका विजुअल इफेक्ट्स कमाल का है और इसे थ्रीडी में शूट किया गया है. अजय देवगन अपनी फिल्मों के टेक्निकल आस्पेक्ट के हर बारीकी पर काम करते हैं. 

इस दिन रिलीज होगी 'भोला'
गौरतलब है कि अजय देवगन की फिल्म भोला 30 मार्च, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. इसमें तब्बू के अलावा विनीत कुमार, दीपक डोबरियाल, गजराज राव जैसे सितारे नजर आएंगे. इसका निर्देशन खुद अजय देवगन ने किया है. इससे पहले वह 'शिवाय', 'यू मी और हम' और 'रनवे 34' जैसी फिल्मों का डायरेक्शन कर चुके हैं.

यह भी पढ़ें-Ranbir Kapoor की एक्टिंग के कायल हुए Luv Ranjan, 'तू झूठी मैं मक्कार' की रिलीज से पहले ऑफर की दो फिल्में!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईद 2027 पर सलमान खान संग प्रभास का नहीं होगा क्लैश? टलेगी 'स्पिरिट' की रिलीज?
ईद 2027 पर सलमान खान संग प्रभास का नहीं होगा क्लैश? टलेगी 'स्पिरिट' की रिलीज?
Box Office: 5वें दिन 10 तक 98 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
5वें दिन 10 तक 98 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
आयशा खान ने कर ली सगाई? मिस्ट्री मैन संग शेयर की प्रपोजल फोटोज!
आयशा खान ने कर ली सगाई? मिस्ट्री मैन संग शेयर की प्रपोजल फोटोज!
बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' ने तोड़ा इन 10 फिल्मों का रिकॉर्ड, 'गदर' भी रह गई पीछे
बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' ने तोड़ा इन 10 फिल्मों का रिकॉर्ड, 'गदर' भी रह गई पीछे

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget